हरियाणा के अंबाला में वीरवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस को घायल युवक की मां ने बताया कि ये और इसके साथ एक और युवक चंद्रपुरा इलाके में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां वह अपने अवैध असलहे का ट्रायल करने लग गए और गोली गलती से विशु को जा लगी। वीरवार को अंबाला कैंट में शाम के वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी विशु को गोली लगने की खबर सामने आई। खबर पर SHO से लेकर डीएसपी तक घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। चर्चा हुई कि बदमाशों ने की है फायरिंग जैसे ही गोली लगने की खबर सामने आई तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। खुद पुलिस भी इन चर्चाओं में फंसती नजर आई। लगभग 3 घंटे तक पुलिस इस मामले में जांच करती रही। लेकिन, कोई भी सुराग नहीं लगा सकी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पीजीआई गई और वहां युवक के बयान लिए। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। घायल युवक की मां ने बताया कि उसका एक दोस्त मोहित जिसके पास अवैध असलहा है, वह अपने असलहे का ट्रायल करने वहां गए थे, ट्रायल के दौरान गोली चल गई और वो विशु को जा लगी। यह था पूरा मामला अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी विशु को अचानक गोली लगने की खबर मिली। वह घायल अवस्था में अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को छान मारा था। पूरे इलाके में पुलिस ने पहरेदारी की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। प्राइवेट पार्ट पर लगी है गोली डीएसपी रमेश कुमार के अनुसार घायल युवक विशु के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगी है। अब उसको चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली एकदम से चल गई जिसके बाद वह उसके निजी अंग में जा फंसी। विशु पर भी दर्ज है मुकदमा वीरवार शाम को चली गोली में घायल हुए अंबाला कैंट के विशु के विरुद्ध भी एक मुकदमा पंजीकृत है। वह अभी 14 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। विशु पर वर्ष 2024 में टी स्टॉल संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुकदमा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उस समय विशु की पिता की महज लाइटर को लेकर अंबाला छावनी की मोटर मार्केट में टी स्टॉल संचालक अमित से कहासुनी हो गई थी। दुकानदार का आरोप था कि आरोपी विशु ने अपने साथी संग मिलकर आते ही पहले हवाई फायर किया था। फिर जांघ पर गोली मार दी थी। बीचबचाव करने पड़ोसी दुकानदार आया था तो उसके भी जांघ में गोली मार दी थी। आर्मी का है शूटिंग रेंज जिस इलाके में यह घटना हुई है वह इलाका आर्मी का शूटिंग रेंज है। चर्चा है कि दोनों दोस्त मिलकर आर्मी के शूटिंग रेंज में इसलिए ट्रायल करने गए थे, ताकि गोली चलने का किसी को पता न चल सके। इसके साथ ही वह इलाका काफी सुनसान रहता है। इसी वजह से दोनों ने उसी जगह को ट्रायल के लिए चुना था। मोहित है फरार विशु का दोस्त और गोली चलाने वाला युवक मोहित अब घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने जैसे ही विशु की मां के बयान लिए वैसे ही अंबाला कैंट पुलिस टीम ने मोहित के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया है। मोहित के घर पर भी दबिश दी गई। लेकिन वह घर पर नहीं मिला जिसके बाद पुलिस अब जगह जगह उसकी तलाश कर रही है। रिश्तेदारी के साथ उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ जारी है। हरियाणा के अंबाला में वीरवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस को घायल युवक की मां ने बताया कि ये और इसके साथ एक और युवक चंद्रपुरा इलाके में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां वह अपने अवैध असलहे का ट्रायल करने लग गए और गोली गलती से विशु को जा लगी। वीरवार को अंबाला कैंट में शाम के वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी विशु को गोली लगने की खबर सामने आई। खबर पर SHO से लेकर डीएसपी तक घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। चर्चा हुई कि बदमाशों ने की है फायरिंग जैसे ही गोली लगने की खबर सामने आई तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। खुद पुलिस भी इन चर्चाओं में फंसती नजर आई। लगभग 3 घंटे तक पुलिस इस मामले में जांच करती रही। लेकिन, कोई भी सुराग नहीं लगा सकी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पीजीआई गई और वहां युवक के बयान लिए। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। घायल युवक की मां ने बताया कि उसका एक दोस्त मोहित जिसके पास अवैध असलहा है, वह अपने असलहे का ट्रायल करने वहां गए थे, ट्रायल के दौरान गोली चल गई और वो विशु को जा लगी। यह था पूरा मामला अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी विशु को अचानक गोली लगने की खबर मिली। वह घायल अवस्था में अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को छान मारा था। पूरे इलाके में पुलिस ने पहरेदारी की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। प्राइवेट पार्ट पर लगी है गोली डीएसपी रमेश कुमार के अनुसार घायल युवक विशु के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगी है। अब उसको चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली एकदम से चल गई जिसके बाद वह उसके निजी अंग में जा फंसी। विशु पर भी दर्ज है मुकदमा वीरवार शाम को चली गोली में घायल हुए अंबाला कैंट के विशु के विरुद्ध भी एक मुकदमा पंजीकृत है। वह अभी 14 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। विशु पर वर्ष 2024 में टी स्टॉल संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुकदमा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उस समय विशु की पिता की महज लाइटर को लेकर अंबाला छावनी की मोटर मार्केट में टी स्टॉल संचालक अमित से कहासुनी हो गई थी। दुकानदार का आरोप था कि आरोपी विशु ने अपने साथी संग मिलकर आते ही पहले हवाई फायर किया था। फिर जांघ पर गोली मार दी थी। बीचबचाव करने पड़ोसी दुकानदार आया था तो उसके भी जांघ में गोली मार दी थी। आर्मी का है शूटिंग रेंज जिस इलाके में यह घटना हुई है वह इलाका आर्मी का शूटिंग रेंज है। चर्चा है कि दोनों दोस्त मिलकर आर्मी के शूटिंग रेंज में इसलिए ट्रायल करने गए थे, ताकि गोली चलने का किसी को पता न चल सके। इसके साथ ही वह इलाका काफी सुनसान रहता है। इसी वजह से दोनों ने उसी जगह को ट्रायल के लिए चुना था। मोहित है फरार विशु का दोस्त और गोली चलाने वाला युवक मोहित अब घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने जैसे ही विशु की मां के बयान लिए वैसे ही अंबाला कैंट पुलिस टीम ने मोहित के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया है। मोहित के घर पर भी दबिश दी गई। लेकिन वह घर पर नहीं मिला जिसके बाद पुलिस अब जगह जगह उसकी तलाश कर रही है। रिश्तेदारी के साथ उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
