IPO के पहले ही दिन छाया चीन का चिप दिग्गज CXMT, 500% उछाल के साथ बना देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी
चीन की मेमोरी चिप निर्माता कंपनी चांगशिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज (CXMT) ने शेयर बाजार में ऐसी शुरुआत की है, जिसने वैश्विक टेक और वित्तीय बाजारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए करीब 8.6 अरब डॉलर जुटाए और लिस्टिंग के पहले ही दिन उसके शेयरों में लगभग 500 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई। इस असाधारण तेजी के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 500 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया, जिससे वह चीन की सबसे अधिक मूल्य वाली सूचीबद्ध कंपनी बन गई। इस शानदार शुरुआत का असर केवल चीन तक सीमित…
