हरियाणा के अंबाला जिले में व्यक्ति को ब्लैकमेल करन का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले उधारी ली और फिर षड्यंत्र के तहत अपनी पत्नी के साथ उसके संबंध बनवाए। यही नहीं, आरोपी ने व्यक्ति की अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बनाई। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अंबाला कैंट के लाल कुर्ती निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्ण का युवक सितंबर 2022 में उसके संपर्क में आया। उससे 3 लाख रुपए उधार लिए, जिसके बाद में लिखित भी हुई थी। 27 अक्टूबर 2022 को पैसे दिए हुए 1 साल को गया,लेकिन उसके बाद आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। आए दिन बहाना बनाता रहा। आरोपी ने उसके साथ घरेलु संबंध बना लिए। आरोपी बीच-बीच में मजबूरी जता कर और भी पैसे ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने काफी मन्नत करने के बाद 6 जुलाई को अपने घर बुलाया। यहां कोल्डड्रिंक दी, जिसमें कोई नशीली दवा दी। आरोप है कि यहां आरोपी की पत्नी ने उसे सम्मोहित करके संबंध बनाए। वह अंजान था कि पैसे हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। उसने बताया कि इसके पश्चात 9 जुलाई को आरोपी ने उसे धमकाया कि उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए की वीडियो बनाई है। आरोप है कि उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। न देने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपए हड़पे हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (2), 61 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के अंबाला जिले में व्यक्ति को ब्लैकमेल करन का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले उधारी ली और फिर षड्यंत्र के तहत अपनी पत्नी के साथ उसके संबंध बनवाए। यही नहीं, आरोपी ने व्यक्ति की अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बनाई। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अंबाला कैंट के लाल कुर्ती निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्ण का युवक सितंबर 2022 में उसके संपर्क में आया। उससे 3 लाख रुपए उधार लिए, जिसके बाद में लिखित भी हुई थी। 27 अक्टूबर 2022 को पैसे दिए हुए 1 साल को गया,लेकिन उसके बाद आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। आए दिन बहाना बनाता रहा। आरोपी ने उसके साथ घरेलु संबंध बना लिए। आरोपी बीच-बीच में मजबूरी जता कर और भी पैसे ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने काफी मन्नत करने के बाद 6 जुलाई को अपने घर बुलाया। यहां कोल्डड्रिंक दी, जिसमें कोई नशीली दवा दी। आरोप है कि यहां आरोपी की पत्नी ने उसे सम्मोहित करके संबंध बनाए। वह अंजान था कि पैसे हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। उसने बताया कि इसके पश्चात 9 जुलाई को आरोपी ने उसे धमकाया कि उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए की वीडियो बनाई है। आरोप है कि उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। न देने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपए हड़पे हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (2), 61 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
