अखिलेश की बेटी के फेक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट:सपा प्रमुख बोले परिवार को बदनाम करने की साजिश, FIR हो

अखिलेश की बेटी के फेक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट:सपा प्रमुख बोले परिवार को बदनाम करने की साजिश, FIR हो

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बेटी और परिवार के लोगों के नाम से किए जा रहे आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- यह एक साजिश हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी सेल इसे 24 मिनट में भी ट्रेस कर सकती है, लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रेस नहीं किया गया। तीन-चार दिन पहले साइबर हैकरों ने शिवपाल यादव के बेटे और अखिलेश यादव के चचेरे भाई का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था। सपा सांसद आदित्य यादव के अकाउंट से भ्रामक वीडियो शेयर कर दिया। आदित्य यादव ने इसकी सूचना साइबर शाखा को दे दी है। सपा प्रमुख ने 4 दिन पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही थी। अब जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने अपनी बेटी अदिति के नाम से फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई है। फोटो पर कैप्शन लिखा है- पिक्चर ऑफ द डे। स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए अखिलेश ने X पर लिखा- 24 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच, हमारी नजर में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहां तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है। अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतजार है। अफवाहों से बचें, बहकावे में न आएं 4 दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा था कि- हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं। देश आपदा के समय और भी समझदारी की मांग करता है। अब वार हो रहा है। सभी से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें। न ही आगे प्रचारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाए गए झूठ भी हो सकते हैं। ये दुश्मन की चाल या साजिश भी हो सकती है। इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़काए में न आएं। सांसद आदित्य यादव बोले- मेरे नाम से फेक वीडियो शेयर हो रहा है हाल ही में सपा प्रमुख के चचेरे भाई और बदायूं से सांसद आदित्य यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके भ्रामक वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर आदित्य यादव ने लिखा था-सरहद पर तनाव की स्थिति है। ऐसे समय में हमें सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से कई भ्रामक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मेरे नाम से चल रहे फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। ये वीडियो फेक है। मैं इसका खंडन करता हूं। इस तरह के वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट संदेश शेयर ना करें। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। ………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान मसूद ने पूछा-अमेरिका हमारा बाप है क्या?:सीजफायर करना अपमान नहीं तो क्या, पहलगाम के कातिल अब भी जिंदा भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पूछा- ये BJP को देखना होगा कि सीजफायर अपमान है या सम्मान। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। (पूरी खबर पढ़ें) अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बेटी और परिवार के लोगों के नाम से किए जा रहे आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- यह एक साजिश हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी सेल इसे 24 मिनट में भी ट्रेस कर सकती है, लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रेस नहीं किया गया। तीन-चार दिन पहले साइबर हैकरों ने शिवपाल यादव के बेटे और अखिलेश यादव के चचेरे भाई का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था। सपा सांसद आदित्य यादव के अकाउंट से भ्रामक वीडियो शेयर कर दिया। आदित्य यादव ने इसकी सूचना साइबर शाखा को दे दी है। सपा प्रमुख ने 4 दिन पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही थी। अब जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने अपनी बेटी अदिति के नाम से फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई है। फोटो पर कैप्शन लिखा है- पिक्चर ऑफ द डे। स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए अखिलेश ने X पर लिखा- 24 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच, हमारी नजर में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहां तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है। अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतजार है। अफवाहों से बचें, बहकावे में न आएं 4 दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा था कि- हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं। देश आपदा के समय और भी समझदारी की मांग करता है। अब वार हो रहा है। सभी से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें। न ही आगे प्रचारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाए गए झूठ भी हो सकते हैं। ये दुश्मन की चाल या साजिश भी हो सकती है। इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़काए में न आएं। सांसद आदित्य यादव बोले- मेरे नाम से फेक वीडियो शेयर हो रहा है हाल ही में सपा प्रमुख के चचेरे भाई और बदायूं से सांसद आदित्य यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके भ्रामक वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर आदित्य यादव ने लिखा था-सरहद पर तनाव की स्थिति है। ऐसे समय में हमें सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से कई भ्रामक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मेरे नाम से चल रहे फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। ये वीडियो फेक है। मैं इसका खंडन करता हूं। इस तरह के वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट संदेश शेयर ना करें। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। ………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… इमरान मसूद ने पूछा-अमेरिका हमारा बाप है क्या?:सीजफायर करना अपमान नहीं तो क्या, पहलगाम के कातिल अब भी जिंदा भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पूछा- ये BJP को देखना होगा कि सीजफायर अपमान है या सम्मान। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। (पूरी खबर पढ़ें)   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर