अबोहर के गांव रुपनगर बारेंका में भाई दूज मनाकर लौट रहे दंपती को आज दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अजीमगढ निवासी 38 वर्षीय पुष्पा रानी और उसका पति सतपाल कल रुपनगर बारेंका में भईया दूज मनाने के लिए गए थे। आज वह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह गांव आलमगढ के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस ने सतपाल के शव को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आसपास के लोगों ने घायल पुष्पा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक सपताल का एक लड़का और एक लड़की है। अबोहर के गांव रुपनगर बारेंका में भाई दूज मनाकर लौट रहे दंपती को आज दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अजीमगढ निवासी 38 वर्षीय पुष्पा रानी और उसका पति सतपाल कल रुपनगर बारेंका में भईया दूज मनाने के लिए गए थे। आज वह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह गांव आलमगढ के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस ने सतपाल के शव को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आसपास के लोगों ने घायल पुष्पा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक सपताल का एक लड़का और एक लड़की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
