अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे। नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया अपने परिवार के साथ अकोला में ही रहते हैं। उन्होंने बताया, नीरज अहमदाबाद के वडोदरा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था। घटना की जानकारी मिलते ही अकोला गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। BJP सांसद राज कुमार चाहर भी परिवार से मिले, उन्होंने फोन पर अहमदाबाद एथॉरिटी से जानकारी ली। प्लेन क्रैश के बाद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कल, 13 जून के अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए। सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने तीन दिन के कार्यक्रम टाल दिए। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। वडोदरा की कंपनी में थे मैनेजर
नीरज लवानिया बडोदरा में एसी नेल्सन (नेल्सन आइक्यू) कंपनी में मैनेजर थे। कई सालों से वह वडोदरा की फेदर स्काई विलास कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई सतीश लवानिया अकोला कस्बा में रहते हैं। सतीश का कहना है कि नीरज 10 दिन की लंदन यात्रा अपनी वाइफ अर्पणा के साथ जा रहे थे। उनकी 15 साल की बेटी घर पर नानी के पास थी। भाई ने फोन पर कहा- मैं वापस आकर मिलता हूं
भाई सतीश ने बताया- गुरुवार सुबह 9 बजे नीरज ने एयरपोर्ट जाते हुए वक्त मुझसे फोन पर बात की थी। वह टैक्सी में थे, उन्होंने अचानक कॉल किया। बताया कि वापस आकर मिलता हूं, मगर फिर दोबारा उनसे संपर्क नहीं हो सका। हमें अहमदाबाद में लंदन की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया, मगर वह कुछ नहीं बता सके। सिर्फ इतना पता चला कि एयर इंडिया द्वारा जारी की गई दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट में नीरज और उनकी पत्नी का नाम 38 और 39 नंबर सीट पर था। यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- यह बहुत दुखद सूचना है। लेकिन हमें ये उम्मीद नहीं थी कि कोई मेरे अपने करीब का भी कोई इसमें शामिल हो सकता है। हम सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि कोई चमत्कार हो और दोनों के सही सलामत की खबर सामने आए। नीरज बहुत होशियार थे। हम सब चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। योगी बोले- हादसा अत्यंत दुख और हृदय विदारक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पूर्व सीएम रूपाणी को हमेशा याद किया जाएगा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यसभा में मैं विजय रूपाणी के साथ सदन में था। मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व एवं हमेशा सभी की मदद को तत्पर विजय रूपाणी के सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हादसे पर यूपी में शोक, 3 फोटो देखिए… अब एयर इंडिया के बोइंग प्लेन का क्रैश कैसे हुआ, ये जानिए 242 लोग सवार थे, सिर्फ 1 यात्री बचा अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई। फ्लाइट नंबर AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन 2 मिनट बाद 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया- विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। …………. यह पढ़े :
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा:रमेश विश्वास कुमार की तस्वीर आई सामने, चलते हुए नजर आए; कहा- ये करिश्मे से कम नहीं अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचा है। वो प्लेन की 11A पर बैठे थे। रमेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे। नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया अपने परिवार के साथ अकोला में ही रहते हैं। उन्होंने बताया, नीरज अहमदाबाद के वडोदरा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था। घटना की जानकारी मिलते ही अकोला गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। BJP सांसद राज कुमार चाहर भी परिवार से मिले, उन्होंने फोन पर अहमदाबाद एथॉरिटी से जानकारी ली। प्लेन क्रैश के बाद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कल, 13 जून के अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए। सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने तीन दिन के कार्यक्रम टाल दिए। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। वडोदरा की कंपनी में थे मैनेजर
नीरज लवानिया बडोदरा में एसी नेल्सन (नेल्सन आइक्यू) कंपनी में मैनेजर थे। कई सालों से वह वडोदरा की फेदर स्काई विलास कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई सतीश लवानिया अकोला कस्बा में रहते हैं। सतीश का कहना है कि नीरज 10 दिन की लंदन यात्रा अपनी वाइफ अर्पणा के साथ जा रहे थे। उनकी 15 साल की बेटी घर पर नानी के पास थी। भाई ने फोन पर कहा- मैं वापस आकर मिलता हूं
भाई सतीश ने बताया- गुरुवार सुबह 9 बजे नीरज ने एयरपोर्ट जाते हुए वक्त मुझसे फोन पर बात की थी। वह टैक्सी में थे, उन्होंने अचानक कॉल किया। बताया कि वापस आकर मिलता हूं, मगर फिर दोबारा उनसे संपर्क नहीं हो सका। हमें अहमदाबाद में लंदन की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया, मगर वह कुछ नहीं बता सके। सिर्फ इतना पता चला कि एयर इंडिया द्वारा जारी की गई दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट में नीरज और उनकी पत्नी का नाम 38 और 39 नंबर सीट पर था। यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- यह बहुत दुखद सूचना है। लेकिन हमें ये उम्मीद नहीं थी कि कोई मेरे अपने करीब का भी कोई इसमें शामिल हो सकता है। हम सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि कोई चमत्कार हो और दोनों के सही सलामत की खबर सामने आए। नीरज बहुत होशियार थे। हम सब चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। योगी बोले- हादसा अत्यंत दुख और हृदय विदारक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पूर्व सीएम रूपाणी को हमेशा याद किया जाएगा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यसभा में मैं विजय रूपाणी के साथ सदन में था। मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व एवं हमेशा सभी की मदद को तत्पर विजय रूपाणी के सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हादसे पर यूपी में शोक, 3 फोटो देखिए… अब एयर इंडिया के बोइंग प्लेन का क्रैश कैसे हुआ, ये जानिए 242 लोग सवार थे, सिर्फ 1 यात्री बचा अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई। फ्लाइट नंबर AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन 2 मिनट बाद 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया- विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। …………. यह पढ़े :
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा:रमेश विश्वास कुमार की तस्वीर आई सामने, चलते हुए नजर आए; कहा- ये करिश्मे से कम नहीं अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचा है। वो प्लेन की 11A पर बैठे थे। रमेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा के दंपती की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत:भाई ने कहा- वो लंदन घूमने जा रहे थे; योगी-अखिलेश ने अपने कार्यक्रम रद्द किए
