CM सैनी की कुरुक्षेत्र में आज जनसभा:9 बजे पिपली पहुंचेंगे; कल इस्माइलाबाद में करेंगे रैली; सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

CM सैनी की कुरुक्षेत्र में आज जनसभा:9 बजे पिपली पहुंचेंगे; कल इस्माइलाबाद में करेंगे रैली; सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

हरियाणा में नगर निकाय का चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसलिए राजनैतिक दल अपने कैंडिडेट्स की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। आज गुरुवार को सीएम नायब सैनी नगर परिषद (नप) थानेसर के चुनाव में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में प्रचार करने कुरुक्षेत्र आएंगे। सीएम सुबह करीब 9 बजे पिपली पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम वार्ड-9 और वार्ड-10 में चुनावी सभा करेंगे। सीएम के चुनावी सभा में पहुंचने से कार्यकर्ताओं में भी जोश बना हुआ है। दोनों जगह वोट की अपील के बाद सीएम कैथल रवाना होंगे। उधर, सीएम सैनी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीएम की सुरक्षा में 2 बार चूक होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े प्रबंध करने का दावा किया है। पूर्व संध्या पुलिस और आरएएफ ने शहर में पैदल गश्त की थी। सुमन सैनी ने की सभाएं बुधवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कुरुक्षेत्र पहुंची थीं। यहां सुमन सैनी ने वार्ड-12,16,17, 23, 25 और 29 में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में जनसभाएं करने के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया था। इससे पहले 22 फरवरी को सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 में बड़ी जनसभा की थी। इस्माइलाबाद में होगी रैली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 28 फरवरी को सीएम नायब सैनी इस्माइलाबाद में रैली करेंगे। यहां नगर पालिका के चेयरपर्सन के उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में BJP समेत 5 महिला कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रही हैं। सीएम सैनी अनाज मंडी में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। यहां पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। हरियाणा में नगर निकाय का चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसलिए राजनैतिक दल अपने कैंडिडेट्स की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। आज गुरुवार को सीएम नायब सैनी नगर परिषद (नप) थानेसर के चुनाव में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में प्रचार करने कुरुक्षेत्र आएंगे। सीएम सुबह करीब 9 बजे पिपली पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम वार्ड-9 और वार्ड-10 में चुनावी सभा करेंगे। सीएम के चुनावी सभा में पहुंचने से कार्यकर्ताओं में भी जोश बना हुआ है। दोनों जगह वोट की अपील के बाद सीएम कैथल रवाना होंगे। उधर, सीएम सैनी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीएम की सुरक्षा में 2 बार चूक होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े प्रबंध करने का दावा किया है। पूर्व संध्या पुलिस और आरएएफ ने शहर में पैदल गश्त की थी। सुमन सैनी ने की सभाएं बुधवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कुरुक्षेत्र पहुंची थीं। यहां सुमन सैनी ने वार्ड-12,16,17, 23, 25 और 29 में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में जनसभाएं करने के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया था। इससे पहले 22 फरवरी को सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 में बड़ी जनसभा की थी। इस्माइलाबाद में होगी रैली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 28 फरवरी को सीएम नायब सैनी इस्माइलाबाद में रैली करेंगे। यहां नगर पालिका के चेयरपर्सन के उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में BJP समेत 5 महिला कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रही हैं। सीएम सैनी अनाज मंडी में BJP कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। यहां पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर