BJP का ‘विकसित और सुरक्षित सोनीपत’ का विजन:निगम चुनाव के लिए 10 सूत्री घोषणापत्र जारी, 20 साल से काबिज परिवारों को मालिकाना हक

BJP का ‘विकसित और सुरक्षित सोनीपत’ का विजन:निगम चुनाव के लिए 10 सूत्री घोषणापत्र जारी, 20 साल से काबिज परिवारों को मालिकाना हक

सोनीपत नगर निगम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (‌BJP) ने अपना स्थानीय घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र पेश किया गया। भाजपा ने इसे “विकसित सोनीपत, सुरक्षित सोनीपत” का विजन बताया है। घोषणापत्र में भूमि स्वामित्व, जल निकासी, सफाई, अवैध कॉलोनियों को वैध करने, सार्वजनिक परिवहन, सौर ऊर्जा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का दावा है कि इस घोषणापत्र से 2.5 लाख से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें 1. 20 साल से अधिक समय से काबिज परिवारों को मालिकाना हक 20 वर्षों से अधिक समय से बसे परिवारों को भूमि और मकान का मालिकाना हक दिया जाएगा। महिलाओं के नाम दर्ज मकानों पर 25% हाउस टैक्स छूट। 44 वैध घोषित कॉलोनियों में बची अवैध जमीन को भी वैध करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 2. जलभराव और जल निकासी का स्थायी समाधान 2025 के मानसून से पहले सोनीपत बस स्टैंड, सुदामा नगर, आदर्श नगर, चावला कॉलोनी और खन्ना कॉलोनी में जलभराव समस्या का समाधान। हर वार्ड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और औद्योगिक कचरे के लिए विशेष प्लांट। 3. अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया तेज होगी कब्जे वाली जमीनों को कलेक्टर रेट से कम दामों पर पंजीकृत किया जाएगा। बीपीएल परिवारों के बकाया पानी के बिल पूरी तरह माफ होंगे। 4. महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं सभी बाजारों में “पिंक टॉयलेट” और सैनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए “वरिष्ठ सहायता” हेल्पलाइन और डोर-स्टेप नगर सेवाएं। नगर निगम क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 5. यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार सभी वार्डों में “स्मार्ट स्ट्रीट” लाइटें और बहू-स्तरीय पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। एनएच-352 से सोनीपत आने वाले प्रमुख चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे और ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाया जाएगा। 6. सफाई व्यवस्था और कचरा निपटान “स्वच्छ सोनीपत अभियान” के तहत 50 नए कचरा संग्रहण वाहन लाए जाएंगे। हर वार्ड में कचरा निपटान संयंत्र, सूखे और गीले कचरे के लिए अलग प्रबंधन। सभी अधूरी खुली नालियों, खासकर सिक्का कॉलोनी की नालियां, जल्द ढकी जाएंगी। 7. सौर ऊर्जा और हरित पहल हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की संख्या दोगुनी होगी और नई सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। 1 लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को मुफ्त सौर पैनल दिए जाएंगे। 8. स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा मुफ्त सभी पानी और सीवरेज कनेक्शन शुल्क माफ किए जाएंगे। सड़कों और गलियों में पेयजल पाइपलाइन सुधार और फिल्टर प्लांट लगाए जाएंगे। 9. डिजिटल और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार सभी वार्डों में CCTV कैमरे लगेंगे, विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र स्थापित होंगे, जिससे नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल रूप से सुगम बनाया जाएगा। 10. सार्वजनिक परिवहन में सुधार राज्य सरकार की मदद से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल होगा। औद्योगिक इलाकों में श्रमिकों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। नगर निगम के लिए भाजपा के विशिष्ट वादे: “हर गली, उन्नत गली” योजना के तहत शहर की सड़कों की मरम्मत और वाइट-टॉपिंग। सोनीपत-रोहतक फ्लाईओवर, गीता भवन चौक, ओल्ड डीसी रोड, सेक्टर 14-16, बाबा धाम रोड पर टूटी सड़कों की मरम्मत। बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष योजना। फैक्ट्रियों के आसपास छोटे जल उपचार संयंत्र स्थापित कर औद्योगिक कचरे का सही निपटारा। भाजपा का दावा: सोनीपत का सुनहरा भविष्य भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घोषणा पत्र सोनीपत को हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में शामिल करने का रोडमैप है। पार्टी का कहना है कि यह योजनाएं लागू होने से बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा, अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी, और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ेंगी। अब यह देखना होगा कि मतदाता इस घोषणापत्र को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या भाजपा उपचुनाव में इस एजेंडे के सहारे जीत हासिल कर पाती है या नहीं। सोनीपत नगर निगम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (‌BJP) ने अपना स्थानीय घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र पेश किया गया। भाजपा ने इसे “विकसित सोनीपत, सुरक्षित सोनीपत” का विजन बताया है। घोषणापत्र में भूमि स्वामित्व, जल निकासी, सफाई, अवैध कॉलोनियों को वैध करने, सार्वजनिक परिवहन, सौर ऊर्जा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का दावा है कि इस घोषणापत्र से 2.5 लाख से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें 1. 20 साल से अधिक समय से काबिज परिवारों को मालिकाना हक 20 वर्षों से अधिक समय से बसे परिवारों को भूमि और मकान का मालिकाना हक दिया जाएगा। महिलाओं के नाम दर्ज मकानों पर 25% हाउस टैक्स छूट। 44 वैध घोषित कॉलोनियों में बची अवैध जमीन को भी वैध करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 2. जलभराव और जल निकासी का स्थायी समाधान 2025 के मानसून से पहले सोनीपत बस स्टैंड, सुदामा नगर, आदर्श नगर, चावला कॉलोनी और खन्ना कॉलोनी में जलभराव समस्या का समाधान। हर वार्ड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और औद्योगिक कचरे के लिए विशेष प्लांट। 3. अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया तेज होगी कब्जे वाली जमीनों को कलेक्टर रेट से कम दामों पर पंजीकृत किया जाएगा। बीपीएल परिवारों के बकाया पानी के बिल पूरी तरह माफ होंगे। 4. महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं सभी बाजारों में “पिंक टॉयलेट” और सैनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए “वरिष्ठ सहायता” हेल्पलाइन और डोर-स्टेप नगर सेवाएं। नगर निगम क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 5. यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार सभी वार्डों में “स्मार्ट स्ट्रीट” लाइटें और बहू-स्तरीय पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। एनएच-352 से सोनीपत आने वाले प्रमुख चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे और ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाया जाएगा। 6. सफाई व्यवस्था और कचरा निपटान “स्वच्छ सोनीपत अभियान” के तहत 50 नए कचरा संग्रहण वाहन लाए जाएंगे। हर वार्ड में कचरा निपटान संयंत्र, सूखे और गीले कचरे के लिए अलग प्रबंधन। सभी अधूरी खुली नालियों, खासकर सिक्का कॉलोनी की नालियां, जल्द ढकी जाएंगी। 7. सौर ऊर्जा और हरित पहल हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की संख्या दोगुनी होगी और नई सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। 1 लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को मुफ्त सौर पैनल दिए जाएंगे। 8. स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा मुफ्त सभी पानी और सीवरेज कनेक्शन शुल्क माफ किए जाएंगे। सड़कों और गलियों में पेयजल पाइपलाइन सुधार और फिल्टर प्लांट लगाए जाएंगे। 9. डिजिटल और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार सभी वार्डों में CCTV कैमरे लगेंगे, विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र स्थापित होंगे, जिससे नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल रूप से सुगम बनाया जाएगा। 10. सार्वजनिक परिवहन में सुधार राज्य सरकार की मदद से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल होगा। औद्योगिक इलाकों में श्रमिकों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। नगर निगम के लिए भाजपा के विशिष्ट वादे: “हर गली, उन्नत गली” योजना के तहत शहर की सड़कों की मरम्मत और वाइट-टॉपिंग। सोनीपत-रोहतक फ्लाईओवर, गीता भवन चौक, ओल्ड डीसी रोड, सेक्टर 14-16, बाबा धाम रोड पर टूटी सड़कों की मरम्मत। बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष योजना। फैक्ट्रियों के आसपास छोटे जल उपचार संयंत्र स्थापित कर औद्योगिक कचरे का सही निपटारा। भाजपा का दावा: सोनीपत का सुनहरा भविष्य भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घोषणा पत्र सोनीपत को हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में शामिल करने का रोडमैप है। पार्टी का कहना है कि यह योजनाएं लागू होने से बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा, अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी, और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ेंगी। अब यह देखना होगा कि मतदाता इस घोषणापत्र को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या भाजपा उपचुनाव में इस एजेंडे के सहारे जीत हासिल कर पाती है या नहीं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर