बीरेंद्र सिंह बोले- BJP का मुझ पर कोई अहसान नहीं​​​​​​:कहा- दो-चार विधायकों वाली पार्टी को 47 तक पहुंचाया, भाजपा में चलती है दलाली

बीरेंद्र सिंह बोले- BJP का मुझ पर कोई अहसान नहीं​​​​​​:कहा- दो-चार विधायकों वाली पार्टी को 47 तक पहुंचाया, भाजपा में चलती है दलाली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- दो-चार विधायकों वाली पार्टी को हमने 47 तक पहुंचाया। बीजेपी का मुझ पर कोई अहसान नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने यह बात जींद के उचाना स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित प्रोग्राम में कही। यह कॉलेज बीरेंद्र सिंह का ही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कॉलेज में युवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बीरेंद्र सिंह इसी प्रोग्राम में पहुंचे थे। राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी उनसे बहुत स्नेह रखते थे। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे और इसी सद्भाव से उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा- आज के प्रोग्राम में उचाना के अलावा बाहर के इलाकों से भी युवा आए हैं। हमने सबको बुलाया है। राजीव गांधी ने 40 साल पहले जो दिशा दी थी, अगर देश उसी दिशा पर चलता रहे और आपस का साथ-सदभावना बनी रहे तो देश को बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता। भाजपा का बिना नाम लिए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज में कहीं ना कहीं ऐसी शक्तियां हैं जो समाज को बांटने का काम करती हैं। धर्म के नाम पर या फिर जाति के नाम पर। युवाओं को ऐसी शक्तियों से मुकाबला करना चाहिए। अपने हरियाणा की जो सभ्यता है, संस्कृति है, इसमें आपसी भाईचारा सबसे अहम है। यहां सारी जातियां मिलकर रहती हैं। कहा- हरियाणा में भाजपा को थी हमारी जरूरत भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के उस दावे, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीरेंद्र सिंह को जो मान-सम्मान कांग्रेस में नहीं मिला, वह उन्हें बीजेपी में मिला, पर भी बीरेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- कैप्टन अभिमन्यु को पता कर लेना चाहिए। राजीव गांधी मेरे से कितना स्नेह और सद्भाव रखते थे। मुझ पर कितना विश्वास करते थे। उसके बाद सोनिया गांधी ने भी उस भरोसे को बनाए रखा। मैंने कांग्रेस में 42 साल काम किया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा- जो कहते हैं कि मैंने नियम तोड़े तो उन्हें बता दूं कि इस हरियाणा के गांवों में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था। उस समय बीजेपी को हमारे जैसे आदमी की जरूरत थी। उन्होंने हमारे ऊपर कोई अहसान नहीं किया बल्कि अहसान तो हमने भाजपा पर किया। जिस भाजपा के हरियाणा में कभी 2-4 या 6 से ज्यादा विधायक नहीं बने थे, उसके हमने 47 एमएलए जितवा दिए। बीजेपी पर हर वर्ग को बांटने का आरोप बीरेंद्र सिंह ने कैप्टन अभिमन्यु पर उनके उस दावे को लेकर भी निशाना साधा जिसमें अभिमन्यु ने कहा था कि भाजपा ने कांग्रेस की दलाली बंद कर दी है इसलिए सारे कांग्रेस नेता बौखलाए हुए हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दलाली का पूरा खुलासा करवाना हो तो अभिमन्यु मुझ से बात कर ले। मैं बताऊंगा कि भाजपाई तो दलाली भी करते हैं और सब्र भी नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जिस तरीके से भाजपा हर वर्ग को बांटने के लिए उनमें द्वेष पैदा करने की राजनीति की है, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 140 करोड़ लोगों वाले इस देश में अनेक मज़हब है। अनेक जातियां हैं। सबका खाना-पीना अलग-अलग है। सबके कपड़े पहनने का अंदाज अलग-अलग है। ऐसे देश में जो सबको मिलकर चलेगा, सिर्फ वही राजनीतिक तौर पर जिंदा रहेगा। कोलकाता रेप-मर्डर पर राजनीति न हो कोलकाता में लेडी डॉक्टर के रेप और फिर मर्डर से जुड़े सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। हमारे समाज के लिए यह कलंक जैसी है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिसने भी यह हरकत की है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह सजा दूसरों के लिए सबक जैसी होनी चाहिए। ऐसे लोगों को या तो फांसी दे देनी चाहिए या फिर पूरी उम्र के लिए जेल में डाल देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- दो-चार विधायकों वाली पार्टी को हमने 47 तक पहुंचाया। बीजेपी का मुझ पर कोई अहसान नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने यह बात जींद के उचाना स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित प्रोग्राम में कही। यह कॉलेज बीरेंद्र सिंह का ही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कॉलेज में युवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बीरेंद्र सिंह इसी प्रोग्राम में पहुंचे थे। राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी उनसे बहुत स्नेह रखते थे। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे और इसी सद्भाव से उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा- आज के प्रोग्राम में उचाना के अलावा बाहर के इलाकों से भी युवा आए हैं। हमने सबको बुलाया है। राजीव गांधी ने 40 साल पहले जो दिशा दी थी, अगर देश उसी दिशा पर चलता रहे और आपस का साथ-सदभावना बनी रहे तो देश को बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता। भाजपा का बिना नाम लिए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज में कहीं ना कहीं ऐसी शक्तियां हैं जो समाज को बांटने का काम करती हैं। धर्म के नाम पर या फिर जाति के नाम पर। युवाओं को ऐसी शक्तियों से मुकाबला करना चाहिए। अपने हरियाणा की जो सभ्यता है, संस्कृति है, इसमें आपसी भाईचारा सबसे अहम है। यहां सारी जातियां मिलकर रहती हैं। कहा- हरियाणा में भाजपा को थी हमारी जरूरत भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के उस दावे, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीरेंद्र सिंह को जो मान-सम्मान कांग्रेस में नहीं मिला, वह उन्हें बीजेपी में मिला, पर भी बीरेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- कैप्टन अभिमन्यु को पता कर लेना चाहिए। राजीव गांधी मेरे से कितना स्नेह और सद्भाव रखते थे। मुझ पर कितना विश्वास करते थे। उसके बाद सोनिया गांधी ने भी उस भरोसे को बनाए रखा। मैंने कांग्रेस में 42 साल काम किया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा- जो कहते हैं कि मैंने नियम तोड़े तो उन्हें बता दूं कि इस हरियाणा के गांवों में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था। उस समय बीजेपी को हमारे जैसे आदमी की जरूरत थी। उन्होंने हमारे ऊपर कोई अहसान नहीं किया बल्कि अहसान तो हमने भाजपा पर किया। जिस भाजपा के हरियाणा में कभी 2-4 या 6 से ज्यादा विधायक नहीं बने थे, उसके हमने 47 एमएलए जितवा दिए। बीजेपी पर हर वर्ग को बांटने का आरोप बीरेंद्र सिंह ने कैप्टन अभिमन्यु पर उनके उस दावे को लेकर भी निशाना साधा जिसमें अभिमन्यु ने कहा था कि भाजपा ने कांग्रेस की दलाली बंद कर दी है इसलिए सारे कांग्रेस नेता बौखलाए हुए हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दलाली का पूरा खुलासा करवाना हो तो अभिमन्यु मुझ से बात कर ले। मैं बताऊंगा कि भाजपाई तो दलाली भी करते हैं और सब्र भी नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जिस तरीके से भाजपा हर वर्ग को बांटने के लिए उनमें द्वेष पैदा करने की राजनीति की है, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 140 करोड़ लोगों वाले इस देश में अनेक मज़हब है। अनेक जातियां हैं। सबका खाना-पीना अलग-अलग है। सबके कपड़े पहनने का अंदाज अलग-अलग है। ऐसे देश में जो सबको मिलकर चलेगा, सिर्फ वही राजनीतिक तौर पर जिंदा रहेगा। कोलकाता रेप-मर्डर पर राजनीति न हो कोलकाता में लेडी डॉक्टर के रेप और फिर मर्डर से जुड़े सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। हमारे समाज के लिए यह कलंक जैसी है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिसने भी यह हरकत की है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह सजा दूसरों के लिए सबक जैसी होनी चाहिए। ऐसे लोगों को या तो फांसी दे देनी चाहिए या फिर पूरी उम्र के लिए जेल में डाल देना चाहिए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर