अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव है। तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। पहला- आज शाम 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 29 लाख दीपक 56 घाटों पर बिछाए गए हैं। दूसरा- सरयू तट पर 2100 अर्चक सरयू की महाआरती करेंगे। तीसरा- 1100 ड्रोन से विशेष शो होगा। इस मौके पर सीएम योगी हेलिकॉप्टर से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और वशिष्ठ मुनि बने कलाकारों पर फूल बरसाएंगे। श्रीराम-सीता को रथ से मंच पर लाकर आरती उतारेंगे। राम राज्याभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रविवार सुबह 10 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 22 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर साकेत महाविद्यालय से रवाना करेंगे। राम पथ से होकर ये झांकियां दोपहर 2 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगी। यहां झांकियां सजाई जा रही हैं। कलाकार सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- दीपोत्सव को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। अयोध्या धाम की तरफ आम लोगों के वाहन नहीं जा सकेंगे। सिर्फ आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को ही तय पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी। जिले की सीमा से भारी वाहनों का आवागमन भी शनिवार रात 12 बजे से रोक दिया गया है। अयोध्या में आज क्या हो रहा, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव है। तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। पहला- आज शाम 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 29 लाख दीपक 56 घाटों पर बिछाए गए हैं। दूसरा- सरयू तट पर 2100 अर्चक सरयू की महाआरती करेंगे। तीसरा- 1100 ड्रोन से विशेष शो होगा। इस मौके पर सीएम योगी हेलिकॉप्टर से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और वशिष्ठ मुनि बने कलाकारों पर फूल बरसाएंगे। श्रीराम-सीता को रथ से मंच पर लाकर आरती उतारेंगे। राम राज्याभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रविवार सुबह 10 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 22 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर साकेत महाविद्यालय से रवाना करेंगे। राम पथ से होकर ये झांकियां दोपहर 2 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगी। यहां झांकियां सजाई जा रही हैं। कलाकार सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- दीपोत्सव को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। अयोध्या धाम की तरफ आम लोगों के वाहन नहीं जा सकेंगे। सिर्फ आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को ही तय पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी। जिले की सीमा से भारी वाहनों का आवागमन भी शनिवार रात 12 बजे से रोक दिया गया है। अयोध्या में आज क्या हो रहा, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
Punjab में बाढ़ का कहर: 3.54 Lakh से ज्यादा लोग प्रभावित, 30 की मौत, 1.48 Lakh Hectares Crops Destroyed
पंजाब इस समय हाल के दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के 23 ज़िले बाढ़ की…

606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान:टैगोर थिएटर में चल रहा कार्यक्रम, 17000 नौकरियां देने का ऐलान कर चुकी सरकार
पंजाब सरकार की तरफ से आज शिक्षा विभाग में रखे गए 606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए…
रामपुर में PWD के ठेकेदारों की दिवाली फीकी:13 करोड़ से अधिक के बिल ट्रेजरी में अटके, अधिकारी बोले- जल्द पैसा होगा जारी
रामपुर में PWD के ठेकेदारों की दिवाली फीकी:13 करोड़ से अधिक के बिल ट्रेजरी में अटके, अधिकारी बोले- जल्द पैसा होगा जारी रामपुर डिवीजन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदारों को इस बार दिवाली से पहले भुगतान नहीं मिल पाया। करीब 13 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान बिल ट्रेजरी में अटके होने के कारण ठेकेदारों को मायूसी का सामना करना पड़ा। ठेकेदारों ने बताया कि वे लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे कि सरकार दिवाली से पहले उनका भुगतान जारी कर देगी, जिससे वे अपने कामगारों को वेतन दे सकें। कई ठेकेदारों ने अपने मजदूरों से त्योहार से पहले भुगतान का वादा भी किया था। ठेकेदारों के अनुसार, यह पहली बार है जब दिवाली के अवसर पर भी उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। ठेकेदार बोले- नेता सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधि मंचों से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। मुख्यमंत्री ने भी दिवाली से पहले ठेकेदारों के भुगतान का दावा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रामपुर डिवीजन के लगभग 50 से अधिक ठेकेदार इस स्थिति से प्रभावित हैं, जिनके अधीन करीब एक हजार से ज्यादा मजदूर कार्यरत हैं। …तो ठेकेदार कर देंगे सरकारी कार्यों से किनारा बुशहर ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष सुदेश कोशिश ने कहा कि दिवाली हिंदू समाज का एक प्रमुख त्योहार है, लेकिन सरकार ने ठेकेदारों और मजदूरों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में ठेकेदार सरकारी कार्यों से किनारा कर सकते हैं।ॉ अधिशाषी अभियंता बोले- जल्द पैसा होगा जारी वहीं, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता शक्ति सिंह नेगी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने अधिकांश ठेकेदारों के टोकन काट दिए हैं और भुगतान प्रक्रिया ट्रेजरी में लंबित है। नेगी ने आश्वस्त किया कि जैसे ही ट्रेजरी से अनुमति मिलेगी, ठेकेदारों को भुगतान जारी कर दिया जाएगा।
