हरियाणा के पहले इकलौते हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू होगी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। पहली फ्लाइट सुबह 10.30 बजे हिसार से रवाना होगी जो 2 घंटे में दोपहर 12.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या जाने वाले यात्रियों को हिसार एयरपोर्ट जाने से पहले जीजेयू(गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय) आने को कहा गया है। यहां यात्रियों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाले यात्री दल से मुलाकात कर सकते हैं। BJP नेता वैभव बिदानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कि नायब तहसीलदार का उनके पास फोन आया था और जीजेयू आने को कहा है मगर कितने बजे आना है अभी प्रशासन ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। संभवत आज इसके बारे में बताया जाएगा। जीजेयू से स्पेशल बस एयरपोर्ट जाएगी जो सीधा यात्रियों को एयरपोर्ट लेकर जाएगी। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि पीएम आगमन के चलते सुरक्षा टाइट होने से यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। अयोध्या जाने के लिए टिकटों की मारामारी
बता दें कि हिसार से अयोध्या जाने के लिए टिकटों की मारामारी चल रही है ना केवल हिसार से बल्कि आसपास के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद और यहां तक की राजस्थान तक के लोग हिसार से अयोध्या जाने के लिए उत्सुक हैं और टिकट बुक करवा रहे हैं। आगामी 3 सप्ताह की फ्लाइट के लिए टिकटों की मारामारी चल रही है। 14 अप्रैल को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी पूरी तरह से बुक हो चुकी है। अयोध्या जाने के लिए 3200 रुपए से किराया शुरू हो जाता है। वहीं दिल्ली जाने के लिए 1300 रुपए से किराया शुरू हो जाता है। इसके बाद कंपनी सीटों के हिसाब से किराया लेती है। अयोध्या और दिल्ली के लिए सोमवार और शुक्रवार दो दिन फ्लाइट चलेगी। अयोध्या के लिए समय सुबह 10.30 बजे हैं और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट हिसार से दोपहर 3.25 बजे चलेगी जो 40 मिनट में शाम 4: 05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हिसार से 5 जगहों के लिए शुरू होगी उड़ान हिसार एयरपोर्ट से 5 जगहों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें जाएंगी। अभी फिलहाल 2 जगहों के लिए उड़ान शुरू की जा रही है। आगे ट्रैफिक देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जाएगा। हिसार से एलायंस एयर एविएशन कंपनी विमान सेवा शुरू कर रही है। 2024 में हरियाणा सरकार ने पंचकूला में विमानन कंपनी से करार किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और तब के एविएशन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे थे। हरियाणा के पहले इकलौते हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू होगी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। पहली फ्लाइट सुबह 10.30 बजे हिसार से रवाना होगी जो 2 घंटे में दोपहर 12.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या जाने वाले यात्रियों को हिसार एयरपोर्ट जाने से पहले जीजेयू(गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय) आने को कहा गया है। यहां यात्रियों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाले यात्री दल से मुलाकात कर सकते हैं। BJP नेता वैभव बिदानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कि नायब तहसीलदार का उनके पास फोन आया था और जीजेयू आने को कहा है मगर कितने बजे आना है अभी प्रशासन ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। संभवत आज इसके बारे में बताया जाएगा। जीजेयू से स्पेशल बस एयरपोर्ट जाएगी जो सीधा यात्रियों को एयरपोर्ट लेकर जाएगी। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि पीएम आगमन के चलते सुरक्षा टाइट होने से यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। अयोध्या जाने के लिए टिकटों की मारामारी
बता दें कि हिसार से अयोध्या जाने के लिए टिकटों की मारामारी चल रही है ना केवल हिसार से बल्कि आसपास के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद और यहां तक की राजस्थान तक के लोग हिसार से अयोध्या जाने के लिए उत्सुक हैं और टिकट बुक करवा रहे हैं। आगामी 3 सप्ताह की फ्लाइट के लिए टिकटों की मारामारी चल रही है। 14 अप्रैल को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी पूरी तरह से बुक हो चुकी है। अयोध्या जाने के लिए 3200 रुपए से किराया शुरू हो जाता है। वहीं दिल्ली जाने के लिए 1300 रुपए से किराया शुरू हो जाता है। इसके बाद कंपनी सीटों के हिसाब से किराया लेती है। अयोध्या और दिल्ली के लिए सोमवार और शुक्रवार दो दिन फ्लाइट चलेगी। अयोध्या के लिए समय सुबह 10.30 बजे हैं और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट हिसार से दोपहर 3.25 बजे चलेगी जो 40 मिनट में शाम 4: 05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हिसार से 5 जगहों के लिए शुरू होगी उड़ान हिसार एयरपोर्ट से 5 जगहों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें जाएंगी। अभी फिलहाल 2 जगहों के लिए उड़ान शुरू की जा रही है। आगे ट्रैफिक देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जाएगा। हिसार से एलायंस एयर एविएशन कंपनी विमान सेवा शुरू कर रही है। 2024 में हरियाणा सरकार ने पंचकूला में विमानन कंपनी से करार किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और तब के एविएशन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
