अयोध्या दर्शन करने आई नाबालिग से होटल में छेड़छाड़:पिता ने बिहार जाकर अधिकारियों को भेजा वीडियो; बोले- योगी जी न्याय दिलाइए

अयोध्या दर्शन करने आई नाबालिग से होटल में छेड़छाड़:पिता ने बिहार जाकर अधिकारियों को भेजा वीडियो; बोले- योगी जी न्याय दिलाइए

अयोध्या में दर्शन करने आए श्रद्धालु की 13 वर्षीय बेटी के साथ होटल मालिक के साले ने छेड़छाड़ की। पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। रात 11:30 बजे खाना खाते ही सभी लोगों को गहरी नींद आ गई। रात करीब 1:30 बजे अचानक उनकी बेटी की चीख सुनाई दी। जब कमरे की लाइट जलाया तो कमरे में एक युवक खड़ा था। पूछने पर उसने कहा कि वह हालचाल पूछने आया था। कमरा अंदर से बंद था किस तरह वह कमरे में पहुंचा किसी को पता नहीं। परिवार ने पूरे मामले का वीडियो बनाया है। अब जिला प्रशासन और CM योगी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ये मामला सप्तसागर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैलेस होटल की है। अब विस्तार से पढ़िए… लाइन में पत्नी की तबीयत बिगड़ी
मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले पति- पत्नी अपनी 13 वर्षीय बेटी और दो छोटे बेटों के साथ लखनऊ IPL मैच देखने आए थे। वहां से 29 मई को वह अयोध्या पहुंचे। दिनभर परिवार ने हनुमानगढ़ी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मंदिर की लाइन में ही बेहोश हो गईं। मंदिर प्रशासन ने तत्काल उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब 3 घंटे के इलाज के बाद रात 10:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वो श्रीराम होटल में रुके, यहां दो कमरे लिए। यहां खाना खाकर सो गए। देर रात 1:30 बजे बेटी के चीखने पर पूरा परिवार जग गया। देखा कि तो कमरे में एक युवक खड़ा था। आरोपी ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ अभद्रता की। पूछने पर कहने लगा कि मैं देखने आया था कि सब कुछ ठीक है। फिर भाग गया, होटल स्टाफ से इस बारे में बातचीत करने में उन्होंने सपोर्ट नहीं किया। पीड़ित पिता का कहना है कि हमें शक है कि हमारे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जिससे हम लोग भोजन करते ही तुरंत सो गए। भयभीत होकर रात में ही अयोध्या से चले गए
घटना से सहमे परिवार ने रात 2 बजे ही होटल छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचकर पहली ट्रेन पकड़कर बिहार लौट गए। पिता ने बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, इसलिए पुलिस या प्रशासन से संपर्क नहीं किया। घर लौटने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को को वीडियो भेजकर पूरी घटना के बारे में बताया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। होटल के स्टॉप ने स्वीकारा दैनिक भास्कर की टीम ने हकीकत जाने के लिए श्री राम पैलेस पहुंची। जहां पर हमारी मुलाकात मैनेजर आदित्य गुप्ता से हुई। आदित्य ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उनके होटल में 29-30 मई की रात सौरभ गुप्ता ने किशोरी के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में जो होटल मालिक ही कुछ करेंगे। मैं इस बारे में और कुछ नहीं बता सकता है। CO बोले-वीडियो के आधार पर होगी जांच
CO आशुतोष तिवारी ने कहा-इस मामले की जानकारी नहीं थी। लेकिन अब वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। अगर होटल संचालक या उसका कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा: सेना की तैयारी कर रहा था अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में, कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मिली। युवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर अयोध्या में दर्शन करने आए श्रद्धालु की 13 वर्षीय बेटी के साथ होटल मालिक के साले ने छेड़छाड़ की। पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। रात 11:30 बजे खाना खाते ही सभी लोगों को गहरी नींद आ गई। रात करीब 1:30 बजे अचानक उनकी बेटी की चीख सुनाई दी। जब कमरे की लाइट जलाया तो कमरे में एक युवक खड़ा था। पूछने पर उसने कहा कि वह हालचाल पूछने आया था। कमरा अंदर से बंद था किस तरह वह कमरे में पहुंचा किसी को पता नहीं। परिवार ने पूरे मामले का वीडियो बनाया है। अब जिला प्रशासन और CM योगी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ये मामला सप्तसागर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैलेस होटल की है। अब विस्तार से पढ़िए… लाइन में पत्नी की तबीयत बिगड़ी
मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले पति- पत्नी अपनी 13 वर्षीय बेटी और दो छोटे बेटों के साथ लखनऊ IPL मैच देखने आए थे। वहां से 29 मई को वह अयोध्या पहुंचे। दिनभर परिवार ने हनुमानगढ़ी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मंदिर की लाइन में ही बेहोश हो गईं। मंदिर प्रशासन ने तत्काल उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब 3 घंटे के इलाज के बाद रात 10:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वो श्रीराम होटल में रुके, यहां दो कमरे लिए। यहां खाना खाकर सो गए। देर रात 1:30 बजे बेटी के चीखने पर पूरा परिवार जग गया। देखा कि तो कमरे में एक युवक खड़ा था। आरोपी ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ अभद्रता की। पूछने पर कहने लगा कि मैं देखने आया था कि सब कुछ ठीक है। फिर भाग गया, होटल स्टाफ से इस बारे में बातचीत करने में उन्होंने सपोर्ट नहीं किया। पीड़ित पिता का कहना है कि हमें शक है कि हमारे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जिससे हम लोग भोजन करते ही तुरंत सो गए। भयभीत होकर रात में ही अयोध्या से चले गए
घटना से सहमे परिवार ने रात 2 बजे ही होटल छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचकर पहली ट्रेन पकड़कर बिहार लौट गए। पिता ने बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, इसलिए पुलिस या प्रशासन से संपर्क नहीं किया। घर लौटने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को को वीडियो भेजकर पूरी घटना के बारे में बताया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। होटल के स्टॉप ने स्वीकारा दैनिक भास्कर की टीम ने हकीकत जाने के लिए श्री राम पैलेस पहुंची। जहां पर हमारी मुलाकात मैनेजर आदित्य गुप्ता से हुई। आदित्य ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उनके होटल में 29-30 मई की रात सौरभ गुप्ता ने किशोरी के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में जो होटल मालिक ही कुछ करेंगे। मैं इस बारे में और कुछ नहीं बता सकता है। CO बोले-वीडियो के आधार पर होगी जांच
CO आशुतोष तिवारी ने कहा-इस मामले की जानकारी नहीं थी। लेकिन अब वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। अगर होटल संचालक या उसका कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा: सेना की तैयारी कर रहा था अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में, कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मिली। युवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर