योगी सरकार ने 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। IPS संजीव त्यागी का 18 दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। पहले उन्हें आगरा के एडिशनल कमिश्नर से हटाकर लखनऊ में DIG कारागार बनाया था। अब उन्हें DIG बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, शिवहरि मीना का भी 24 दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। पहले उन्हें अपर पुलिस आयुक्त नोएडा से हटाकर DIG तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाया गया था। अब उन्हें ACP (लॉ एंड ऑर्डर), वाराणसी नियुक्त किया है। गोरखपुर के DIG आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें DIG तकनीकी सेवाएं, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, वाराणसी के ACP (लॉ एंड ऑर्डर) शिवासिंप्पी चनप्पा को DIG गोरखपुर की कमान सौंपी गई है। बस्ती के DIG दिनेश कुमार पी. को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। पिछले एक महीने की बात करें तो 31 आईपीएस के तबादले हुए हैं। DGP प्रशांत कुमार 2 दिन बाद यानी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। देखिए लिस्ट- अब पांचों सीनियर IPS अफसरों के बारे में जानिए- 1- संजीव त्यागी: विवादों से रहा है गहरा नाता संजीव त्यागी का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। 2020 में इनका तबादला बिजनौर से प्रतापगढ़ एसपी के पद पर हुआ था, लेकिन खुद के तबादले के बाद थानेदारों के तबादलों की वजह से इन पर उंगली उठी थी। प्रतापगढ़ जॉइन करने जा रहे संजीव को लखनऊ वापस बुला लिया गया था। डीजी आफिस अटैच कर दिया गया था। डीजीपी ऑफिस में सात महीने अटैच रहने के बाद इन्हें कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया । 2010 बैच के IPS संजीव गाजियाबाद के मोरटा गांव के रहने वाले हैं। संजीव पांच भाई हैं। 2017 में संजीव की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हुआ। गाजियाबाद में उनके पिता ईश्वर चंद त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप संजीव के भाई अनुज पर ही लगा था। 2- शिवासिंप्पी चनप्पा: कुंभ में बेहतर काम का इनाम मिला शिवासिंप्पी चनप्पा को कुंभ में बेहतर काम करने का इनाम मिला है। उन्हें गोरखपुर रेंज का DIG बनाया गया है। उनकी गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है। इससे पहले, 2021 में वे हाथरस में SP रहे। फिर फरवरी 2022 में उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP नॉर्थ बनाया गया था। उसके बाद उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 3- आनंद कुलकर्णी: तेज-तर्रार अफसरों में होती है गिनती आनंद कुलकर्णी की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है। वे 2008 बैच के IPS अधिकारी हैं। 2009 में उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी। बतौर पुलिस कप्तान वे वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, महोबा और सीतापुर में तैनात रहे हैं। अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से उन्हें गोरखपुर रेंज का DIG बनाया गया था। उन्होंने यहां 11 जनवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। वे यहां 1 साल 5 महीने 19 दिन तक रहे। आनंद कुलकर्णी महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। 4- दिनेश कुमार पी: 14 साल के करियर में 20 से ज्यादा ट्रांसफर दिनेश कुमार पी को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए NOC दी थी। इसके बाद अब उन्हें वहां से हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। दिनेश कुमार पी को 2 दिसंबर 2024 को बस्ती रेंज का DIG बनाया गया था। 2009 बैच के IPS दिनेश तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है। वे सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, झांसी, पीलीभीत, हमीरपुर, जौनपुर और कन्नौज जैसे जिलों में कप्तान रह चुके हैं। 14 साल के करियर में उनका 20 से अधिक बार ट्रांसफर हो चुका है। 5- शिवहरि मीणा: 24 दिनों में दूसरा तबादला शिवहरि मीणा फील्ड के अफसर माने जाते हैं। इनका भी 24 दिनों में दूसरा तबादला हुआ है। वे 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं। झांसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रामपुर, कासगंज, रायबरेली, इटावा, मऊ, बस्ती, हापुड़ और महाराजगंज के SP रह चुके हैं। शिवहरि राजस्थान के दौसा जिले के गढ़ी मोजपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता चिमनलाल मीणा BSNL में अधीक्षक थे। शिवहरि ने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 3 तक पढ़ाई की। इसके बाद वे कोटा पढ़ने चले गए। महात्मा गांधी स्कूल से उन्होंने हाईस्कूल सेकेंड डिवीजन में पास किया। 2000 में कोटा गर्वनमेंट कॉलेज से बीए किया। इसके बाद कोटा से ही 2002 में पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। चौथे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने। ———————— ये खबर भी पढ़ें- यूपी में लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर:2 घंटे मुठभेड़, 14 राउंड फायरिंग, सीने में गोली लगी; दरोगा-सिपाही भी घायल यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एक दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक इंस्पेक्टर और दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन कसाना के सीने में गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर योगी सरकार ने 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। IPS संजीव त्यागी का 18 दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। पहले उन्हें आगरा के एडिशनल कमिश्नर से हटाकर लखनऊ में DIG कारागार बनाया था। अब उन्हें DIG बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, शिवहरि मीना का भी 24 दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। पहले उन्हें अपर पुलिस आयुक्त नोएडा से हटाकर DIG तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाया गया था। अब उन्हें ACP (लॉ एंड ऑर्डर), वाराणसी नियुक्त किया है। गोरखपुर के DIG आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें DIG तकनीकी सेवाएं, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, वाराणसी के ACP (लॉ एंड ऑर्डर) शिवासिंप्पी चनप्पा को DIG गोरखपुर की कमान सौंपी गई है। बस्ती के DIG दिनेश कुमार पी. को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। पिछले एक महीने की बात करें तो 31 आईपीएस के तबादले हुए हैं। DGP प्रशांत कुमार 2 दिन बाद यानी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। देखिए लिस्ट- अब पांचों सीनियर IPS अफसरों के बारे में जानिए- 1- संजीव त्यागी: विवादों से रहा है गहरा नाता संजीव त्यागी का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। 2020 में इनका तबादला बिजनौर से प्रतापगढ़ एसपी के पद पर हुआ था, लेकिन खुद के तबादले के बाद थानेदारों के तबादलों की वजह से इन पर उंगली उठी थी। प्रतापगढ़ जॉइन करने जा रहे संजीव को लखनऊ वापस बुला लिया गया था। डीजी आफिस अटैच कर दिया गया था। डीजीपी ऑफिस में सात महीने अटैच रहने के बाद इन्हें कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया । 2010 बैच के IPS संजीव गाजियाबाद के मोरटा गांव के रहने वाले हैं। संजीव पांच भाई हैं। 2017 में संजीव की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हुआ। गाजियाबाद में उनके पिता ईश्वर चंद त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप संजीव के भाई अनुज पर ही लगा था। 2- शिवासिंप्पी चनप्पा: कुंभ में बेहतर काम का इनाम मिला शिवासिंप्पी चनप्पा को कुंभ में बेहतर काम करने का इनाम मिला है। उन्हें गोरखपुर रेंज का DIG बनाया गया है। उनकी गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है। इससे पहले, 2021 में वे हाथरस में SP रहे। फिर फरवरी 2022 में उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP नॉर्थ बनाया गया था। उसके बाद उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 3- आनंद कुलकर्णी: तेज-तर्रार अफसरों में होती है गिनती आनंद कुलकर्णी की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है। वे 2008 बैच के IPS अधिकारी हैं। 2009 में उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी। बतौर पुलिस कप्तान वे वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, महोबा और सीतापुर में तैनात रहे हैं। अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से उन्हें गोरखपुर रेंज का DIG बनाया गया था। उन्होंने यहां 11 जनवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। वे यहां 1 साल 5 महीने 19 दिन तक रहे। आनंद कुलकर्णी महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। 4- दिनेश कुमार पी: 14 साल के करियर में 20 से ज्यादा ट्रांसफर दिनेश कुमार पी को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए NOC दी थी। इसके बाद अब उन्हें वहां से हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। दिनेश कुमार पी को 2 दिसंबर 2024 को बस्ती रेंज का DIG बनाया गया था। 2009 बैच के IPS दिनेश तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है। वे सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, झांसी, पीलीभीत, हमीरपुर, जौनपुर और कन्नौज जैसे जिलों में कप्तान रह चुके हैं। 14 साल के करियर में उनका 20 से अधिक बार ट्रांसफर हो चुका है। 5- शिवहरि मीणा: 24 दिनों में दूसरा तबादला शिवहरि मीणा फील्ड के अफसर माने जाते हैं। इनका भी 24 दिनों में दूसरा तबादला हुआ है। वे 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं। झांसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रामपुर, कासगंज, रायबरेली, इटावा, मऊ, बस्ती, हापुड़ और महाराजगंज के SP रह चुके हैं। शिवहरि राजस्थान के दौसा जिले के गढ़ी मोजपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता चिमनलाल मीणा BSNL में अधीक्षक थे। शिवहरि ने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 3 तक पढ़ाई की। इसके बाद वे कोटा पढ़ने चले गए। महात्मा गांधी स्कूल से उन्होंने हाईस्कूल सेकेंड डिवीजन में पास किया। 2000 में कोटा गर्वनमेंट कॉलेज से बीए किया। इसके बाद कोटा से ही 2002 में पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। चौथे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने। ———————— ये खबर भी पढ़ें- यूपी में लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर:2 घंटे मुठभेड़, 14 राउंड फायरिंग, सीने में गोली लगी; दरोगा-सिपाही भी घायल यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एक दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक इंस्पेक्टर और दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन कसाना के सीने में गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
IPS संजीव त्यागी का 18 दिन में दूसरी बार ट्रांसफर:शिवहरि मीना का 24 दिनों में दूसरा तबादला; दो दिन बाद यूपी DGP रिटायर होंगे
