अयोध्या के विकास खंड अमानीगंज के ब्लॉक मुख्यालय खंडासा में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि एक देश-एक चुनाव की अवधारणा से देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि 2024 के चुनाव में करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। देश में पांच साल में 1012 दिन आचार संहिता लागू रहती है। इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक देश-एक चुनाव किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने की। संगोष्ठी का संचालन शिवपुरी इंटर कॉलेज खंडासा के उपप्रधानाचार्य पंडित कृपाशंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता विजय उपाध्याय कुमारगंज, शीतला बाजपेयी, शंभू सिंह देवगांव, अजय उपाध्याय, कृष्ण केवल मिश्र, दीपक सिंह, अजीत प्रधान, मोहित दुबे, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह और जयहिंद सिंह समेत कई प्रधान और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अयोध्या के विकास खंड अमानीगंज के ब्लॉक मुख्यालय खंडासा में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि एक देश-एक चुनाव की अवधारणा से देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि 2024 के चुनाव में करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। देश में पांच साल में 1012 दिन आचार संहिता लागू रहती है। इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक देश-एक चुनाव किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने की। संगोष्ठी का संचालन शिवपुरी इंटर कॉलेज खंडासा के उपप्रधानाचार्य पंडित कृपाशंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता विजय उपाध्याय कुमारगंज, शीतला बाजपेयी, शंभू सिंह देवगांव, अजय उपाध्याय, कृष्ण केवल मिश्र, दीपक सिंह, अजीत प्रधान, मोहित दुबे, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह और जयहिंद सिंह समेत कई प्रधान और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अमानीगंज में एक देश-एक चुनाव पर संगोष्ठी:पूर्व सांसद बोले- एक साथ चुनाव से होगी एक लाख करोड़ की बचत
