मेरठ में मोबाइल टावर पर डकैती:12 राउंड फायरिंग कर बदमाश फरार, 2 भाइयों के लगी गोली अस्पताल में भर्ती

मेरठ में मोबाइल टावर पर डकैती:12 राउंड फायरिंग कर बदमाश फरार, 2 भाइयों के लगी गोली अस्पताल में भर्ती

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के चर्चित गोटका गांव में सोमवार रात मोबाइल टावर पर डकैती हो गई। ग्रामीणों के अनुसार 6 बदमाश आए और मोबाइल टावर से बैटरी उतारकर ले गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने जब बदमाशों को पकड़ने का साहस किया तो बदमाशों ने तड़ातड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक 12 राउंड फायर कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन इस फायरिंग में गोली गांव के दो युवकों को लग गई। दोनों युवक सगे भाई हैं। बदमाश ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी लूटकर ले गए हैं। मोबाइल पर टावर से आया अलर्ट मैसेज दरअसल गोटका गांव के बाहर की तरफ रहने वाले गणेश ठाकुर के यहां निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि रात करीब एक बजे मोबाइल टावर का गेट खुलने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया। उन्होंने कॉल करके गांव में सुखबीर सिंह को मामले की जानकारी दी। सुखबीर सिंह बाइक पर मौके पर पहुंचे। वहां मोबाइल टावर की जाली उखड़ी मिली। इसकी जानकारी सुखबीर ने फोन कर हंसराज और ग्रामीणों को दे दी। इसी दौरान बदमाशों ने सुखबीर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। गांववालों ने बदमाशों को रोका तो कर दिया फायर
गांववालों ने सुखबीर को बचाते हुए बदमाशों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर पथराव और फायरिंग कर दी। गांव में जैसे ही बदमाशों के आने की खबर फैली तो लोग जुटे और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन भाई आदित्य, गौरव व भूरा मौके पर पहुंच गए। हरियाणा नंबर की इको कार में टावर से बैटरी लूटकर ले जा रहे बदमाशों का तीनों भाइयों से आमना-सामना हो गया। तीनों ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। दो सगे भाइयों के लगे गोली
फायरिंग में दो भाई गौरव, आदित्य समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक गोली गौरव के कंधे पर और एक गोली उसके भाई आदित्य के हाथ में लगी। भूरा बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए हरियाणा नंबर की इको कार में बैटरे लेकर फरार हो गए। वारदात से ग्रामीणों में गुस्सा और दहशत है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश शुरू कर दी है।
बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग
गोली लगने में घायल हुए आदित्य और गौरव को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने भागते हुए 12 राउंड फायरिंग की। मोबाइल टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि टावर से लगभग ढाई लाख रुपये की बैटरी बदमाश लूट कर ले गए हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के चर्चित गोटका गांव में सोमवार रात मोबाइल टावर पर डकैती हो गई। ग्रामीणों के अनुसार 6 बदमाश आए और मोबाइल टावर से बैटरी उतारकर ले गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने जब बदमाशों को पकड़ने का साहस किया तो बदमाशों ने तड़ातड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक 12 राउंड फायर कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन इस फायरिंग में गोली गांव के दो युवकों को लग गई। दोनों युवक सगे भाई हैं। बदमाश ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी लूटकर ले गए हैं। मोबाइल पर टावर से आया अलर्ट मैसेज दरअसल गोटका गांव के बाहर की तरफ रहने वाले गणेश ठाकुर के यहां निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि रात करीब एक बजे मोबाइल टावर का गेट खुलने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया। उन्होंने कॉल करके गांव में सुखबीर सिंह को मामले की जानकारी दी। सुखबीर सिंह बाइक पर मौके पर पहुंचे। वहां मोबाइल टावर की जाली उखड़ी मिली। इसकी जानकारी सुखबीर ने फोन कर हंसराज और ग्रामीणों को दे दी। इसी दौरान बदमाशों ने सुखबीर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। गांववालों ने बदमाशों को रोका तो कर दिया फायर
गांववालों ने सुखबीर को बचाते हुए बदमाशों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर पथराव और फायरिंग कर दी। गांव में जैसे ही बदमाशों के आने की खबर फैली तो लोग जुटे और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन भाई आदित्य, गौरव व भूरा मौके पर पहुंच गए। हरियाणा नंबर की इको कार में टावर से बैटरी लूटकर ले जा रहे बदमाशों का तीनों भाइयों से आमना-सामना हो गया। तीनों ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। दो सगे भाइयों के लगे गोली
फायरिंग में दो भाई गौरव, आदित्य समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक गोली गौरव के कंधे पर और एक गोली उसके भाई आदित्य के हाथ में लगी। भूरा बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए हरियाणा नंबर की इको कार में बैटरे लेकर फरार हो गए। वारदात से ग्रामीणों में गुस्सा और दहशत है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश शुरू कर दी है।
बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग
गोली लगने में घायल हुए आदित्य और गौरव को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने भागते हुए 12 राउंड फायरिंग की। मोबाइल टावर की देखरेख करने वाले हंसराज ने बताया कि टावर से लगभग ढाई लाख रुपये की बैटरी बदमाश लूट कर ले गए हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर