हरियाण के जींद में यात्रियों को एक और ट्रेन सुविधा आज से मिलनी शुरू हो गई है। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन का विस्तार हिसार तक हो गया है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन हिसार से जींद के नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला से आगे अंदौरा तक जाएगी। जींद के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थी समेत दूसरे यात्री सुबह छह बजे ही कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे। ट्रेन नंबर 64563-64 पहले अंदौरा से आकर अंबाला में ही इसका ठहराव होता था। इसके बाद कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड को भेजा हुआ था। अब इस प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। KUK में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा इस ट्रेन के विस्तार का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले नरवाना के आसपास के युवाओं को होगा, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर नरवाना आएगी। इसके बाद यह ट्रेन दस मिनट अंतराल के बाद रवाना होगी और पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। शाम को 8 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और रात को 9 बजकर 45 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए डेली अप-डाउन कर सकेंगे। यह है अंबाला से हिसार के बीच ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 64564 रात प्रतिदिन शाम को सात बजकर 35 मिनट पर अंबाला से हिसार की तरफ चलेगी, जो रात आठ बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से, 9 बजकर चार मिनट पर कैथल से, 9 बजकर 55 मिनट पर नरवाना से, 11 बजकर 30 मिनट पर जाखल, 12 बजे उकलाना और 12 बजकर 35 मिनट पर बरवाला, एक बजकर 5 मिनट पर रायपुर से चलकर हिसार पहुंचेंगी। वापसी में रात को 2 बजकर 25 मिनट पर रायपुर हिसार से चलेगी, जो आधी रात के बाद अलसुबह दो बजकर 47 मिनट पर बरवाला, तीन बजकर दो मिनट पर उकलाना, चार बजकर 20 मिनट पर नरवाना, 4 बजकर 50 मिनट पर कैथल, छह बजकर 10 मिनट पर कुरुक्षेत्र से चलते हुए सात बजकर 40 मिनट पर अंबाला पहुंचेगी। नरवाना रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक रणधीर नैन ने कहा कि रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना थी, इसके तहत फिजिबलिटी चेक की गई और विस्तार की मंजूरी मिली। आज से इस ट्रेन की सुविधा प्रतिदिन मिलनी शुरू हो जाएगी। हरियाण के जींद में यात्रियों को एक और ट्रेन सुविधा आज से मिलनी शुरू हो गई है। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन का विस्तार हिसार तक हो गया है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन हिसार से जींद के नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला से आगे अंदौरा तक जाएगी। जींद के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थी समेत दूसरे यात्री सुबह छह बजे ही कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे। ट्रेन नंबर 64563-64 पहले अंदौरा से आकर अंबाला में ही इसका ठहराव होता था। इसके बाद कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड को भेजा हुआ था। अब इस प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। KUK में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा इस ट्रेन के विस्तार का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले नरवाना के आसपास के युवाओं को होगा, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर नरवाना आएगी। इसके बाद यह ट्रेन दस मिनट अंतराल के बाद रवाना होगी और पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। शाम को 8 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और रात को 9 बजकर 45 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए डेली अप-डाउन कर सकेंगे। यह है अंबाला से हिसार के बीच ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 64564 रात प्रतिदिन शाम को सात बजकर 35 मिनट पर अंबाला से हिसार की तरफ चलेगी, जो रात आठ बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से, 9 बजकर चार मिनट पर कैथल से, 9 बजकर 55 मिनट पर नरवाना से, 11 बजकर 30 मिनट पर जाखल, 12 बजे उकलाना और 12 बजकर 35 मिनट पर बरवाला, एक बजकर 5 मिनट पर रायपुर से चलकर हिसार पहुंचेंगी। वापसी में रात को 2 बजकर 25 मिनट पर रायपुर हिसार से चलेगी, जो आधी रात के बाद अलसुबह दो बजकर 47 मिनट पर बरवाला, तीन बजकर दो मिनट पर उकलाना, चार बजकर 20 मिनट पर नरवाना, 4 बजकर 50 मिनट पर कैथल, छह बजकर 10 मिनट पर कुरुक्षेत्र से चलते हुए सात बजकर 40 मिनट पर अंबाला पहुंचेगी। नरवाना रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक रणधीर नैन ने कहा कि रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना थी, इसके तहत फिजिबलिटी चेक की गई और विस्तार की मंजूरी मिली। आज से इस ट्रेन की सुविधा प्रतिदिन मिलनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
