अलीगढ़ में महिला PCS अफसर से बैड टच:घर के बाहर पिस्टल लेकर आया; थाने के अंदर बोला-जान से मार दूंगा

अलीगढ़ में महिला PCS अफसर से बैड टच:घर के बाहर पिस्टल लेकर आया; थाने के अंदर बोला-जान से मार दूंगा

अलीगढ़ में महिला PCS अधिकारी से छेड़छाड़ की गई। वजह थी कि इलाके रहने वाले आरोपी स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीट रहे थे। महिला अधिकारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद महिला अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। थाने में ही महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम को आरोपी अपने 5 बेटों और दो-तीन साथियों के साथ घर के बाहर पिस्टल लेकर पहुंचा। महिला अधिकारी, उनके पति और भाई को पीटा। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के प्रतिभा कालोनी का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 24 अप्रैल की रात शुरू हुआ था विवाद
प्रतिभा कालोनी निवासी महिला अधिकारी ने बताया-वह अलीगढ़ में सीनियर ऑडिट ऑफिसर (PCS) के रूप में कार्यरत हैं। वह जीव प्रेमी हैं और पशुओं की देखरेख के लिए जीव दया फाउंडेशन नाम के NGO के साथ भी जुड़ी हैं। वह हर दिन स्ट्रीट डॉग को रात में खाना खिलाती हैं। 24 अप्रैल की रात को भी वह अपने घर के बाहर स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। तभी इलाके में रहने वाला मेघराज तोमर वहां पर आ गए। जो वकील हैं। डॉग को डंडा मारने लगे। महिला अधिकारी ने रोका तो आरोपी गाली देने लगा। थाने में भी आरोपी ने की अभद्रता
महिला अधिकारी ने बताया-थाने में लिखित शिकायत करने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें थाने बुलाया गया था। जब वह थाने गई तो आरोपी भी वहां आ गया। जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह वहां से चली आई। रात को 9 बजे वह फिर से डॉग को खाना खिला रही थी। उनके साथ उनके पति और भाई भी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी मेघराज तोमर पिस्टल लेकर वहां आ गया। गाली गलौज करने लगा। आरोपी के साथ उसके पांचों बेटे और दो-तीन लोग भी थे। महिला अधिकारी, उसके पति और भाई को पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। वहीं जान से मारने की कोशिश की। मुकदमा कर जांच में जुटी पुलिस
बन्ना देवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया-महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- FCI अफसर, पत्नी का कातिल CCTV में दिखा, प्रयागराज में लंगड़ाते हुए घर में घुसा प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर अरुण श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीना की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर 12 से ज्यादा घाव मिले हैं। दोनों ने आखिरी सांस तक कातिल का सामना किया। पुलिस को घर के सामने लगे CCTV में एक युवक झोला लेकर घर के अंदर जाते दिखा है। 2.30 घंटे बाद युवक घर से बाहर निकला। फोरेंसिक टीम को उसके अलावा किसी और की मौजूदगी के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मिलते–जुलते हुलिया के 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में महिला PCS अधिकारी से छेड़छाड़ की गई। वजह थी कि इलाके रहने वाले आरोपी स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीट रहे थे। महिला अधिकारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद महिला अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। थाने में ही महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम को आरोपी अपने 5 बेटों और दो-तीन साथियों के साथ घर के बाहर पिस्टल लेकर पहुंचा। महिला अधिकारी, उनके पति और भाई को पीटा। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के प्रतिभा कालोनी का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 24 अप्रैल की रात शुरू हुआ था विवाद
प्रतिभा कालोनी निवासी महिला अधिकारी ने बताया-वह अलीगढ़ में सीनियर ऑडिट ऑफिसर (PCS) के रूप में कार्यरत हैं। वह जीव प्रेमी हैं और पशुओं की देखरेख के लिए जीव दया फाउंडेशन नाम के NGO के साथ भी जुड़ी हैं। वह हर दिन स्ट्रीट डॉग को रात में खाना खिलाती हैं। 24 अप्रैल की रात को भी वह अपने घर के बाहर स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। तभी इलाके में रहने वाला मेघराज तोमर वहां पर आ गए। जो वकील हैं। डॉग को डंडा मारने लगे। महिला अधिकारी ने रोका तो आरोपी गाली देने लगा। थाने में भी आरोपी ने की अभद्रता
महिला अधिकारी ने बताया-थाने में लिखित शिकायत करने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें थाने बुलाया गया था। जब वह थाने गई तो आरोपी भी वहां आ गया। जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह वहां से चली आई। रात को 9 बजे वह फिर से डॉग को खाना खिला रही थी। उनके साथ उनके पति और भाई भी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी मेघराज तोमर पिस्टल लेकर वहां आ गया। गाली गलौज करने लगा। आरोपी के साथ उसके पांचों बेटे और दो-तीन लोग भी थे। महिला अधिकारी, उसके पति और भाई को पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। वहीं जान से मारने की कोशिश की। मुकदमा कर जांच में जुटी पुलिस
बन्ना देवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया-महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- FCI अफसर, पत्नी का कातिल CCTV में दिखा, प्रयागराज में लंगड़ाते हुए घर में घुसा प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर अरुण श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीना की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर 12 से ज्यादा घाव मिले हैं। दोनों ने आखिरी सांस तक कातिल का सामना किया। पुलिस को घर के सामने लगे CCTV में एक युवक झोला लेकर घर के अंदर जाते दिखा है। 2.30 घंटे बाद युवक घर से बाहर निकला। फोरेंसिक टीम को उसके अलावा किसी और की मौजूदगी के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मिलते–जुलते हुलिया के 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर