जालंधर में आज किसान करेंगे सड़कें जाम:सिटी और ग्रामीण पुलिस अलर्ट पर, दोपहर 12 बजे से 3 घंटे तक ट्रैफिक रहेगा बाधित

जालंधर में आज किसान करेंगे सड़कें जाम:सिटी और ग्रामीण पुलिस अलर्ट पर, दोपहर 12 बजे से 3 घंटे तक ट्रैफिक रहेगा बाधित

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज पूरे राज्य में कई जगहों पर सड़कें बंद करने का ऐलान किया है। जालंधर में भी किसान आज सड़कें जाम करेंगे। सबसे प्रमुख जाम जालंधर लुधियाना हाईवे धन्नोवाली, जालंधर पठानकोट हाईवे भोगपुर के पास किया जाएगा। सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। आज यानी रविवार को उक्त जाम तीन घंटे के लिए लगाया जाएगा। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने की। मंत्री ने कहा था कि 185 मीट्रिक टन धान एजेंसी ने खरीदी मंत्री ने कहा था कि 2023-24 के दौरान अब तक राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। मंत्री कटारूचक ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी। जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही। पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज पूरे राज्य में कई जगहों पर सड़कें बंद करने का ऐलान किया है। जालंधर में भी किसान आज सड़कें जाम करेंगे। सबसे प्रमुख जाम जालंधर लुधियाना हाईवे धन्नोवाली, जालंधर पठानकोट हाईवे भोगपुर के पास किया जाएगा। सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। आज यानी रविवार को उक्त जाम तीन घंटे के लिए लगाया जाएगा। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने की। मंत्री ने कहा था कि 185 मीट्रिक टन धान एजेंसी ने खरीदी मंत्री ने कहा था कि 2023-24 के दौरान अब तक राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। मंत्री कटारूचक ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी। जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।   पंजाब | दैनिक भास्कर