हरियाणा के करनाल में नकाबपोश बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। सरपंच के ससुर को गोलियां लगी हैं। उनको करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद मुनक पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों तरफ वीटी करवा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव बंबरेहड़ी में अजय कुमार की पत्नी सरपंच हैं। शुक्रवार को अजय और उसके पिता महेंद्र घर पर थे। तभी घर के बाहर एक बाइक आई। जिस पर तीन लोग सवार थे। तीनों के हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने आते ही घर पर फायर कर दिए। महेंद्र के दोनों हाथों पर गोलियां लगी। इसके साथ पेट में छर्रे लगे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के करनाल में नकाबपोश बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। सरपंच के ससुर को गोलियां लगी हैं। उनको करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद मुनक पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों तरफ वीटी करवा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव बंबरेहड़ी में अजय कुमार की पत्नी सरपंच हैं। शुक्रवार को अजय और उसके पिता महेंद्र घर पर थे। तभी घर के बाहर एक बाइक आई। जिस पर तीन लोग सवार थे। तीनों के हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने आते ही घर पर फायर कर दिए। महेंद्र के दोनों हाथों पर गोलियां लगी। इसके साथ पेट में छर्रे लगे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
