आगरा में ज्वेलर्स का हत्यारा अमन यादव एनकाउंटर में ढेर:4 दिन पहले पेट में गोली मारकर 20 लाख लूटे थे, भाई को भी पुलिस ने पकड़ा

आगरा में ज्वेलर्स का हत्यारा अमन यादव एनकाउंटर में ढेर:4 दिन पहले पेट में गोली मारकर 20 लाख लूटे थे, भाई को भी पुलिस ने पकड़ा

आगरा के ज्वेलर योगेश चौधरी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अमन यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन यादव को गाेली लग गई। घायल अमन को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन बिचपुरी के मघटई का रहने वाला था। हत्या के आरोपी अमन के सगे भाई सुमित यादव को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी फारूख अभी फरार है। चार दिन पहले सुमित ने ही अमन और फारूख को बाइक उपलब्ध कराई थी। सुमित खुद वारदात के समय दूर खड़ा था। फारूख और अमन ज्वेलरी शोरूम में घुसे थे। लूट के बाद लौटते समय योगेंद्र को अमन ने गोली मार दी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास दुकान पर बाइक से दो बदमाश आए, शोरूम के अंदर घुसे। स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया। दुकान में रखी ज्वेलरी और पैसे भरे। बोले- मेरे नीचे जाने तक शांत रहना…वरना जान से मार दूंगा। लुटेरे जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरे, शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। लुटेरों ने खुद को घिरता देख ज्वेलर्स के पेट में गोली मार दी। करीब 20 लाख रुपए के गहने और कैश लेकर दोनों लुटेरे फरार हो गए थे। ज्वेलर को गोली मारते बदमाश CCTV में कैद हुए थे। व्यापारियों ने पुलिस को दिया था अल्टीमेटम शनिवार शाम हत्या के विरोध और न्याय की मांग करते हुए बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला था। इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल हुई हैं। योगेश की बहू और पोती ने हाथ जोड़कर कहा- कातिलों को पुलिस जल्द पकड़े। कातिलों को फांसी की सजा हो। सपा सांसद रामजीलाल सुमन और व्यापारियों ने पुलिस को सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारियों ने कहा था कि सोमवार शाम तक आरोपी अरेस्ट नहीं हुए मंगलवार को आगरा बंद रखेंगे। सपा सांसद ने कहा- शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। अगर सोमवार तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती तो हम लोग आगरा की सड़कों पर उतरेंगे। खबर अपडेट की जा रही है… आगरा के ज्वेलर योगेश चौधरी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अमन यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन यादव को गाेली लग गई। घायल अमन को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन बिचपुरी के मघटई का रहने वाला था। हत्या के आरोपी अमन के सगे भाई सुमित यादव को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी फारूख अभी फरार है। चार दिन पहले सुमित ने ही अमन और फारूख को बाइक उपलब्ध कराई थी। सुमित खुद वारदात के समय दूर खड़ा था। फारूख और अमन ज्वेलरी शोरूम में घुसे थे। लूट के बाद लौटते समय योगेंद्र को अमन ने गोली मार दी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास दुकान पर बाइक से दो बदमाश आए, शोरूम के अंदर घुसे। स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया। दुकान में रखी ज्वेलरी और पैसे भरे। बोले- मेरे नीचे जाने तक शांत रहना…वरना जान से मार दूंगा। लुटेरे जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरे, शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। लुटेरों ने खुद को घिरता देख ज्वेलर्स के पेट में गोली मार दी। करीब 20 लाख रुपए के गहने और कैश लेकर दोनों लुटेरे फरार हो गए थे। ज्वेलर को गोली मारते बदमाश CCTV में कैद हुए थे। व्यापारियों ने पुलिस को दिया था अल्टीमेटम शनिवार शाम हत्या के विरोध और न्याय की मांग करते हुए बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला था। इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल हुई हैं। योगेश की बहू और पोती ने हाथ जोड़कर कहा- कातिलों को पुलिस जल्द पकड़े। कातिलों को फांसी की सजा हो। सपा सांसद रामजीलाल सुमन और व्यापारियों ने पुलिस को सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारियों ने कहा था कि सोमवार शाम तक आरोपी अरेस्ट नहीं हुए मंगलवार को आगरा बंद रखेंगे। सपा सांसद ने कहा- शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। अगर सोमवार तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती तो हम लोग आगरा की सड़कों पर उतरेंगे। खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर