अमेरिका के उपराष्ट्रपति देखेंगे ताजमहल:शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत की कहानी जानेंगे; कृष्ण-राधा का मयूर डांस देखेंगे

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस भारत दौरे पर हैं। आज वह आगरा आएंगे और 2.45 घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वह ताजमहल का दीदार करेंगे। शाहजहां और मुमताज के प्यार की कहानी जानेंगे। इससे पहले मंगलवार को पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मीराबेल के साथ जयपुर का आमेर किला देखा, वे बेटी को गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। जेम्स डेविड वेंस स्पेशल विमान से सुबह 9.15 बजे आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां से द बीस्ट कार में होटल आईटीसी मुगल तक जाएंगे। उनके काफिले की स्पेशल कारें 3 विमानों में आगरा पहुंची हैं। बता दें कि ‘द बीस्ट’ दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें रिसीव करने के लिए आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति जयपुर का हवा महल देखने के बाद आगरा पहुंचेंगे। सिलसिलेवार जानिए अमेरिका राष्ट्रपति का दौरा…. कान्हा और राधा का मयूर नृत्य देखेंगे उपराष्ट्रपति
यूपी सरकार उपराष्ट्रपति के दौरे को खास बनाने के लिए तैयारियां कर रही है। होटल आईटीसी से ताजमहल के रास्ते में 8 स्पॉट पर भारतीय लोकनृत्य के लिए मंच सजाए गए हैं। यहां उपराष्ट्रपति कान्हा और राधा का मयूर नृत्य देखेंगे। पूरे रूट पर अमेरिका और भारत के झंडे लगाए गए हैं। दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई गई है। सड़क की धुलाई भी करवाई गई है। उपराष्ट्रपति का परिवार 2 द बीस्ट कार में रहेगा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की द बीस्ट कार के आगे और पीछे सिर्फ US सुरक्षा एजेंसी के ही वाहन होंगे। बताया जा रहा है कि जेम्स और उनके परिजनों के लिए 2 द बीस्ट कार आगरा आ चुकी हैं। एयरफोर्स स्टेशन से शिल्पग्राम तक की दूरी लगभग 15 किमी है। इस दूरी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिजन द बीस्ट कार से तय करेगा। उनकी फ्लीट में 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां होंगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की फ्लीट में सबसे आगे और सबसे पीछे लोकल पुलिस की गाड़ियां रहेंगी। इसमें पायलट और टेल गाड़ियां शामिल हैं। US सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का निरीक्षण किया है, ताजमहल और इसके आसपास की ऊंची बिल्डिंग्स को भी देखा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए प्लेन से गाड़ियां आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से हर रोज US के 3 प्लेन आगरा के एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड कर रहे हैं। इन्हीं में अमेरिका के उपराष्ट्रपति का सामान आ रहा है। जेमर ट्रक से लेकर एम्बुलेंस, हथियार आदि सामान आया है। जोकि एयरफोर्स के ही सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। अब द बीस्ट कार की खासियत समझिए… 12 गोल्फ कार्ट से भी करेंगे सफर
जेम्स की कारों की काफिला शिल्पग्राम पर ही रुक जाएगा। यहां से वे ताजमहल तक गोल्फ कार्ट से जाएंगे। इसके लिए लगभग 12 गोल्फ कार्ट रिजर्व रहेंगी। एक में जेम्स और उनका परिवार बाकी में सुरक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों के साथ ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। उपराष्ट्रपति का रूट : एयरफोर्स स्टेशन, खेरिया मोड़, ईदगाह, मॉल रोड, प्रतापपुरा चौराहा, तारघर चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, ताज व्यू तिराहा, सेल्फी प्वाइंट से कलाकृति, शिल्पग्राम, ताजमहल। क्या खाएंगे-पिएंगे, इसका अमेरिका की टीम बना रही मेन्यू
अमेरिका उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस शहर में तीन घंटे रहेंगे। जेम्स और उनका परिवार क्या खाएगा और पेय पदार्थ में क्या लेगस? इसका मेन्यू तैयार किया जा रहा है। अमेरिका की टीम द्वारा मेन्यू को फाइनल किया जा रहा है। यह मेन्यू चार्ट होटल को दिया जाएगा। खाना तैयार होने के बाद उनके दो-दो नमूने भी लिए जाएंगे। अब जयपुर में उपराष्ट्रपति का दौरा समझिए… आमेर किले पर पहुंचे, डेढ़ घंटे तक यहीं रहे
जेम्स चार दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे थे। वे सुबह अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे कल रात ही जयपुर पहुंच गए। जेम्स जयपुर के रामबाग पैलेस में रुके हैं। मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे वे अपने सुइट से बाहर निकले। गार्डन में नंगे पैर वॉक की। इसके बाद परिवार के साथ ब्रेकफास्ट किया। उपराष्ट्रपति जयपुर शहर से करीब 10 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों पर स्थित आमेर किले में जीप से पहुंचे। आमेर फोर्ट के जलेब चौक पर दो हाथियों(चंदा और पुष्पा) ने मेहमानों का स्वागत किया। लोक कलाकारों ने भी कच्छी घोड़ी, घूमर और कालबेलिया डांस कर उनका वेलकम किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जेम्स के परिवार से मुलाकात की। जेम्स सेंड स्टोन, संगमरमर और पीले पत्थर से बने आमेर फोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे रुके। उन्होंने फोर्ट में दीवान-ए-आम, गणेश पोल और मान सिंह महल देखा। इसके साथ ही वेंस के परिवार ने आमेर महल में स्थित विश्व प्रसिद्ध शीशमहल भी देखा। यह शीशमहल कीमती पत्थर और विदेशी कांच से बना है, सैकड़ों साल पहले इसके लिए बेल्जियम से कांच आयात किए गए थे। वेंस ने बेटी को गोद में लेकर फोर्ट को चारों तरफ से दिखाया। पूरा किला देखने के बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वेंस सपरिवार आमेर फोर्ट से जयपुर के रामबाग पैलेस पहुंचे। जयपुर की 2 तस्वीरें अमेरिका के 3 राष्ट्रपति कर चुके हैं ताजमहल का दीदार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड से पहले उन्हीं के देश के 3 राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार कर चुके हैं। जानिये कौन-कौन से वे 3 राष्ट्रपति थे, जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया… 1959 में डी. आइजनहावर
दिसंबर 1959 में अमेरिका के तत्कालील राष्ट्रपति डी. आइजनहावर भारत आए और अपनी बहू बारबरा के साथ ताजमहल की खूबसूरती को देखा। उन दिनों पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे और उनके साथ गए थे। उस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। 2000 में बिल क्लिंटन
उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। इस दौरान क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी उनके साथ ताजनगरी गई थीं। ताज की खूबसूरती पर क्लिंटन भी फिदा हो गए थे। यह भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी राजनयिक यात्रा का एक हिस्सा था। उनकी यात्रा सबसे यादगार में से एक थी, क्योंकि क्लिंटन ने इस अनुभव को अपनी बेटी के साथ साझा किया था। 2020 में डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2020 में ताजमहल का दौरा किया, इससे ठीक पहले दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में आई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ भारत की कूटनीतिक यात्रा के तहत भारत आए थे। ट्रंप ने ताजमहल का दौरा किया और इसकी सफेद सुंदरता से पूरी तरह अभिभूत हो गए। उनकी आगरा यात्रा यात्रा के मुख्य बिंदुओं में से एक थी। 5 स्लाइड में जानिए कि ताजमहल कैसे बना, जिसको देखने दुनियाभर से लोग भारत आते हैं… अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस भारत दौरे पर हैं। आज वह आगरा आएंगे और 2.45 घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वह ताजमहल का दीदार करेंगे। शाहजहां और मुमताज के प्यार की कहानी जानेंगे। इससे पहले मंगलवार को पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मीराबेल के साथ जयपुर का आमेर किला देखा, वे बेटी को गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। जेम्स डेविड वेंस स्पेशल विमान से सुबह 9.15 बजे आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां से द बीस्ट कार में होटल आईटीसी मुगल तक जाएंगे। उनके काफिले की स्पेशल कारें 3 विमानों में आगरा पहुंची हैं। बता दें कि ‘द बीस्ट’ दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें रिसीव करने के लिए आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति जयपुर का हवा महल देखने के बाद आगरा पहुंचेंगे। सिलसिलेवार जानिए अमेरिका राष्ट्रपति का दौरा…. कान्हा और राधा का मयूर नृत्य देखेंगे उपराष्ट्रपति
यूपी सरकार उपराष्ट्रपति के दौरे को खास बनाने के लिए तैयारियां कर रही है। होटल आईटीसी से ताजमहल के रास्ते में 8 स्पॉट पर भारतीय लोकनृत्य के लिए मंच सजाए गए हैं। यहां उपराष्ट्रपति कान्हा और राधा का मयूर नृत्य देखेंगे। पूरे रूट पर अमेरिका और भारत के झंडे लगाए गए हैं। दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई गई है। सड़क की धुलाई भी करवाई गई है। उपराष्ट्रपति का परिवार 2 द बीस्ट कार में रहेगा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की द बीस्ट कार के आगे और पीछे सिर्फ US सुरक्षा एजेंसी के ही वाहन होंगे। बताया जा रहा है कि जेम्स और उनके परिजनों के लिए 2 द बीस्ट कार आगरा आ चुकी हैं। एयरफोर्स स्टेशन से शिल्पग्राम तक की दूरी लगभग 15 किमी है। इस दूरी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिजन द बीस्ट कार से तय करेगा। उनकी फ्लीट में 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां होंगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की फ्लीट में सबसे आगे और सबसे पीछे लोकल पुलिस की गाड़ियां रहेंगी। इसमें पायलट और टेल गाड़ियां शामिल हैं। US सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का निरीक्षण किया है, ताजमहल और इसके आसपास की ऊंची बिल्डिंग्स को भी देखा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए प्लेन से गाड़ियां आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से हर रोज US के 3 प्लेन आगरा के एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड कर रहे हैं। इन्हीं में अमेरिका के उपराष्ट्रपति का सामान आ रहा है। जेमर ट्रक से लेकर एम्बुलेंस, हथियार आदि सामान आया है। जोकि एयरफोर्स के ही सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। अब द बीस्ट कार की खासियत समझिए… 12 गोल्फ कार्ट से भी करेंगे सफर
जेम्स की कारों की काफिला शिल्पग्राम पर ही रुक जाएगा। यहां से वे ताजमहल तक गोल्फ कार्ट से जाएंगे। इसके लिए लगभग 12 गोल्फ कार्ट रिजर्व रहेंगी। एक में जेम्स और उनका परिवार बाकी में सुरक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों के साथ ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। उपराष्ट्रपति का रूट : एयरफोर्स स्टेशन, खेरिया मोड़, ईदगाह, मॉल रोड, प्रतापपुरा चौराहा, तारघर चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, ताज व्यू तिराहा, सेल्फी प्वाइंट से कलाकृति, शिल्पग्राम, ताजमहल। क्या खाएंगे-पिएंगे, इसका अमेरिका की टीम बना रही मेन्यू
अमेरिका उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस शहर में तीन घंटे रहेंगे। जेम्स और उनका परिवार क्या खाएगा और पेय पदार्थ में क्या लेगस? इसका मेन्यू तैयार किया जा रहा है। अमेरिका की टीम द्वारा मेन्यू को फाइनल किया जा रहा है। यह मेन्यू चार्ट होटल को दिया जाएगा। खाना तैयार होने के बाद उनके दो-दो नमूने भी लिए जाएंगे। अब जयपुर में उपराष्ट्रपति का दौरा समझिए… आमेर किले पर पहुंचे, डेढ़ घंटे तक यहीं रहे
जेम्स चार दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे थे। वे सुबह अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे कल रात ही जयपुर पहुंच गए। जेम्स जयपुर के रामबाग पैलेस में रुके हैं। मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे वे अपने सुइट से बाहर निकले। गार्डन में नंगे पैर वॉक की। इसके बाद परिवार के साथ ब्रेकफास्ट किया। उपराष्ट्रपति जयपुर शहर से करीब 10 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों पर स्थित आमेर किले में जीप से पहुंचे। आमेर फोर्ट के जलेब चौक पर दो हाथियों(चंदा और पुष्पा) ने मेहमानों का स्वागत किया। लोक कलाकारों ने भी कच्छी घोड़ी, घूमर और कालबेलिया डांस कर उनका वेलकम किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जेम्स के परिवार से मुलाकात की। जेम्स सेंड स्टोन, संगमरमर और पीले पत्थर से बने आमेर फोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे रुके। उन्होंने फोर्ट में दीवान-ए-आम, गणेश पोल और मान सिंह महल देखा। इसके साथ ही वेंस के परिवार ने आमेर महल में स्थित विश्व प्रसिद्ध शीशमहल भी देखा। यह शीशमहल कीमती पत्थर और विदेशी कांच से बना है, सैकड़ों साल पहले इसके लिए बेल्जियम से कांच आयात किए गए थे। वेंस ने बेटी को गोद में लेकर फोर्ट को चारों तरफ से दिखाया। पूरा किला देखने के बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वेंस सपरिवार आमेर फोर्ट से जयपुर के रामबाग पैलेस पहुंचे। जयपुर की 2 तस्वीरें अमेरिका के 3 राष्ट्रपति कर चुके हैं ताजमहल का दीदार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड से पहले उन्हीं के देश के 3 राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार कर चुके हैं। जानिये कौन-कौन से वे 3 राष्ट्रपति थे, जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया… 1959 में डी. आइजनहावर
दिसंबर 1959 में अमेरिका के तत्कालील राष्ट्रपति डी. आइजनहावर भारत आए और अपनी बहू बारबरा के साथ ताजमहल की खूबसूरती को देखा। उन दिनों पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे और उनके साथ गए थे। उस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। 2000 में बिल क्लिंटन
उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। इस दौरान क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी उनके साथ ताजनगरी गई थीं। ताज की खूबसूरती पर क्लिंटन भी फिदा हो गए थे। यह भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी राजनयिक यात्रा का एक हिस्सा था। उनकी यात्रा सबसे यादगार में से एक थी, क्योंकि क्लिंटन ने इस अनुभव को अपनी बेटी के साथ साझा किया था। 2020 में डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2020 में ताजमहल का दौरा किया, इससे ठीक पहले दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में आई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ भारत की कूटनीतिक यात्रा के तहत भारत आए थे। ट्रंप ने ताजमहल का दौरा किया और इसकी सफेद सुंदरता से पूरी तरह अभिभूत हो गए। उनकी आगरा यात्रा यात्रा के मुख्य बिंदुओं में से एक थी। 5 स्लाइड में जानिए कि ताजमहल कैसे बना, जिसको देखने दुनियाभर से लोग भारत आते हैं…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर