अयोध्या में 8 साल के बाद जमीन का सर्किल रेट 35% तक बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी जमीन के उपयोग और जगह के आधार पर अलग-अलग है। नए सर्किल रेट के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री आज सोमवार से शुरू हुई है। सबसे महंगी जमीन रिकाबगंज में 27 हजार 900 रुपए वर्ग मीटर है। राम मंदिर से करीब 5 किमी दूर माझा तिहुरा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए प्रति वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 5100 रुपए प्रति वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर माझा बरेटा में पहले सर्किल रेट 5100 रुपए प्रति वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 7200 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 2 किमी दूर दर्शन नगर कुशवाहा में पहले सर्किट रेट 3900 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर अब 4900 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 5 किमी दूर सराय राशि माझा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 3800 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 5 किमी दूर रामपुर हलवारा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 3800 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। सर्वे के बाद सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई
जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया- अगस्त 2023 में हमारे प्रस्ताव पर आपत्तियां मिलीं। इस पर विचार करने के बाद हमने सर्किल रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोगों की मांग थी कि कई क्षेत्रों में हमारे प्रस्तावों से ज्यादा बढ़ोतरी की जाए। प्रशासन ने सर्वे कराया। फिर बाजार दरों का ध्यान रखते हुए यह बढ़ोतरी की गई।
प्रशासन के पास 300% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था
सहायक महानिरीक्षक निबंधन वाईपी सिंह ने बताया- बढ़े सर्किल रेट से करीब 35% राजस्व बढ़ने की संभावना है। यह बढ़ोतरी आवासीय क्षेत्र में 10 से 40%, व्यवसायिक संपत्तियों में 20 से 50% और कृषि क्षेत्र में 5 से 50% की है। प्रशासन के पास 200 से 300% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था। आपत्तियों आदि के निस्तारण के बाद औसत वृद्धि 35% होने की जानकारी सहायक महानिरीक्षक ने दी है। 2017 से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई थी। सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव 4 सितंबर 2024 को मांगे गए थे। तब से आठ साल बीत गए, अब इसे मंजूरी मिली है। क्या होता है सर्किल रेट
सर्किल रेट किसी भी एक क्षेत्र के प्लाट, निजी घर या किसी जमीनी संपत्ति का वह न्यूनतम मूल्य होता है, जो वहां के प्रशासन द्वारा निर्धारित होता है। किसी भी दशा में उस संपत्ति के सर्किल रेट से कम स्टांप ड्यूटी पर रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। नया सर्किल रेट जानिए ———————— ये खबर भी पढ़िए बहराइच में योगी के कार्यक्रम से पहले मिला विस्फोटक: खेत में बिछा रहे थे तार, 2 ट्रक में भरा था बारूद; विधायक ने काम रुकवाया बहराइच में सीएम योगी के कार्यक्रम से 36 घंटे पहले विस्फोटक मिला है। मौके पर खड़े 2 ट्रक में भारी मात्रा में बारूद था। खेत में तार बिछाकर विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे। कंपनी का कहना है कि तेल की खोज में वह विस्फोट की तैयारी कर रहे थे। इस बात की जानकारी खेत के मालिक और ग्रामीणों को नहीं थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी आए। पढ़ें पूरी खबर…. अयोध्या में 8 साल के बाद जमीन का सर्किल रेट 35% तक बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी जमीन के उपयोग और जगह के आधार पर अलग-अलग है। नए सर्किल रेट के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री आज सोमवार से शुरू हुई है। सबसे महंगी जमीन रिकाबगंज में 27 हजार 900 रुपए वर्ग मीटर है। राम मंदिर से करीब 5 किमी दूर माझा तिहुरा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए प्रति वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 5100 रुपए प्रति वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर माझा बरेटा में पहले सर्किल रेट 5100 रुपए प्रति वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 7200 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 2 किमी दूर दर्शन नगर कुशवाहा में पहले सर्किट रेट 3900 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर अब 4900 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 5 किमी दूर सराय राशि माझा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 3800 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। राम मंदिर से 5 किमी दूर रामपुर हलवारा में पहले सर्किल रेट 1700 रुपए वर्ग मीटर था, इसे बढ़ाकर 3800 रुपए वर्ग मीटर किया गया है। सर्वे के बाद सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई
जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया- अगस्त 2023 में हमारे प्रस्ताव पर आपत्तियां मिलीं। इस पर विचार करने के बाद हमने सर्किल रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोगों की मांग थी कि कई क्षेत्रों में हमारे प्रस्तावों से ज्यादा बढ़ोतरी की जाए। प्रशासन ने सर्वे कराया। फिर बाजार दरों का ध्यान रखते हुए यह बढ़ोतरी की गई।
प्रशासन के पास 300% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था
सहायक महानिरीक्षक निबंधन वाईपी सिंह ने बताया- बढ़े सर्किल रेट से करीब 35% राजस्व बढ़ने की संभावना है। यह बढ़ोतरी आवासीय क्षेत्र में 10 से 40%, व्यवसायिक संपत्तियों में 20 से 50% और कृषि क्षेत्र में 5 से 50% की है। प्रशासन के पास 200 से 300% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था। आपत्तियों आदि के निस्तारण के बाद औसत वृद्धि 35% होने की जानकारी सहायक महानिरीक्षक ने दी है। 2017 से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई थी। सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव 4 सितंबर 2024 को मांगे गए थे। तब से आठ साल बीत गए, अब इसे मंजूरी मिली है। क्या होता है सर्किल रेट
सर्किल रेट किसी भी एक क्षेत्र के प्लाट, निजी घर या किसी जमीनी संपत्ति का वह न्यूनतम मूल्य होता है, जो वहां के प्रशासन द्वारा निर्धारित होता है। किसी भी दशा में उस संपत्ति के सर्किल रेट से कम स्टांप ड्यूटी पर रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। नया सर्किल रेट जानिए ———————— ये खबर भी पढ़िए बहराइच में योगी के कार्यक्रम से पहले मिला विस्फोटक: खेत में बिछा रहे थे तार, 2 ट्रक में भरा था बारूद; विधायक ने काम रुकवाया बहराइच में सीएम योगी के कार्यक्रम से 36 घंटे पहले विस्फोटक मिला है। मौके पर खड़े 2 ट्रक में भारी मात्रा में बारूद था। खेत में तार बिछाकर विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे। कंपनी का कहना है कि तेल की खोज में वह विस्फोट की तैयारी कर रहे थे। इस बात की जानकारी खेत के मालिक और ग्रामीणों को नहीं थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी आए। पढ़ें पूरी खबर…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अयोध्या में 8 साल बाद बढ़ा जमीन का सर्किल रेट:राम मंदिर के आसपास प्लॉट 3 गुना महंगा हुआ, रिकाबगंज में रेट सबसे हाई; नई रेट लिस्ट देखिए
