हिमाचल प्रदेश में मानसून में इस बार सामान्य से ज्यादा बादल बरसेंगे। प्रदेश में जून से सितंबर के बीच 734.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 109 प्रतिशत बारिश के आसार है। मानसून से पहले भी पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान (25 मई से 1 जून) भी सामान्य से 62 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। इस अवधि में 13.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 22.3 मिलीमीटर बादल बरस चुके है। इन छह जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने आज और कल के लिए छह जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को दी गई है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। तापमान में भारी गिरावट वहीं बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अगले दो दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। चंबा का पारा सामान्य से 15.9 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पहले ही तापमान नॉर्मल से कम चल रहा है। ऐसे में भारी बारिश-तूफान चलने के बाद तापमान और गिरेगा। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा 15.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यहां का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रह गया है। कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री कम होने के बाद 33.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 17.5 डिग्री, सोलन का 3.6 डिग्री कम होने के बाद 28.5 डिग्री, नाहन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिरने के बाद 30.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। हिमाचल प्रदेश में मानसून में इस बार सामान्य से ज्यादा बादल बरसेंगे। प्रदेश में जून से सितंबर के बीच 734.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 109 प्रतिशत बारिश के आसार है। मानसून से पहले भी पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान (25 मई से 1 जून) भी सामान्य से 62 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। इस अवधि में 13.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 22.3 मिलीमीटर बादल बरस चुके है। इन छह जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने आज और कल के लिए छह जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को दी गई है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। तापमान में भारी गिरावट वहीं बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अगले दो दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। चंबा का पारा सामान्य से 15.9 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पहले ही तापमान नॉर्मल से कम चल रहा है। ऐसे में भारी बारिश-तूफान चलने के बाद तापमान और गिरेगा। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा 15.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यहां का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रह गया है। कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री कम होने के बाद 33.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 17.5 डिग्री, सोलन का 3.6 डिग्री कम होने के बाद 28.5 डिग्री, नाहन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिरने के बाद 30.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
