अखिलेश का 2027 चुनाव पर बड़ा ऐलान- गठबंधन में लड़ेंगे:जिसे बाहर जाना हो, चला जाए; भाजपा सरकार बिजली महंगी करने जा रही

अखिलेश का 2027 चुनाव पर बड़ा ऐलान- गठबंधन में लड़ेंगे:जिसे बाहर जाना हो, चला जाए; भाजपा सरकार बिजली महंगी करने जा रही

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन में हैं। जिसे बाहर जाना है, चला जाए। इमरान मसूद ने कहा था कि आजम खान की बर्बादी पर अखिलेश की जुबां क्यों नहीं खुलती। 2022 में मुसलमानों ने सपा को एकतरफा वोट दिया। फिर भी आप सरकार नहीं बना पाए। सपा प्रमुख ने कहा- बीजेपी सरकार मंडी नहीं चलाएगी, आपको ऑर्गेनिक वाइन पिलाएगी। आम पर नहीं वाइन पर ध्यान देगी। इनका एजेंडा नौकरी, कारोबार नहीं लोगों को डराना है। बीजेपी के प्रोपेगंडा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। ये लोग फर्जी न्यूज बनाकर बदनाम कर सकते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की इतना बड़ा हादसा हो गया। मगर किसी जिम्मेदार ने इस्तीफा नहीं दिया। बीजेपी, आरएसएस के वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को भ्रमित कर रही है। पीडीए इमोशनल गठबंधन है। पी फॉर पसमांदा समाज भी हमारे साथ है। सपा प्रमुख ने यह बातें लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। अब अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें पढ़िए कौशांबी में 2 डिप्टी सीएम ने माहौल बिगाड़ा अखिलेश ने कहा- कौशाम्बी में दो डिप्टी सीएम ने माहौल खराब कर दिया। जिसका जो काम है, वही नहीं कर रहा है। जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का काम है, वह क्या कर रहे हैं। मेडिकल कालेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह घटना पहली बार नहीं हो रही है कि ओवरडोज की वजह से जान गई हो। गलत दवाई देने से जान गई है। सरकार मुआवजा नहीं देगी। आप नाम भिजवा दो, सरकार पांच लाख रुपए भेजवा दे। बीजेपी हर जगह तिकड़म की कोशिश कर रही है। बिजली महंगी होने जा रही, मोबाइल चार्ज नहीं कर पाएंगे बीजेपी की सरकार में गेहूं खरीद नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री जी फसल को देखने हेलिकॉप्टर से निकले थे। उन्होंने जिस रुट पर हवाई यात्रा की, वहां कहीं भी खरीद नहीं हो रही। अखिलेश ने कहा कि बुनकर सौहार्द का तानाबाना भी बुनते रहे हैं। इसलिए हमारा मानना है कि आप अपनी समस्याएं और सुझाव दें, जिसे हम मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे। बिजली महंगी होने जा रही है। मोबाइल चार्ज करने में भी आने वाले समय में दिक्कत होगी। पहले सुनते थे DCM और OCM के बीच टकराव था। मगर अब तो डिब्बे भी टकरा रहे हैं। बीजेपी वाले ग्राम सभा बढ़ाकर बूथ मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं। एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को देखना चाहिए कि हमें किस बूथ पर वोट मिला है। उसे हम कैसे रोक सकते हैं। नसबंदी करवाने वाली सरकार गिर गई थी बदायूं में पटेल समाज के नौजवान के साथ अन्याय हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। सरकार के करीबी लोग कानून नहीं मानते। केजीएमयू में जबरन नसबंदी की घटना पर अखिलेश ने कहा- एक बार ऐसा एक सरकार ने किया था, वह सरकार चली गई थी। यूपी में प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। उसका स्तर गिराया जा रह रहा है। प्राइम लैंड पर सारे स्कूल हैं, सरकार साजिश रच रही है कि इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा की नजर है। मुख्यमंत्री को ट्रिपल आईटी के बारे में नहीं पता। संस्कृति स्कूल बंद कर दिया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में किसी का इस्तीफा नहीं हुआ अहमदाबाद में जो प्लेन क्रैश हादसा हुआ, उसमें अब तक किसी का इस्तीफा नहीं हुआ है। पुलवामा और पहलगाम में इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन अहमदाबाद की घटना पर जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। सीएम एयर इंडियन एयरक्राफ्ट लेकर जाएं और इजराइल और इरान में फंसे लोगों को वापस लेकर आएं। वहां छात्र, नौकरी करने वाले लोग युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं। UP में 9, केंद्र में 11 साल बीजेपी ने क्या किया सपा ने ओपेन पार्क दिए, जहां बड़े पैमाने पर लोग आते हैं। वहां योगा करने वालों को अभी से प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। दुनिया का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट समाजवादी सरकार ने दिया था, इन्हें खराब कर दिया। बीजेपी वाले विकसित भारत बोलते हैं। कम से कम यह बताएं कि विकसित भारत होता क्या है। मैं पूछना चाहता हूं यूपी में 9 साल और केंद्र में 11 साल आपने क्या किया? विकसित भारत की क्या यही तस्वीर है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… आजम की बर्बादी पर अखिलेश की जुबान क्यों नहीं खुलती, इमरान मसूद बोले- सपा को दरी बिछाने वाला मुसलमान चाहिए सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सपा को दरी बिछाने वाला मुसलमान चाहिए। आजम खान की बर्बादी पर अखिलेश यादव की जुबान क्यों नहीं खुलती। 2024 विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने एकतरफा वोट दिया। इसके बाद भी आप सरकार नहीं बना पाए। मऊ से सपा सांसद राजीव राय ने इमरान मसूद को भाजपा का स्लीपर सेल कहा था। पूरी खबर पढ़ें अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन में हैं। जिसे बाहर जाना है, चला जाए। इमरान मसूद ने कहा था कि आजम खान की बर्बादी पर अखिलेश की जुबां क्यों नहीं खुलती। 2022 में मुसलमानों ने सपा को एकतरफा वोट दिया। फिर भी आप सरकार नहीं बना पाए। सपा प्रमुख ने कहा- बीजेपी सरकार मंडी नहीं चलाएगी, आपको ऑर्गेनिक वाइन पिलाएगी। आम पर नहीं वाइन पर ध्यान देगी। इनका एजेंडा नौकरी, कारोबार नहीं लोगों को डराना है। बीजेपी के प्रोपेगंडा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। ये लोग फर्जी न्यूज बनाकर बदनाम कर सकते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की इतना बड़ा हादसा हो गया। मगर किसी जिम्मेदार ने इस्तीफा नहीं दिया। बीजेपी, आरएसएस के वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को भ्रमित कर रही है। पीडीए इमोशनल गठबंधन है। पी फॉर पसमांदा समाज भी हमारे साथ है। सपा प्रमुख ने यह बातें लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। अब अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें पढ़िए कौशांबी में 2 डिप्टी सीएम ने माहौल बिगाड़ा अखिलेश ने कहा- कौशाम्बी में दो डिप्टी सीएम ने माहौल खराब कर दिया। जिसका जो काम है, वही नहीं कर रहा है। जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का काम है, वह क्या कर रहे हैं। मेडिकल कालेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह घटना पहली बार नहीं हो रही है कि ओवरडोज की वजह से जान गई हो। गलत दवाई देने से जान गई है। सरकार मुआवजा नहीं देगी। आप नाम भिजवा दो, सरकार पांच लाख रुपए भेजवा दे। बीजेपी हर जगह तिकड़म की कोशिश कर रही है। बिजली महंगी होने जा रही, मोबाइल चार्ज नहीं कर पाएंगे बीजेपी की सरकार में गेहूं खरीद नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री जी फसल को देखने हेलिकॉप्टर से निकले थे। उन्होंने जिस रुट पर हवाई यात्रा की, वहां कहीं भी खरीद नहीं हो रही। अखिलेश ने कहा कि बुनकर सौहार्द का तानाबाना भी बुनते रहे हैं। इसलिए हमारा मानना है कि आप अपनी समस्याएं और सुझाव दें, जिसे हम मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे। बिजली महंगी होने जा रही है। मोबाइल चार्ज करने में भी आने वाले समय में दिक्कत होगी। पहले सुनते थे DCM और OCM के बीच टकराव था। मगर अब तो डिब्बे भी टकरा रहे हैं। बीजेपी वाले ग्राम सभा बढ़ाकर बूथ मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं। एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को देखना चाहिए कि हमें किस बूथ पर वोट मिला है। उसे हम कैसे रोक सकते हैं। नसबंदी करवाने वाली सरकार गिर गई थी बदायूं में पटेल समाज के नौजवान के साथ अन्याय हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। सरकार के करीबी लोग कानून नहीं मानते। केजीएमयू में जबरन नसबंदी की घटना पर अखिलेश ने कहा- एक बार ऐसा एक सरकार ने किया था, वह सरकार चली गई थी। यूपी में प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। उसका स्तर गिराया जा रह रहा है। प्राइम लैंड पर सारे स्कूल हैं, सरकार साजिश रच रही है कि इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा की नजर है। मुख्यमंत्री को ट्रिपल आईटी के बारे में नहीं पता। संस्कृति स्कूल बंद कर दिया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में किसी का इस्तीफा नहीं हुआ अहमदाबाद में जो प्लेन क्रैश हादसा हुआ, उसमें अब तक किसी का इस्तीफा नहीं हुआ है। पुलवामा और पहलगाम में इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन अहमदाबाद की घटना पर जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। सीएम एयर इंडियन एयरक्राफ्ट लेकर जाएं और इजराइल और इरान में फंसे लोगों को वापस लेकर आएं। वहां छात्र, नौकरी करने वाले लोग युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं। UP में 9, केंद्र में 11 साल बीजेपी ने क्या किया सपा ने ओपेन पार्क दिए, जहां बड़े पैमाने पर लोग आते हैं। वहां योगा करने वालों को अभी से प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। दुनिया का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट समाजवादी सरकार ने दिया था, इन्हें खराब कर दिया। बीजेपी वाले विकसित भारत बोलते हैं। कम से कम यह बताएं कि विकसित भारत होता क्या है। मैं पूछना चाहता हूं यूपी में 9 साल और केंद्र में 11 साल आपने क्या किया? विकसित भारत की क्या यही तस्वीर है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… आजम की बर्बादी पर अखिलेश की जुबान क्यों नहीं खुलती, इमरान मसूद बोले- सपा को दरी बिछाने वाला मुसलमान चाहिए सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सपा को दरी बिछाने वाला मुसलमान चाहिए। आजम खान की बर्बादी पर अखिलेश यादव की जुबान क्यों नहीं खुलती। 2024 विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने एकतरफा वोट दिया। इसके बाद भी आप सरकार नहीं बना पाए। मऊ से सपा सांसद राजीव राय ने इमरान मसूद को भाजपा का स्लीपर सेल कहा था। पूरी खबर पढ़ें   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर