करनाल | शहर के कोट मोहल्ले में रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार आधी रात तक रूटीन पार्टी के दौरान दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। एक दोस्त रजत ने चाकू से हमला करके रवि कुमार की हत्या कर दी। दोनों का बचाव करने आए दीपक भी चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी रजत वासी आनंद विहार डेरे के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। कोट मोहल्ला वासी रोहित ने बताया कि वह चार दोस्त मोहल्ले में ही शनिवार को पार्टी कर लेते हैं, क्योंकि रविवार को उनकी छुट्टी रहती है। शनिवार रात को खाने पीने में लगे थे। शराब के साथ खाने का सामान कम पड़ गया। वह खाने का सामान लेने जाने की तैयारी में थे। इस दौरान रजत और रवि की शराब पीने को लेकर बहस हो गई। आपस में गाली गलौच करने लगे। रजत ने शराब के नशे में गुस्से में आकर अपने पास रख बटन चाकू से रवि पर हमला कर दिया गया। बीच में दीपक ने बचाव किया। दीपक के पेट में चाकू लगा है। आरोपी रजत द्वारा हमला करने के बाद रवि बचाव के लिए 10 कदम तक चला और वह जमीन पर गिर गया। आरोपी रजत से चाकू छीनकर दीपक ने वहां पर छत पर फेंक दिया, ताकि झगड़ा बंद हो सके। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रजत बुलेट बाइक से फरार हो गया। करनाल | शहर के कोट मोहल्ले में रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार आधी रात तक रूटीन पार्टी के दौरान दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। एक दोस्त रजत ने चाकू से हमला करके रवि कुमार की हत्या कर दी। दोनों का बचाव करने आए दीपक भी चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी रजत वासी आनंद विहार डेरे के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। कोट मोहल्ला वासी रोहित ने बताया कि वह चार दोस्त मोहल्ले में ही शनिवार को पार्टी कर लेते हैं, क्योंकि रविवार को उनकी छुट्टी रहती है। शनिवार रात को खाने पीने में लगे थे। शराब के साथ खाने का सामान कम पड़ गया। वह खाने का सामान लेने जाने की तैयारी में थे। इस दौरान रजत और रवि की शराब पीने को लेकर बहस हो गई। आपस में गाली गलौच करने लगे। रजत ने शराब के नशे में गुस्से में आकर अपने पास रख बटन चाकू से रवि पर हमला कर दिया गया। बीच में दीपक ने बचाव किया। दीपक के पेट में चाकू लगा है। आरोपी रजत द्वारा हमला करने के बाद रवि बचाव के लिए 10 कदम तक चला और वह जमीन पर गिर गया। आरोपी रजत से चाकू छीनकर दीपक ने वहां पर छत पर फेंक दिया, ताकि झगड़ा बंद हो सके। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रजत बुलेट बाइक से फरार हो गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

पानीपत में भूत बंगले में ननद-भाभी से छेड़छाड़ का मामला:मित्तल मॉल में वारदात करने वाले दोनों आरोपी कजन गिरफ्तार; अकेले देख उठाना चाहा था फायदा
पानीपत में भूत बंगले में ननद-भाभी से छेड़छाड़ का मामला:मित्तल मॉल में वारदात करने वाले दोनों आरोपी कजन गिरफ्तार; अकेले देख उठाना चाहा था फायदा हरियाणा के पानीपत में मित्तल मेगा मॉल में भूतहा घर (भूत बंगला) में ननद-भाभी से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हनीश और प्रदीप के रूप में हुई है। एक आरोपी मतलौडा का और दूसरा बुसाना गांव का रहने वाला है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। बुसाना निवासी आरोपी प्रदीप पानीपत के सेक्टर 18 में रहता है। मतलौडा वाले आरोपी हनीश की पेस्टिसाइड्स की दुकान है। दोनों आरोपी 9 जुलाई को मित्तल मॉल में आए थे। जहां उन्होंने दोनों महिलाओं को अकेला देखा। उन्हें अकेला देखने के बाद दोनों ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की प्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत ही वे महिलाओं का काफी देर से पीछा करने लगे। जब महिलाएं भूत बंगला की ओर गई, तो उन्होंने भी भीतर जाने का फैसला लिया। दोनों ने टिकट ली और अंदर चले गए। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिलाओं के पीछे-पीछे अंदर घुसे थे दोनों युवक
चांदनीबाग थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया था कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली हैं। 9 जुलाई को वह अपनी ननद और पति के साथ सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल गई थी। यहां उन्होंने रात करीब 9:26 बजे भूत बंगला देखने के लिए टिकट खरीदी। उसका पति बाहर खड़ा था। उनके पीछे-पीछे दो लड़के भी भूत बंगला देखने के लिए अंदर घुस गए। वे उन्हें नहीं जानते थी। अंदर घुसने के बाद दोनों लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। गार्ड ने गेट खोला तो आरोपी भाग गए
एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे लड़के ने उसकी ननद का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वे उनके शरीर को गलत तरीके से छूने लगे। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक को जोरदार लात मारी। इसके बाद दोनों ननद-भाभी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर गार्ड ने गेट खोला। दोनों ने अपने हाथ छुड़ाए और डरी-सहमी बाहर आईं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। यूं पकड़े गए आरोपी
वहीं, महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दोनों आरोपियों में से एक ने लाइन में लगकर ऑनलाइन टिकट खरीदा था। इसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की पुलिस ने रिकॉर्ड निकलवाया। बैंक खाते की जानकारी, एड्रेस लिया गया। तब पुलिस ने उक्त पते पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। एक आरोपी की निशानदेही पर दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया गया।

फरीदाबाद में 15 वर्षीय लड़की की शादी रोकी:चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम पहुंची घर; आ चुका था टेंट का सामान
फरीदाबाद में 15 वर्षीय लड़की की शादी रोकी:चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम पहुंची घर; आ चुका था टेंट का सामान हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी प्रशासन ने रुकवा दी। बाल कल्याण समिति काे सूचना मिली थी डबुआ कालोनी में थाना के पास नाबालिग बच्ची की शादी हो रही है। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन जिला बाल सरंक्षण इकाई के प्रदीप कुमार ने पुलिस के साथ मौका पहुंचकर बाल विवाह होने से रुकवाया। जिस समय टीम बच्ची के घर पर पहुंची तो वहां पर विवाह की तैयारियां चल रही थी। टेंट का सामान घर पर आ चूका था। टेंट ओनर मोहम्मद आयूब से भी बातचीत की तो उन्होंने बोला आज की शादी है। हम टेंट लगाने आये है। जिला बाल सरंक्षण इकाई से अर्चना झा ने बच्ची की काउंसिलिंग की व बयान अंकित किये। बाल कल्याण समिति ने सम्बन्धित थाना को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बाल विवाह केस में कार्रवाई की जा रही है।

जींद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मायके पक्ष का आरोप पति के उकसाने पर दी जान, केस दर्ज
जींद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मायके पक्ष का आरोप पति के उकसाने पर दी जान, केस दर्ज जींद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला अलेवा के बिघाना गांव का है। पुलिस ने महिला के पति सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के भाई अंटा गांव निवासी विक्रम ने बताया उसकी बहन ममता अलेवा के बिघाना गांव में सुनील के साथ शादी हुई थी। उसकी बहन को तीन लड़के भी हैं। जीजा सुनील नशा करता था और वह अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। कई बार सुनील द्वारा मारपीट के बाद उसकी बहन ममता घर आई। लेकिन उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। महिला के पिता को फोन पर दी सूचना विक्रम ने कहा कि ममता को परेशान किए जाने की शिकायत महिला मंडल को भी दी गई। लेकिन उसमें समझौता हो गया था। बुधवार सुबह छह बजे के करीब बिघाना गांव के किसी व्यक्ति ने उसके पिता के पास फोन पर सूचना दी कि उसकी लड़की ने फांसी लगा ली है। विक्रम ने बताया कि सूचना के बाद जब वह बिघाना गांव में पहुंचे, तो उसकी बहन ममता देवी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उन्होंने सुनील के परिवार वालों से बात की, तो उन्होंने बताया कि ममता ने फांसी लगा ली थी। जब उन्होंने देखा तो उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन नीचे उतारने के बाद उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस मायके पक्ष का अरोपी है सुनील से परेशान होकर ही ममता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। सुनील के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। अलेवा थाना पुलिस ने सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।