पंजाब: शहर में फिर घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने जारी की चेतावनी।
रोपड़ के नंगल में फिर दिखा तेंदुआ, CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल शहर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नंगल के वार्ड नंबर 1 इलाके में तेंदुए के घूमने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और वन्यजीव सुरक्षा विभाग को दी। बताया जा रहा है कि…
