सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा संविधान की हर चीज को उलटना चाहती है। ये लोग धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं। नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। इस सरकार में कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो वो पेपर लीक और ट्रेन एक्सीडेंट। अखिलेश राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे थे। उन्होंने लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाने से रोकने पर यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा- सरकार का कल का व्यवहार बिल्कुल गलत था। यह कहना कि जानवरों के कारण आप वहां नहीं जा सकते, तो जानवर हर सड़क पर हैं। क्या इसका मतलब है कि हम सड़क पर नहीं चल सकते? अखिलेश की 3 बड़ी बातें पढ़िए…. 1- ये लोग संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं
अखिलेश ने कहा- JPNIC बिल्डिंग की भाजपा के हर विकास को फीका कर रही है। ये लोग विनाशकारी और जातिवादी हैं। हत्याओं का संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं। मदरसे बंद करने की सिफारिश पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- यह देश सभी का है। संविधान ने सभी को अधिकार दिए हैं, लेकिन ये लोग हर चीज को उलट देना चाहते हैं। मगर देश अब समझ गया है। अब बीजेपी की यह राजनीति सफल नहीं होने वाली है। 2- मुसलमानों ने भी देश के लिए कुर्बानियां दीं
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद वाले बयान पर अखिलेश ने कहा- यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन क्या कह रहा है? जब भारत को बांग्लादेश की रक्षा करनी चाहिए थी, तब ये लोग कहां थे? मुझे इस पर कुछ नहीं कहना। यह देश सबका है। आजादी के बाद जब देश बना, तो मुसलमान भी साथ थे। मुसलमानों ने भी कुर्बानियां दीं। संविधान के अनुसार, हमें सभी का सम्मान करना होगा। 3- ट्रेन एक्सीडेंट पर पहले भी सवाल उठाए, लेकिन सुधार नहीं हुआ
रेल दुर्घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा- रेल मंत्रालय पर पहले भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन्होंने कहा था कि वे रेलवे में सुधार करेंगे। दुर्घटनाओं को कम करेंगे। कुछ सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ———————————————————- यह खबरें भी पढ़ें- अखिलेश बोले-त्योहार है, वरना बैरिकेडिंग रोक नहीं पाती; JPNIC जाने से रोकने पर कहा-सरकारी अफसर बिच्छू हैं UP सरकार ने शुक्रवार को अखिलेश यादव को जेपी कन्वेशन सेंटर जाने से रोका तो सपा प्रमुख ने घर में लगी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माला चढ़ा दी। इससे पहले अखिलेश ने जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर (JPNIC) में माल्यार्पण करने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर भागवत ने नागपुर RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजा की:कहा- बांग्लादेशी हिंदुओं को पूरी दुनिया की मदद चाहिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। अपनी स्पीच में भागवत ने बांग्लादेश, कोलकाता रेप-मर्डर, देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, इजराइल-हमास युद्ध और जुलूसों पर पथराव जैसे मुद्दों पर बात की।पढ़ें पूरी खबर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा संविधान की हर चीज को उलटना चाहती है। ये लोग धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं। नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। इस सरकार में कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो वो पेपर लीक और ट्रेन एक्सीडेंट। अखिलेश राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे थे। उन्होंने लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाने से रोकने पर यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा- सरकार का कल का व्यवहार बिल्कुल गलत था। यह कहना कि जानवरों के कारण आप वहां नहीं जा सकते, तो जानवर हर सड़क पर हैं। क्या इसका मतलब है कि हम सड़क पर नहीं चल सकते? अखिलेश की 3 बड़ी बातें पढ़िए…. 1- ये लोग संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं
अखिलेश ने कहा- JPNIC बिल्डिंग की भाजपा के हर विकास को फीका कर रही है। ये लोग विनाशकारी और जातिवादी हैं। हत्याओं का संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं। मदरसे बंद करने की सिफारिश पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- यह देश सभी का है। संविधान ने सभी को अधिकार दिए हैं, लेकिन ये लोग हर चीज को उलट देना चाहते हैं। मगर देश अब समझ गया है। अब बीजेपी की यह राजनीति सफल नहीं होने वाली है। 2- मुसलमानों ने भी देश के लिए कुर्बानियां दीं
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद वाले बयान पर अखिलेश ने कहा- यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन क्या कह रहा है? जब भारत को बांग्लादेश की रक्षा करनी चाहिए थी, तब ये लोग कहां थे? मुझे इस पर कुछ नहीं कहना। यह देश सबका है। आजादी के बाद जब देश बना, तो मुसलमान भी साथ थे। मुसलमानों ने भी कुर्बानियां दीं। संविधान के अनुसार, हमें सभी का सम्मान करना होगा। 3- ट्रेन एक्सीडेंट पर पहले भी सवाल उठाए, लेकिन सुधार नहीं हुआ
रेल दुर्घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा- रेल मंत्रालय पर पहले भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन्होंने कहा था कि वे रेलवे में सुधार करेंगे। दुर्घटनाओं को कम करेंगे। कुछ सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ———————————————————- यह खबरें भी पढ़ें- अखिलेश बोले-त्योहार है, वरना बैरिकेडिंग रोक नहीं पाती; JPNIC जाने से रोकने पर कहा-सरकारी अफसर बिच्छू हैं UP सरकार ने शुक्रवार को अखिलेश यादव को जेपी कन्वेशन सेंटर जाने से रोका तो सपा प्रमुख ने घर में लगी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माला चढ़ा दी। इससे पहले अखिलेश ने जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर (JPNIC) में माल्यार्पण करने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर भागवत ने नागपुर RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजा की:कहा- बांग्लादेशी हिंदुओं को पूरी दुनिया की मदद चाहिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। अपनी स्पीच में भागवत ने बांग्लादेश, कोलकाता रेप-मर्डर, देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, इजराइल-हमास युद्ध और जुलूसों पर पथराव जैसे मुद्दों पर बात की।पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अखिलेश बोले-भाजपा सबकुछ उलटना चाहती है:ये लोग संविधान नहीं मानते, धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं
