यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ में बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 2 दिन से प्रदेश के मौसम में बदलाव के चलते 35 से अधिक जिलों का तापमान 40°C से कम हो गया है। जबकि पिछले 24 घंटे में आगरा 41.6°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से चार मई तक पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं। इससे कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत मिलेंगी। 3 तस्वीरें देखिए- शनिवार रात कई जिलों में आंधी आई थी
रविवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी आई। लखनऊ और कानपुर में आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए। ललितपुर में इतनी तेज आंधी चली कि शादी की कुर्सियां और टिनशेड उड़ गए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान के 20, यूपी के 32 जिलों में हीटवेव अलर्ट:मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में 60 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी मौसम विभाग ने मंगलवार 29 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में केवल प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। आज राजस्थान के 20 और यूपी के 32 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ में बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 2 दिन से प्रदेश के मौसम में बदलाव के चलते 35 से अधिक जिलों का तापमान 40°C से कम हो गया है। जबकि पिछले 24 घंटे में आगरा 41.6°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से चार मई तक पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं। इससे कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत मिलेंगी। 3 तस्वीरें देखिए- शनिवार रात कई जिलों में आंधी आई थी
रविवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी आई। लखनऊ और कानपुर में आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए। ललितपुर में इतनी तेज आंधी चली कि शादी की कुर्सियां और टिनशेड उड़ गए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान के 20, यूपी के 32 जिलों में हीटवेव अलर्ट:मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में 60 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी मौसम विभाग ने मंगलवार 29 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में केवल प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। आज राजस्थान के 20 और यूपी के 32 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
UP के 21 जिलों में बारिश-व्रजपात का अलर्ट:35 जिलों का पारा पहुंचा 40°C के नीचे, आगरा 41.6°C के साथ सबसे गर्म रहा
