भास्कर न्यूज | जालंधर होशियारपुर रोड पर स्थित फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार लुटेरे मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला अमनदीप ने बताया कि वह होशियारपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार देर शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर की ओर जा रही थी। वह रास्ते में किसी पहचान वाले से फोन पर बात कर रही थी कि, जैसे ही वह चिंतपूर्णी मंदिर रोड की ओर जाने लगी तो पीछे से आए एक्टिवा सवार दो लुटेरे उसका फोन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन उक्त लुटेरे तेज रफ्तार से मौके से निकल गए। भास्कर न्यूज | जालंधर होशियारपुर रोड पर स्थित फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार लुटेरे मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला अमनदीप ने बताया कि वह होशियारपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार देर शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर की ओर जा रही थी। वह रास्ते में किसी पहचान वाले से फोन पर बात कर रही थी कि, जैसे ही वह चिंतपूर्णी मंदिर रोड की ओर जाने लगी तो पीछे से आए एक्टिवा सवार दो लुटेरे उसका फोन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन उक्त लुटेरे तेज रफ्तार से मौके से निकल गए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन रिटायर्ड जज की निगरानी में होगा:सुप्रीम कोर्ट के आदेश; पिछली बार चुनाव अधिकारी ने हेराफेरी कर BJP को जिताया था
चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन रिटायर्ड जज की निगरानी में होगा:सुप्रीम कोर्ट के आदेश; पिछली बार चुनाव अधिकारी ने हेराफेरी कर BJP को जिताया था चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार ने याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की थी। उन्होंने हाथ उठाकर मतदान कराने की मांग करते हुए कहा कि पिछली बार हुए मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी ने हेराफेरी कर BJP को जिताया था। कुलदीप सिंह के वकील फैरी सोफत ने बताया कि शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी 2025 की तारीख तय की है। 30 जनवरी को मेयर चुनाव के लिए वोटिंग होगी। कल नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। प्रस्ताव का हवाला देकर हाईकोर्ट गई थी AAP
इससे पहले यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा था। हाईकोर्ट में उन्होंने बताया था कि नगर निगम में 29 अक्टूबर को प्रस्ताव पारित किया गया था कि मेयर का चुनाव हाथ उठाकर होगा। कोर्ट ने कहा कि प्रशासन इस पर दोबारा विचार करे, क्योंकि प्रस्ताव पारित हो चुका है। प्रशासन ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। दूसरी चुनौती उन्होंने 24 जनवरी को चुनाव करवाने को लेकर दी थी। तब कोर्ट ने 29 जनवरी तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे। BJP उम्मीदवार घोषित कर चुकी
मेयर पद के लिए BJP ने हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पर लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। मेयर का पद AAP और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिलेगा। मेयर पद के लिए AAP की 6 महिला पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट की दौड़ में प्रेम लता, जसविंदर कौर व अंजू कत्याल सबसे आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस से सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता का नाम घोषित हुआ है। पिछले मेयर इलेक्शन में चुनाव अधिकारी की गड़बड़ी से BJP जीती
इससे पहले 2023 में मेयर का चुनाव हुआ था। तब AAP–कांग्रेस को बहुमत था। तब चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने गड़बड़ी करते हुए AAP–कांग्रेस के 8 पार्षदों के वोट इनवैलिड करार दे दिया था। जिससे AAP के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार चुनाव हार गए। फिर भाजपा के 13 पार्षद, सांसद और अकाली दल के वोट को मिलाकर 16 वोट पाने वाले भाजपा के मनोज सोनकर को विजेता करार दे दिया। इसके खिलाफ AAP सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट ने चुनाव के वक्त की CCTV फुटेज देखी तो चुनाव अधिकारी अनिल मसीह AAP–कांग्रेस के पार्षदों के वोट पर निशान लगाते मिले। कोर्ट ने माना कि मसीह ने जानबूझकर वोट खराब किए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा मतगणना के लिए कहा, जिसमें इनवैलिड करार वोटों की गिनती के भी आदेश दिए। इसके बाद AAP के कुलदीप कुमार मेयर बन गए। ******************** मेयर चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- कांग्रेस-AAP का सियासी खेल:दिल्ली में एक–दूसरे के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे, चंडीगढ़ के मेयर इलेक्शन पर साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के सियासी खेल ने सबको चौंकाकर रखा हुआ है। एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस और AAP एक–दूसरे के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इनके नेता एक–दूसरे को कोस रहे हैं। वहीं 260KM दूर चंडीगढ़ के मेयर इलेक्शन में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री पार:19 जून को बदल सकता है मौसम, विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी
चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री पार:19 जून को बदल सकता है मौसम, विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी चंडीगढ़ में तापमान और लू का कहर जारी है। तापमान अभी भी 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। कल यह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अगले 5 दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं संभावना जताई गई है कि 19 जून को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बिजली की मांग में हुआ इजाफा बढ़ते तापमान के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। विभाग के अनुसार कल 438 मेगावाट बिजली की डिमांड रही। वीरवार को बिजली की खपत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वीरवार को बिजली की डिमांड 449 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस कारण बिजली की सभी लाइन ओवरलोड चल रही है। जिस कारण कई इलाकों में फाल्ट की समस्या भी बढ़ रही है। हालांकि प्रशासन के पास बिजली का कोटा पूरा है। इस वजह से लोगों को ज्यादा समस्या नहीं आएगी। मानसून में हो सकती है देरी मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र और सिक्किम में सक्रिय हो गया है। लेकिन उसे चंडीगढ़ पहुंचने में देरी हो सकती है। मानसून अगर देरी से पहुंचता है, तो प्री मानसून के भी लेट होने की संभावना है। इसकी वजह से अभी राहत की उम्मीद कम है। हालांकि जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरी तरह से चंडीगढ़ में पहुंच जाएगा। तब तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। अभी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी की मात्रा 44% रही। जिस वजह से दिन भर गर्म हवाएं महसूस की गई।

लुधियाना में शिअद पार्षद पर FIR दर्ज:अगले ही दिन आप में शामिल,आम आदमी पार्टी के वर्कर की किडनेपिंग का है मामला
लुधियाना में शिअद पार्षद पर FIR दर्ज:अगले ही दिन आप में शामिल,आम आदमी पार्टी के वर्कर की किडनेपिंग का है मामला पंजाब के लुधियाना में मेयर की कुर्सी के लिए समस्त राजनीतिक पार्टियां जोड़-तोड़ में जुटी है। मामला सामने आया है वार्ड नंबर 20 का। नाटकीय घटनाक्रम में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वार्ड नंबर 20 के पार्षद चतरवीर सिंह उर्फ कमल अरोड़ा सोमवार रात आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उनके खिलाफ कथित अपहरण और मारपीट के आरोप में FIR दर्ज है। FIR दर्ज होने के 24 घंटे बाद आप में शामिल मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे बाद ही वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। संजय गांधी कॉलोनी के आप कार्यकर्ता राकेश कुमार की शिकायत पर 22 दिसंबर को डिवीजन नंबर 7 थाने में कई गंभीर आरोपों के साथ मामला दर्ज किया गया था। आप के पक्ष में पार्षदों की संख्या अब 43 हो गई है, जबकि सदन में बहुमत हासिल करने के लिए आप को बिना विधायकों की वोटिंग के अभी पांच और पार्षदों की जरूरत है। 21 दिसंबर की है घटना चतरवीर से पहले एक निर्दलीय पार्षद ने आप को समर्थन दिया था। शिकायतकर्ता राकेश कुमार के मुताबिक यह घटना 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के दौरान हुई थी। कुमार ने आरोप लगाया कि वह सेक्टर 32 में बीसीएम स्कूल के बाहर आप के बूथ पर काम कर रहे थे, तभी अरोड़ा और उनके साथियों ने उनसे भिड़ गए। कुमार ने दावा किया कि अरोड़ा ने अपने साथियों को निर्देश दिया कि वे उनसे “निपटें” क्योंकि वह कथित तौर पर उनके मतदान में बाधा डाल रहे थे। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें हरविंदर सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति ने गुमराह किया, जिसने उन्हें सुरक्षा के लिए मतदान क्षेत्र छोड़ने के लिए राजी किया। फिर उनका अपहरण कर लिया गया, उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें भामियां रोड पर एक सुनसान इलाके में ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान आरोपियों में से एक परमिंदर सिंह को अरोड़ा का फोन आया, जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया कि वे उन्हें न छोड़ें। शराब पीने के लिए मजबूर करने और बुरी तरह से पीटने के बाद, उन्हें गंभीर हालत में एक खाली प्लॉट में छोड़ दिया गया, जहां से उन्हें अंततः इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने करवाया आप में शामिल सोमवार की रात, अरोड़ा पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कई विधायकों की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम ने अकाली दल की ओर से आरोप लगाए हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एफआईआर अरोड़ा को पार्टी बदलने के लिए मजबूर करने की एक दबाव रणनीति थी। शिअद पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों बोले… अकाली दल के पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडिया को बताया कि अरोड़ा को आप में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए FIR दर्ज की गई थी। उन्होंने मुझे इस मामले के बारे में बताया और मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। हमने मामले की गहन जांच के लिए पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की योजना बनाई थी हालांकि, दबाव बढ़ता गया और वह आखिरकार वह आप में शामिल हो गए। ढिल्लों ने आप पर नगर निगम में बहुमत हासिल करने के लिए अनैतिक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना आप के दोहरे मानदंडों को उजागर करती है। उन्होंने दूसरों पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आप अब वे सत्ता को मजबूत करने के लिए इसी तरह के हथकंडे अपना रही हैं। अरोड़ा, परमिंदर सिंह और हरविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में अपहरण, मारपीट और धमकी देने के आरोप शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह बोले… डिवीजन नंबर 7 थाने के सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस घटना ने राजनीतिक बवाल मचा दिया है, अकाली दल ने आप पर राजनीतिक नतीजों में हेरफेर करने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस विवाद ने नगर निगम में वर्चस्व के लिए चल रही खींचतान में तनाव की एक और परत जोड़ दी है।