सिरसा में महिलाओं में नकाबपोश राइडर्स का खौफ:पार्षद बोले- अकेली देख करता है अश्लील हरकत; घर से बाहर निकलने में डरी औरतें

सिरसा में महिलाओं में नकाबपोश राइडर्स का खौफ:पार्षद बोले- अकेली देख करता है अश्लील हरकत; घर से बाहर निकलने में डरी औरतें

सिरसा में एक नकाबपोश राइडर्स का खौफ हो गया है। महिलाएं भी अपने घर से बाहर निकलने से डरने लगी है। कारण है कि नकाबपोश राइडर्स महिलाओं को अकेला पाकर अश्लील हरकतें करता है। कुछ महिलाओं के साथ गले की चैन छीनने की वारदात को अंजाम दे चुका है। शहर के एक पार्षद ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर के एक पार्षद ने नकाबपोश युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। अभी तक राइडर्स पकड़ा नहीं गया है, क्योंकि वह हर बार अलग-अगल समय पर आता है। शाम या रात को कभी भी आ जाता है। हर बार मुंह पर कपड़ा बांधा होता है और स्पलेंडर्स बाइक पर आता है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे या महिला के साथ अश्लील हरकतें करता है। यह मामला शहर के वार्ड 12 का है। जहां पर प्रीत नगर और कल्याण नगर एरिया में एक नहीं कई बार बाइक राइडर्स को देखा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज आई सामने स्थानीय लोगों व महिलाओं का आरोप है कि महिला को देखकर बाइक पर या बाइक से नीचे उतरकर पेंट उतारकर या अन्य तरह की अश्लील हरकते करता है। इस वजह से महिलाओं में खौफ हो गया है और अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगी है। इसकी कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। महिलाओं के साथ अनहोनी का डर वार्ड 12 के पार्षद दीपक बंसल ने बताया कि एक नकाबपोश युवक कई दिन से उनके वार्ड में बाइक लेकर घूम रहा है। सफेद कपड़े से मुंह को पूरी तरह ढका हुआ है और महिलाओं को टारगेट करता है। हाल ही में एक दिन में दो-दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और बदतमीजी है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। युवक ही हाईट करीब 5 फुट 10 ईंच है और सिर गंजापन है। सुबह साढे़ 7 से आठ और रात 8 बजे के बाद आता है राइडर्स पार्षद दीपक ने बताया कि जहां भी महिलाएं या बच्चे घर से बाहर दिखती है, वहां पर चक्कर लगाना शुरू कर देता है। जब वहां पर उनके अलावा कोई और नहीं दिखता तो उनके पास आता है। शरारती या नशेड़ी किस्म का है। सुबह साढे़ 7 से आठ और रात 8 बजे के बाद आता है। अगर दोबारा से वार्ड में वह नकाबपोश युवक मिलता है तो पुलिस को सूचित करें। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का चालान करने की मांग पार्षद दीपक ने पुलिस से मांग की है कि पूरे शहर में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को चेक किया जाए और उनका चालान किया जाए, ताकि नकाबपोश युवक पकड़ा जा सकें। वरना महिलाओं के साथ कहीं अनहोनी का डर है। सिरसा में एक नकाबपोश राइडर्स का खौफ हो गया है। महिलाएं भी अपने घर से बाहर निकलने से डरने लगी है। कारण है कि नकाबपोश राइडर्स महिलाओं को अकेला पाकर अश्लील हरकतें करता है। कुछ महिलाओं के साथ गले की चैन छीनने की वारदात को अंजाम दे चुका है। शहर के एक पार्षद ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर के एक पार्षद ने नकाबपोश युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। अभी तक राइडर्स पकड़ा नहीं गया है, क्योंकि वह हर बार अलग-अगल समय पर आता है। शाम या रात को कभी भी आ जाता है। हर बार मुंह पर कपड़ा बांधा होता है और स्पलेंडर्स बाइक पर आता है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे या महिला के साथ अश्लील हरकतें करता है। यह मामला शहर के वार्ड 12 का है। जहां पर प्रीत नगर और कल्याण नगर एरिया में एक नहीं कई बार बाइक राइडर्स को देखा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज आई सामने स्थानीय लोगों व महिलाओं का आरोप है कि महिला को देखकर बाइक पर या बाइक से नीचे उतरकर पेंट उतारकर या अन्य तरह की अश्लील हरकते करता है। इस वजह से महिलाओं में खौफ हो गया है और अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगी है। इसकी कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। महिलाओं के साथ अनहोनी का डर वार्ड 12 के पार्षद दीपक बंसल ने बताया कि एक नकाबपोश युवक कई दिन से उनके वार्ड में बाइक लेकर घूम रहा है। सफेद कपड़े से मुंह को पूरी तरह ढका हुआ है और महिलाओं को टारगेट करता है। हाल ही में एक दिन में दो-दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और बदतमीजी है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। युवक ही हाईट करीब 5 फुट 10 ईंच है और सिर गंजापन है। सुबह साढे़ 7 से आठ और रात 8 बजे के बाद आता है राइडर्स पार्षद दीपक ने बताया कि जहां भी महिलाएं या बच्चे घर से बाहर दिखती है, वहां पर चक्कर लगाना शुरू कर देता है। जब वहां पर उनके अलावा कोई और नहीं दिखता तो उनके पास आता है। शरारती या नशेड़ी किस्म का है। सुबह साढे़ 7 से आठ और रात 8 बजे के बाद आता है। अगर दोबारा से वार्ड में वह नकाबपोश युवक मिलता है तो पुलिस को सूचित करें। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का चालान करने की मांग पार्षद दीपक ने पुलिस से मांग की है कि पूरे शहर में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को चेक किया जाए और उनका चालान किया जाए, ताकि नकाबपोश युवक पकड़ा जा सकें। वरना महिलाओं के साथ कहीं अनहोनी का डर है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर