आगरा पुलिस को चकमा देकर करणी सेना युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा भाग गया। इसके बाद गुस्साए पुलिसवालों ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने पांच आयोजकों को हिरासत में लिया है। ओकेंद्र राणा पर राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला करने का आरोप है। दरअसल, ओकेंद्र राणा ने 2 दिन पहले आगरा पुलिस को चुनौती दी थी। उसने कहा था- 14 मई को आ रहा हूं। विशाल क्षत्रिय शक्ति सम्मेलन में आप सभी साथियों का स्वागत है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। आज जैसे ही ओकेंद्र राणा नौफरी गांव में पहुंचा। वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने कार्यक्रम रोकने की कोशिश की। इस पर ओकेंद्र राणा और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और हॉट-टॉक हो गई। ओकेंद्र राणा के समर्थकों ने पुलिसवालों को घेर लिया। इसी बीच, मौका पाकर ओकेंद्र राणा वहां से फरार हो गया। 3 तस्वीरें देखिए- ओकेंद्र को 2 कार्यक्रमों में शामिल होना था
आगरा में ओकेंद्र को दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। एक कार्यक्रम इसौली में था, जो नौफीर गांव से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरा कार्यक्रम सिकरारा गांव में था, जो नौफीर गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर है। नौफरी गांव की सड़क के किनारे युवाओं ने एक बोर्ड लगाया। इस पर महाराणा प्रताप की पेटिंग थी। लिखा था- राजपूतों के गढ़ में आपका स्वागत है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह। इसी बोर्ड का अनावरण ओकेंद्र राणा करने पहुंचा था। ओकेंद्र के पहुंचने पर भीड़ बढ़ गई। इस बोर्ड को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड के अनावरण के लिए मना किया। कहा- बिना अनुमति के बोर्ड नहीं लगाया जा सकता। इसी बात पर तनातनी बढ़ गई और मौका पाकर ओकेंद्र फरार हो गया। पुलिस ने 5 आयोजकों को हिरासत में लिया
ओकेंद्र राणा के भागते ही पुलिसकर्मी खिसिया गए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया- थाना फतेहाबाद क्षेत्र के सिकरारा गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन था। आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी। ACP और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यक्रम को रुकवा दिया। वहीं पुलिस ने 5 आयोजकों को हिरासत में लिया है। 26 मार्च को सपा सांसद के घर पर हमला किया था
26 मार्च को सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। ओकेंद्र राणा के नेतृत्व में 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे थे। वहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया था। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। 40 से 50 कुर्सियां भी तोड़ डाली थीं। इस दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवाल के बाद ओकेंद्र राणा के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। ओकेंद्र ने सपा पर बोला था हमला, लिखा था- अब अगली बार अखिलेश रोएंगे
19 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा पहुंचे थे। उन्होंने रामजीलाल सुमन के आवास पर सांसद से मुलाकात की थी। 20 अप्रैल को ओकेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पेज पर दोनों की मुलाकात की हंसते हुए एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के जरिए ओकेंद्र राणा ने एक बार फिर से रामजी लाल और अखिलेश यादव को कड़ी चेतावनी दी। इसके कैप्शन में लिखा- आज आप हंस रहे हो, हमारे समाज का अपमान करके। जल्द तुम रोओगे और वही समाज हंसेगा। अगली बार अखिलेश रोएगा, सपा के घटिया नेता रोएंगे। समय का इंतजार करो दोस्त, जल्द मुलाकात होगी। …………………… ये खबर भी पढ़िए- अब अखिलेश यादव को रुलाएंगे- करणी सेना का ऐलान:सपा प्रमुख और रामजी सुमन की फोटो पर लिखा- फिर सुरक्षा मांगते घूमोगे अखिलेश यादव की रामजीलाल सुमन से मुलाकात के बाद करणी सेना ने सपा प्रमुख को चेतावनी दी है। करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने अखिलेश और सुमन की फोटो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके कैप्शन में लिखा- आज आप हंस रहे हो, हमारे समाज का अपमान करके। जल्द तुम रोओगे और वही समाज हंसेगा। अगली बार अखिलेश रोएगा, सपा के घटिया नेता रोएंगे। समय का इंतजार करो दोस्त, जल्द मुलाकात होगी। पढ़ें पूरी खबर आगरा पुलिस को चकमा देकर करणी सेना युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा भाग गया। इसके बाद गुस्साए पुलिसवालों ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने पांच आयोजकों को हिरासत में लिया है। ओकेंद्र राणा पर राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला करने का आरोप है। दरअसल, ओकेंद्र राणा ने 2 दिन पहले आगरा पुलिस को चुनौती दी थी। उसने कहा था- 14 मई को आ रहा हूं। विशाल क्षत्रिय शक्ति सम्मेलन में आप सभी साथियों का स्वागत है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। आज जैसे ही ओकेंद्र राणा नौफरी गांव में पहुंचा। वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने कार्यक्रम रोकने की कोशिश की। इस पर ओकेंद्र राणा और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और हॉट-टॉक हो गई। ओकेंद्र राणा के समर्थकों ने पुलिसवालों को घेर लिया। इसी बीच, मौका पाकर ओकेंद्र राणा वहां से फरार हो गया। 3 तस्वीरें देखिए- ओकेंद्र को 2 कार्यक्रमों में शामिल होना था
आगरा में ओकेंद्र को दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। एक कार्यक्रम इसौली में था, जो नौफीर गांव से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरा कार्यक्रम सिकरारा गांव में था, जो नौफीर गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर है। नौफरी गांव की सड़क के किनारे युवाओं ने एक बोर्ड लगाया। इस पर महाराणा प्रताप की पेटिंग थी। लिखा था- राजपूतों के गढ़ में आपका स्वागत है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह। इसी बोर्ड का अनावरण ओकेंद्र राणा करने पहुंचा था। ओकेंद्र के पहुंचने पर भीड़ बढ़ गई। इस बोर्ड को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड के अनावरण के लिए मना किया। कहा- बिना अनुमति के बोर्ड नहीं लगाया जा सकता। इसी बात पर तनातनी बढ़ गई और मौका पाकर ओकेंद्र फरार हो गया। पुलिस ने 5 आयोजकों को हिरासत में लिया
ओकेंद्र राणा के भागते ही पुलिसकर्मी खिसिया गए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया- थाना फतेहाबाद क्षेत्र के सिकरारा गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन था। आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी। ACP और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यक्रम को रुकवा दिया। वहीं पुलिस ने 5 आयोजकों को हिरासत में लिया है। 26 मार्च को सपा सांसद के घर पर हमला किया था
26 मार्च को सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। ओकेंद्र राणा के नेतृत्व में 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे थे। वहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया था। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। 40 से 50 कुर्सियां भी तोड़ डाली थीं। इस दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवाल के बाद ओकेंद्र राणा के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। ओकेंद्र ने सपा पर बोला था हमला, लिखा था- अब अगली बार अखिलेश रोएंगे
19 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा पहुंचे थे। उन्होंने रामजीलाल सुमन के आवास पर सांसद से मुलाकात की थी। 20 अप्रैल को ओकेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पेज पर दोनों की मुलाकात की हंसते हुए एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के जरिए ओकेंद्र राणा ने एक बार फिर से रामजी लाल और अखिलेश यादव को कड़ी चेतावनी दी। इसके कैप्शन में लिखा- आज आप हंस रहे हो, हमारे समाज का अपमान करके। जल्द तुम रोओगे और वही समाज हंसेगा। अगली बार अखिलेश रोएगा, सपा के घटिया नेता रोएंगे। समय का इंतजार करो दोस्त, जल्द मुलाकात होगी। …………………… ये खबर भी पढ़िए- अब अखिलेश यादव को रुलाएंगे- करणी सेना का ऐलान:सपा प्रमुख और रामजी सुमन की फोटो पर लिखा- फिर सुरक्षा मांगते घूमोगे अखिलेश यादव की रामजीलाल सुमन से मुलाकात के बाद करणी सेना ने सपा प्रमुख को चेतावनी दी है। करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने अखिलेश और सुमन की फोटो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके कैप्शन में लिखा- आज आप हंस रहे हो, हमारे समाज का अपमान करके। जल्द तुम रोओगे और वही समाज हंसेगा। अगली बार अखिलेश रोएगा, सपा के घटिया नेता रोएंगे। समय का इंतजार करो दोस्त, जल्द मुलाकात होगी। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा पुलिस को चकमा देकर भागा करणी सेना का अध्यक्ष:चैलेंज देकर पहुंचा था; भड़के पुलिसवालों ने कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठियां
