पंजाब में अमृतसर के हल्का अटारी में हाल ही में चुने गए सरपंच को अपने लोगों के लिए आवाज उठाना महंगा पड़ गया। सरपंच ने अटारी क्षेत्र के विधायक के खिलाफ इल्जाम लगाए हैं। सरपंच ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। जिसके बाद थाना घरिंडा पुलिस ने सरपंच के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। मामला हल्का अटारी के गांव के नवनिर्वाचित सरपंच गुरप्रीत सिंह पर दर्ज किया गया है। सरपंच गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि विधायक और पंचायत विभाग गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्हें जनता ने चुना है ताकि गांव में विकास हो, लेकिन विभाग विधायक के कहने पर काम नहीं होने दे रहा है। इसी कारण उन्होंने पंचायत विभाग में जाकर अधिकारियों की वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस वीडियो अपलोड होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि सरपंच ने सरकारी दफ्तर में जाकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते थाना घरिंडा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद किसान संगठनों और ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह ने सिर्फ गांव के विकास को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन विभाग ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने मांग की कि सरपंच पर दर्ज मामला तुरंत रद्द किया जाए। पुलिस व प्रशासन का बयान थाना घरिंडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच गुरप्रीत सिंह ने सरकारी दफ्तर में जाकर वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें गलत शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी अटारी द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी। पंजाब में अमृतसर के हल्का अटारी में हाल ही में चुने गए सरपंच को अपने लोगों के लिए आवाज उठाना महंगा पड़ गया। सरपंच ने अटारी क्षेत्र के विधायक के खिलाफ इल्जाम लगाए हैं। सरपंच ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। जिसके बाद थाना घरिंडा पुलिस ने सरपंच के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। मामला हल्का अटारी के गांव के नवनिर्वाचित सरपंच गुरप्रीत सिंह पर दर्ज किया गया है। सरपंच गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि विधायक और पंचायत विभाग गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्हें जनता ने चुना है ताकि गांव में विकास हो, लेकिन विभाग विधायक के कहने पर काम नहीं होने दे रहा है। इसी कारण उन्होंने पंचायत विभाग में जाकर अधिकारियों की वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस वीडियो अपलोड होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि सरपंच ने सरकारी दफ्तर में जाकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते थाना घरिंडा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद किसान संगठनों और ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह ने सिर्फ गांव के विकास को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन विभाग ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने मांग की कि सरपंच पर दर्ज मामला तुरंत रद्द किया जाए। पुलिस व प्रशासन का बयान थाना घरिंडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच गुरप्रीत सिंह ने सरकारी दफ्तर में जाकर वीडियो बनाई और उसे फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें गलत शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी अटारी द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब में SAD के संसदीय बोर्ड की बैठक 20 को:कार्यकारी प्रधान भूंदड़ करेंगे अगुवाई, मेंबरशिप मुहिम का होगा आगाज, एक मार्च को चुनाव
पंजाब में SAD के संसदीय बोर्ड की बैठक 20 को:कार्यकारी प्रधान भूंदड़ करेंगे अगुवाई, मेंबरशिप मुहिम का होगा आगाज, एक मार्च को चुनाव शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 20 जनवरी को संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग बोर्ड के चेयरमैन और कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में होगी। यह जानकारी पार्टी के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी गई है। उन्होंने बताया की मीटिंग दोपहर एक बजे होगी। वहीं, इसके बाद मेंबरशिप मुहिम चलेगी। एक मार्च को प्रधान पद का चुनाव SAD से मिली जानकारी के मुताबिक, मेंबरशिप मुहिम 20 फरवरी से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। इसमें 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी हलकों के लिए इंचार्जों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक मार्च को नए प्रधान का चुनाव होगा, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है। सुखबीर बादल को कुछ दिन पहले अकाल तख्त ने धार्मिक सजा सुनाई थी। जिसमें उन पर मुख्य रूप से 3 आरोप थे। इनमें पहला आरोप सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को बेअदबी मामले में माफी देने का था। इसके अलावा उन पर सरकार में रहते हुए भी श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी न रोक पाने और आरोपियों पर कार्रवाई न कर पाने का था। इस सजा से पहले ही सुखबीर बादल ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। 1920 में अकाली दल का हुआ था गठन शिरोमणि अकाली दल का गठन 14 दिसंबर 1920 को हुआ था। इसके बाद से पार्टी के 20 प्रधान बने। हालांकि, प्रकाश सिंह बादल के 1995 में पार्टी की कमान संभालने के बाद वह 2008 तक इस पद पर रहे। उसके बाद सुखबीर बादल को प्रधान बना दिया गया। 16 नवंबर 2024 को सुखबीर बादल ने इस्तीफा दे दिया था। अब 30 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है कि बादल परिवार के बजाय कोई दूसरा अकाली दल का प्रधान बन सकता है।
पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट:17 जिलों में पारा 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान, दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट:17 जिलों में पारा 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान, दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 दिसंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बीते दिन भी पंजाब के तापमान में 0.3 और चंडीगढ़ में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि पंजाब के 7 शहर ऐसे थे, जिसका तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूनगर और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी है। यहां तापमान 2 से 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गिरेगा तापमान पंजाब से सटे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ही पंजाब में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, अपने वाले एक सप्ताह तक बारिश के असार नहीं बन रहे हैं। जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। पंजाब में 84- चंडीगढ़ में 91 फीसदी कम बारिश दिसंबर महीना भी पंजाब के लिए शुष्क बना हुआ है। पंजाब में 84 फीसदी और चंडीगढ़ में 91 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जालंधर, एसबीएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के अलावा किसी भी शहर में बारिश नहीं हुई है। वहीं, दिसंबर के पहले 11 दिनों में चंडीगढ़ में सामान्यत: 5.1 डिग्री बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक यहां 0.4 एमएम बारिश रिपोर्ट हुई है, जो सामान्य से 91 फीसदी कम है। चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में मौसम चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर – कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पंजाब में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी:रात से कोहरे का दिखा असर, एयर-रूट प्रभावित; 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
पंजाब में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी:रात से कोहरे का दिखा असर, एयर-रूट प्रभावित; 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव पंजाब में आज भी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से ही पंजाब के कई जिलों में धुंध का असर देखने को मिला। बीते दिन धूप ना खिलने के कारण दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पूरे पंजाब के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, रात 10 बजे के बाद से एयर-रूट भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रात 10 बजे के बाद अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को तकरीबन 1.30 घंटा हवा में चक्कर लगाने पड़े। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट व मोगा में भी धुंध का असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घनी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे कम रह सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन रात के तापमान में अंतर गिरा, दिन हुए ठंडे गुरुवार धूप ना खिलने के कारण दिन व रात के तापमान में अंतर काफी कम देखने को मिला है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री रहा था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान मात्र 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में दिन का तापमान 16.6 डिग्री, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री, मोगा में 12.6, रोपड़ में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 18 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो आज शांत हो सकता है। इसके बाद 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के कारण वहां से मैदानी इलाकों पर आने वाली हवाएं और ठंडी होंगी। जिससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के शहरों मौसम अमृतसर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।