दिवंगत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी अदिति यादव चर्चा में हैं। वह हाल ही में संसद में अपनी मां डिंपल यादव और चाचा धर्मेंद्र यादव के साथ दिखाई दीं। इस पर उनकी पॉलिटिकल एंट्री को लेकर बातें होने लगीं। इसके पहले वह मैनपुरी में अपनी मां और कन्नौज में पिता के समर्थन में वोट मांग चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अदिति यादव की पॉलिटिक्स में कब तक एंट्री होगी? परिवार में क्या चर्चा है? पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में… सवाल-1: अदिति यादव अभी क्या कर रही हैं?
जवाब: 22 साल की अदिति यादव अखिलेश-डिंपल यादव की बड़ी बेटी हैं। उनसे छोटे जुड़वा भाई-बहन हैं, जिनके नाम- टीना और अर्जुन हैं। अदिति ने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से स्कूलिंग की। 2020 में अदिति के 12वीं में 98% मार्क्स थे। अदिति ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें बैडमिंटन और घुड़सवारी (हॉर्स राइडिंग) का शौक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। सवाल-2: अदिति की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर चर्चा कब और क्यों शुरू हुई?
जवाब: अदिति यादव की सबसे ज्यादा चर्चा दिसंबर, 2022 में हुई थी, तब मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव हुआ था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। यहां पर उपचुनाव हुआ था। डिंपल यादव मैनपुरी से सपा प्रत्याशी थीं। अपनी मां डिंपल यादव के लिए अदिति यादव ने खूब चुनाव प्रचार किया था। 2024 में जब लोकसभा चुनाव घोषित हुए तो 20 मार्च को मैनपुरी के सुल्तानगंज में एक कार्यक्रम में चुनाव प्रचार के लिए अदिति यादव मां डिंपल यादव के साथ नजर आई थीं। वहां वो महिलाओं के बीच जाकर बैठीं। अदिति ने मां के भाषण को बहुत ध्यान से सुना। हालांकि उन्होंने खुद कुछ नहीं बोला। 15 अप्रैल, 2024 को अदिति मां के साथ एक नुक्कड़ सभा में दिखाई दीं। वह मां से कागज लेकर उनकी स्पीच पढ़ती नजर आईं। उस समय चर्चा होने लगी थी कि क्या अदिति यादव की राजनीति में एंट्री होने वाली है। अब संसद में मां के साथ अदिति के देखे जाने के बाद यह चर्चा फिर उठी है। सवाल-3: अदिति की एंट्री को लेकर अखिलेश और डिंपल यादव का क्या रुख है?
जवाब: पिछले साल नवंबर में एक पॉड कास्ट में अखिलेश यादव से बेटी अदिति यादव की एंट्री को लेकर सवाल किया गया था। अखिलेश यादव ने कहा, बेटी को पता होना चाहिए कि राजनीति क्या है? गांव-गांव जाने के लिए उन्हें छूट दी गई है। उन्होंने कहा था कि बेटी को हमने नहीं रोका, क्योंकि हमें लगा बेटी को भी सीखना चाहिए। लोगों के पास जाना चाहिए और उनका दर्द समझना चाहिए। अदिति, टीना या अर्जुन सभी को राजनीति समझने के लिए खुली छूट है, ताकि उन्हें पूरी समझ हो। उन्होंने बताया कि समय-समय पर बच्चों को गाइड करता हूं। जेन जी जेनरेशन (ऐसे लोग, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है) को समझना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें वक्त भी देता हूं। सांसद डिंपल यादव भी अपनी बेटी को राजनीति के गुर सिखा रही हैं। हाल ही में वह आदिति को लेकर संसद भी गई थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान डिंपल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अदिति न केवल मेरे लिए प्रचार कर रही हैं, बल्कि एक तरह से अपनी जड़ों को भी तलाश रही हैं। वह लोगों से मिल रही हैं, उनके घर जा रही हैं और उनके साथ समय बिता रही हैं।’ अपनी बेटी की राजनीतिक योजनाओं के बारे में डिंपल ने कहा, वह अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने बच्चों का समर्थन किया है और यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है कि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती है या कुछ और।’ हालांकि कब पॉलिटिकल एंट्री होगी, इसका खुलासा नहीं किया। सवाल- 4: अदिति से पहले मुलायम परिवार के कितने सदस्य पॉलिटिक्स में एक्टिव?
जवाब: पॉलिटिक्स में तो पूरा परिवार ही है। अभी राजनीति में परिवार के 5 लोकसभा सदस्य- अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव हैं। वहीं, 2 विधायक शिवपाल यादव और तेज प्रताप यादव हैं। सवाल- 5: क्या अदिति विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?
जवाब: अभी नहीं, इसकी वजह उनकी उम्र है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल है। अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, जबकि अभी अदिति की उम्र 22 साल और 7 महीने है। इस लिहाज से वह 2027 के चुनाव के समय तक साढ़े चौबीस साल की होंगी। इसलिए विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्र से वह कुछ महीने छोटी होंगी। उन्हें चुनावी मौका 2029 में लोकसभा चुनाव में मिल सकता है। इधर, चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश के करीबी नेताओं का कहना है कि अभी परिवार में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सवाल- 6: फिर किस तरह से पॉलिटिकल एंट्री हो सकती है?
जवाब: पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि पार्टी में उन्हें कोई पद दिया जा सकता है। इस तरह से भी उनकी पॉलिटिकल एंट्री हो सकती है। परिवार के नजदीकी सोर्स का मानना है कि अदिति अपनी मां और पिता के साथ राजनीति का ककहरा सीख रही हैं। लॉन्चिंग की अभी कोई योजना नहीं है। 2027 के नतीजों के बाद इस पर आगे बढ़ सकते हैं। सवाल- 7: विधानसभा चुनाव में अदिति यादव का सपा कैसे उपयोग करेगी?
जवाब: अदिति यादव काफी समय पॉलिटिकल और सामाजिक मंचों पर सक्रिय रही हैं। उन्होंने मैनपुरी में अपनी मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया था। फिर कन्नौज में पिता अखिलेश के समर्थन में वोट मांगे थे। जनता के बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में वह काफी लोकप्रिय हैं। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए उतार सकती है। ——————— ये खबर भी पढ़िए… अयोध्या सांसद बोले- अखिलेश जल्द राममंदिर आएंगे:प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार पहुंचे, देर से आने पर कहा- छोड़िए ये सब बातें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल बाद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर पहुंचे। रामनवमी पर परिवार के साथ दर्शन किए। सांसद ने कहा- रामलला से हमने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अयोध्या की जनता ने जो भरोसा कर मुझे जिताया, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। पढ़ें पूरी खबर दिवंगत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी अदिति यादव चर्चा में हैं। वह हाल ही में संसद में अपनी मां डिंपल यादव और चाचा धर्मेंद्र यादव के साथ दिखाई दीं। इस पर उनकी पॉलिटिकल एंट्री को लेकर बातें होने लगीं। इसके पहले वह मैनपुरी में अपनी मां और कन्नौज में पिता के समर्थन में वोट मांग चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अदिति यादव की पॉलिटिक्स में कब तक एंट्री होगी? परिवार में क्या चर्चा है? पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में… सवाल-1: अदिति यादव अभी क्या कर रही हैं?
जवाब: 22 साल की अदिति यादव अखिलेश-डिंपल यादव की बड़ी बेटी हैं। उनसे छोटे जुड़वा भाई-बहन हैं, जिनके नाम- टीना और अर्जुन हैं। अदिति ने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से स्कूलिंग की। 2020 में अदिति के 12वीं में 98% मार्क्स थे। अदिति ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें बैडमिंटन और घुड़सवारी (हॉर्स राइडिंग) का शौक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। सवाल-2: अदिति की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर चर्चा कब और क्यों शुरू हुई?
जवाब: अदिति यादव की सबसे ज्यादा चर्चा दिसंबर, 2022 में हुई थी, तब मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव हुआ था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। यहां पर उपचुनाव हुआ था। डिंपल यादव मैनपुरी से सपा प्रत्याशी थीं। अपनी मां डिंपल यादव के लिए अदिति यादव ने खूब चुनाव प्रचार किया था। 2024 में जब लोकसभा चुनाव घोषित हुए तो 20 मार्च को मैनपुरी के सुल्तानगंज में एक कार्यक्रम में चुनाव प्रचार के लिए अदिति यादव मां डिंपल यादव के साथ नजर आई थीं। वहां वो महिलाओं के बीच जाकर बैठीं। अदिति ने मां के भाषण को बहुत ध्यान से सुना। हालांकि उन्होंने खुद कुछ नहीं बोला। 15 अप्रैल, 2024 को अदिति मां के साथ एक नुक्कड़ सभा में दिखाई दीं। वह मां से कागज लेकर उनकी स्पीच पढ़ती नजर आईं। उस समय चर्चा होने लगी थी कि क्या अदिति यादव की राजनीति में एंट्री होने वाली है। अब संसद में मां के साथ अदिति के देखे जाने के बाद यह चर्चा फिर उठी है। सवाल-3: अदिति की एंट्री को लेकर अखिलेश और डिंपल यादव का क्या रुख है?
जवाब: पिछले साल नवंबर में एक पॉड कास्ट में अखिलेश यादव से बेटी अदिति यादव की एंट्री को लेकर सवाल किया गया था। अखिलेश यादव ने कहा, बेटी को पता होना चाहिए कि राजनीति क्या है? गांव-गांव जाने के लिए उन्हें छूट दी गई है। उन्होंने कहा था कि बेटी को हमने नहीं रोका, क्योंकि हमें लगा बेटी को भी सीखना चाहिए। लोगों के पास जाना चाहिए और उनका दर्द समझना चाहिए। अदिति, टीना या अर्जुन सभी को राजनीति समझने के लिए खुली छूट है, ताकि उन्हें पूरी समझ हो। उन्होंने बताया कि समय-समय पर बच्चों को गाइड करता हूं। जेन जी जेनरेशन (ऐसे लोग, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है) को समझना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें वक्त भी देता हूं। सांसद डिंपल यादव भी अपनी बेटी को राजनीति के गुर सिखा रही हैं। हाल ही में वह आदिति को लेकर संसद भी गई थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान डिंपल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अदिति न केवल मेरे लिए प्रचार कर रही हैं, बल्कि एक तरह से अपनी जड़ों को भी तलाश रही हैं। वह लोगों से मिल रही हैं, उनके घर जा रही हैं और उनके साथ समय बिता रही हैं।’ अपनी बेटी की राजनीतिक योजनाओं के बारे में डिंपल ने कहा, वह अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने बच्चों का समर्थन किया है और यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है कि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती है या कुछ और।’ हालांकि कब पॉलिटिकल एंट्री होगी, इसका खुलासा नहीं किया। सवाल- 4: अदिति से पहले मुलायम परिवार के कितने सदस्य पॉलिटिक्स में एक्टिव?
जवाब: पॉलिटिक्स में तो पूरा परिवार ही है। अभी राजनीति में परिवार के 5 लोकसभा सदस्य- अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव हैं। वहीं, 2 विधायक शिवपाल यादव और तेज प्रताप यादव हैं। सवाल- 5: क्या अदिति विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?
जवाब: अभी नहीं, इसकी वजह उनकी उम्र है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल है। अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, जबकि अभी अदिति की उम्र 22 साल और 7 महीने है। इस लिहाज से वह 2027 के चुनाव के समय तक साढ़े चौबीस साल की होंगी। इसलिए विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्र से वह कुछ महीने छोटी होंगी। उन्हें चुनावी मौका 2029 में लोकसभा चुनाव में मिल सकता है। इधर, चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश के करीबी नेताओं का कहना है कि अभी परिवार में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सवाल- 6: फिर किस तरह से पॉलिटिकल एंट्री हो सकती है?
जवाब: पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि पार्टी में उन्हें कोई पद दिया जा सकता है। इस तरह से भी उनकी पॉलिटिकल एंट्री हो सकती है। परिवार के नजदीकी सोर्स का मानना है कि अदिति अपनी मां और पिता के साथ राजनीति का ककहरा सीख रही हैं। लॉन्चिंग की अभी कोई योजना नहीं है। 2027 के नतीजों के बाद इस पर आगे बढ़ सकते हैं। सवाल- 7: विधानसभा चुनाव में अदिति यादव का सपा कैसे उपयोग करेगी?
जवाब: अदिति यादव काफी समय पॉलिटिकल और सामाजिक मंचों पर सक्रिय रही हैं। उन्होंने मैनपुरी में अपनी मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया था। फिर कन्नौज में पिता अखिलेश के समर्थन में वोट मांगे थे। जनता के बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में वह काफी लोकप्रिय हैं। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए उतार सकती है। ——————— ये खबर भी पढ़िए… अयोध्या सांसद बोले- अखिलेश जल्द राममंदिर आएंगे:प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार पहुंचे, देर से आने पर कहा- छोड़िए ये सब बातें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल बाद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर पहुंचे। रामनवमी पर परिवार के साथ दर्शन किए। सांसद ने कहा- रामलला से हमने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अयोध्या की जनता ने जो भरोसा कर मुझे जिताया, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अखिलेश यादव की बेटी अदिति की पॉलिटिकल एंट्री कब:विधायक का चुनाव अभी नहीं लड़ सकतीं; फिर कैसे होगी?
