बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी जालंधर पश्चिम सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए बसपा प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि पार्टी शाम तक इस संबंध में कोई फैसला लेगी। खुद पार्टी प्रमुख जसवीर गढ़ी ने बैठक की जानकारी साझा की है। जालंधर लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र पश्चिम में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी दो हजार से भी कम वोट हासिल कर पाई, जबकि कांग्रेस इस क्षेत्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस उम्मीदवार को 44394, भाजपा को 42837, आप को 15629 वोट मिले। हालांकि इसके बाद भी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। शाम को चंडीगढ़ में करेंगे ऐलान जसबीर सिंह गढ़ी ने अपनी सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दी है कि जालंधर वेस्ट को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वह मीटिंग में शामिल होकर शाम चार बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी तरफ से इस बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पहली बार 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा और आप न मिलकर चुनाव लड़ा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी जालंधर पश्चिम सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए बसपा प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि पार्टी शाम तक इस संबंध में कोई फैसला लेगी। खुद पार्टी प्रमुख जसवीर गढ़ी ने बैठक की जानकारी साझा की है। जालंधर लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र पश्चिम में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी दो हजार से भी कम वोट हासिल कर पाई, जबकि कांग्रेस इस क्षेत्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस उम्मीदवार को 44394, भाजपा को 42837, आप को 15629 वोट मिले। हालांकि इसके बाद भी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। शाम को चंडीगढ़ में करेंगे ऐलान जसबीर सिंह गढ़ी ने अपनी सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दी है कि जालंधर वेस्ट को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वह मीटिंग में शामिल होकर शाम चार बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी तरफ से इस बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पहली बार 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा और आप न मिलकर चुनाव लड़ा था। पंजाब | दैनिक भास्कर
