भास्कर न्यूज | जालंधर होशियारपुर रोड पर स्थित फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार लुटेरे मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला अमनदीप ने बताया कि वह होशियारपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार देर शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर की ओर जा रही थी। वह रास्ते में किसी पहचान वाले से फोन पर बात कर रही थी कि, जैसे ही वह चिंतपूर्णी मंदिर रोड की ओर जाने लगी तो पीछे से आए एक्टिवा सवार दो लुटेरे उसका फोन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन उक्त लुटेरे तेज रफ्तार से मौके से निकल गए। भास्कर न्यूज | जालंधर होशियारपुर रोड पर स्थित फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार लुटेरे मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला अमनदीप ने बताया कि वह होशियारपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार देर शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर की ओर जा रही थी। वह रास्ते में किसी पहचान वाले से फोन पर बात कर रही थी कि, जैसे ही वह चिंतपूर्णी मंदिर रोड की ओर जाने लगी तो पीछे से आए एक्टिवा सवार दो लुटेरे उसका फोन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन उक्त लुटेरे तेज रफ्तार से मौके से निकल गए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बठिंडा में हादसे में महिला की मौत:बस ने मारी जोरदार टक्कर, कर रही थी सड़क पार
बठिंडा में हादसे में महिला की मौत:बस ने मारी जोरदार टक्कर, कर रही थी सड़क पार पंजाब के बठिंडा में जैतो रोड़ पर गांव अकलिया के समीप सड़क पार कर रही एक महिला बस से टकरा गई। हादसे में महिला लहूलुहान हो गई, जिसे गोनियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह निवासी गांव अकलिया के तौर पर हुई। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की एंबुलेंस टीम ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक महिला के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।

ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:पीरनिगाह से दर्शन कर लौटते समय हादसा, 25 लोग घायल
ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:पीरनिगाह से दर्शन कर लौटते समय हादसा, 25 लोग घायल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के पीरनिगाह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल छह साल के मासूम रमन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंजाब के मानसा जिले के पोहा गांव के रहने वाले हैं। वे धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इस दौरान उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के अनुसार, ट्रॉली में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीरनिगाह हादसे के घायलों की लिस्ट रणजीत सिंह (40) पुत्र जीत सिंह, गगनदीप कौर (23) पत्नी कुलदीप कुमार, जटो देवी (23) पत्नी मनप्रीत कुमार, कुलविंदर (30) पत्नी गुरमीत, रमन सिंह (6) पुत्र सुक्खा, सतवीर (12) पुत्र कुलबीर, सुखदेव (14) पुत्र दर्शन सिंह, संदीप सिंह (32) पुत्र शिंगारा सिंह, जगतार (22) पुत्र काला सिंह, अमनदीप सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह, कुलदीप (14) पुत्र गुरमीत सिंह, प्रीत कौर (25) पत्नी चरन सिंह, प्रीत कौर (9) पुत्री चरन सिंह, चरन सिंह (40) पुत्र करतार सिंह, गुरमीत (20) पुत्र भोला सिंह, रनबीर सिंह (40) पुत्र करतार सिंह, हैरी (11)पुत्र संदीप, स्वराज (40) पुत्र कुलविंदर सिंह, बलबिंदर (21) पुत्र जयवीर, लवप्रीत (14) पुत्री नव सिंह, संदीप (25) पुत्र रूलदा राम, पुनीत (18)पुत्री नव सिंह, कुलदीप सिंह (15) पुत्र जुना, विक्की (18) पुत्र जुना और रविंदर पुत्र रशपाल शामिल हैं।

हरियाणा में गैंगस्टर की मॉडल गर्लफ्रेंड का मर्डर:अनिल विज पहले रूठे, फिर मंत्री बने, कुलदीप बिश्नोई को डबल झटका; हिमाचल में समोसा कांड
हरियाणा में गैंगस्टर की मॉडल गर्लफ्रेंड का मर्डर:अनिल विज पहले रूठे, फिर मंत्री बने, कुलदीप बिश्नोई को डबल झटका; हिमाचल में समोसा कांड तारीख: 12 मार्च 2024
स्थान: CM निवास, चंडीगढ़ हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गृहमंत्री अनिल विज को साथ लेकर अचानक राजभवन पहुंचे। उन्होंने गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया। अचानक सबकी नजरें इस बात पर टिक गईं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मनोहर विज को साथ लेकर हरियाणा निवास पहुंचे। यहां विधायक दल की मीटिंग थी। मीटिंग के थोड़ी देर में विज नाराज होकर बाहर निकले और सीधे अंबाला रवाना हो गए। तब सबको पता चला कि नायब सैनी अगले CM होंगे। खट्टर के इस्तीफे से ज्यादा सैनी के CM बनने की घटना ने सबको चौंका दिया। तारीख: 4 दिसंबर 2024
स्थान: गोल्डन टेंपल, अमृतसर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर बैठे थे। अचानक एक व्यक्ति आया, पिस्टल निकाली और उन्हें गोली मारने वाला था कि सुरक्षाकर्मी ने हाथ ऊपर उठा दिया। तारीख: 21 अक्टूबर 2024
स्थान: CID मुख्यालय, शिमला CM सुखविंदर सुक्खू CID के कार्यक्रम में आए थे। जब VIPs के रिफ्रेशमेंट का नंबर आया तो पता चला कि फाइव स्टार होटल से आए समोसे तो CM का स्टाफ खा गया। इसकी CID जांच बैठा दी गई। साल 2024 में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में राजनीति, अपराध और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ऐसी 24 बड़ी घटनाएं हुईं, जिन्होंने प्रदेश से लेकर देश में सुर्खियां बटोरीं… 24 बड़ी घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… ************** 2024 की राज्यवार खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा में 2024 की बड़ी घटनाएं: कुश्ती छोड़ विनेश MLA बनीं, नफे सिंह की हत्या पंजाब में 2024 की 24 बड़ी घटनाएं:13 फरवरी से किसान आंदोलन जारी, थानों-चौकियों पर आतंकी हमले हिमाचल में 2024 की बड़ी घटनाएं:संकट में आई सरकार, टॉयलेट टैक्स चर्चा में रहा, एक ही रात में 53 लोगों की मौत