हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक काम से घर लौट रहा था। हादसे के बारे में पहले एक राहगीर ने बताया, इसके बाद पुलिस ने मौत होने की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलने पर युवक का जीजा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसने शव का पंचनामा भरवा कर शगवृह में रखवा दिया। वहीं, मृतक के जीजा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। काफी देर साले को ढूंढता रहा जीजा
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि वह गांव जैतीपुर, जिला शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। हाल में वह सैनी कॉलोनी, वार्ड 11 में रहता है। उसका साला विपिन (22) निवासी शाहजहांपुर, यूपी भी उसके साथ यही पर रहता और पढ़ता था। 17 सितंबर को उसका साला विपिन एक कंपनी में काम करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 11 बजे उसके पास अनिल निवासी करनाल का फोन आया। जिसने उसने बताया कि आपके साले का सरताज ढाबा समालखा के पास एक सफेद इको कार ने तेज रफ्तारी से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर वह रात को तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां उसे कुछ नहीं मिला। उसने साले के नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने कोई जबाब नहीं दिया। वह उसे ढूंढता रहा। रात करीब 1 बजे उसके पास समालखा थाना से कॉल आई। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके साले की मौत हो गई है। उसका शव पानीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक काम से घर लौट रहा था। हादसे के बारे में पहले एक राहगीर ने बताया, इसके बाद पुलिस ने मौत होने की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलने पर युवक का जीजा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसने शव का पंचनामा भरवा कर शगवृह में रखवा दिया। वहीं, मृतक के जीजा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। काफी देर साले को ढूंढता रहा जीजा
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि वह गांव जैतीपुर, जिला शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। हाल में वह सैनी कॉलोनी, वार्ड 11 में रहता है। उसका साला विपिन (22) निवासी शाहजहांपुर, यूपी भी उसके साथ यही पर रहता और पढ़ता था। 17 सितंबर को उसका साला विपिन एक कंपनी में काम करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 11 बजे उसके पास अनिल निवासी करनाल का फोन आया। जिसने उसने बताया कि आपके साले का सरताज ढाबा समालखा के पास एक सफेद इको कार ने तेज रफ्तारी से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर वह रात को तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां उसे कुछ नहीं मिला। उसने साले के नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने कोई जबाब नहीं दिया। वह उसे ढूंढता रहा। रात करीब 1 बजे उसके पास समालखा थाना से कॉल आई। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके साले की मौत हो गई है। उसका शव पानीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
