आगरा में कार पर बैठकर स्टंट करते और हथियार लहराते युवक-युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। सरेआम बीच सड़क पर चलती कार की छत पर खड़े होकर युवक पिस्टल और राइफल लहरा रहे हैं। लोगों ने वीडियो एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस वीडियो के आधार पर जानकारी इकट्ठा कर रही है। देखें वायरल वीडियो की फुटेज… वीडियो सिकंदरा या फतेहाबाद क्षेत्र में किसी पुल पर बनाया गया है। वीडियो में एक के पीछे एक करके कई गाड़ियां चल रही हैं। इनमें हर गाड़ी पर युवक और युवतियां हथियारों के साथ हैं। वीडियो में सबसे आगे चलने वाली कार थार के बोनट पर नीले सूट में एक युवती भी बैठी है, जो हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं। वीडियो में गाना चल रहा है और सभी हथियार लेकर चलती कारों पर बैठे हैं। वीडियो में कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है। इसके बाद थार के बोनट पर केक रखकर उसी ने केक काटा। सभी के हाथ में रिवाल्वर और पिस्टल
हैरानी की बात ये है कि आगे-पीछे चल रही सभी गाड़ियों में जितने भी लड़के सवार हैं, सभी के हाथ में पिस्टल, रिवाल्वर और राइफल थी। वीडियो इंस्टाग्राम पर दीपक जाट लोहकरेरा की आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो 24 सेकेंड का है। लोगों ने एक्स पर पुलिस के लिए वीडियो टैग कर पोस्ट किया और कार्यवाही की मांग की है। इसी आईडी पर और भी वीडियोज पोस्ट हुए हैं… इसी वीडियो में कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है। वीडियो 24 सेकेंड का है। लोगों ने एक्स पर पुलिस के लिए वीडियो टैग कर पोस्ट किया और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस आईडी से वीडियो शेयर किया गया है, उसकी जानकारी की जा रही है। लोकेशन भी निकाली जा रही है। जिसके आधार पर कार्यवाही की जा सके। ………… ये खबर भी पढ़ें:- कानपुर में हेयर-ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत: मां बोली-चेहरा सूजने लगा, रात भर दर्द से रोता रहा कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से एक और इंजीनियर की मौत हो गई। इन्होंने भी इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पीड़ित परिवार ने 6 महीने बाद 13 मई को पुलिस से शिकायत की है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मां कहना है कि बेटे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, डॉक्टर ने मेरा फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। इसे अरेस्ट करके जेल भेज देना चाहिए। नहीं तो ये फिर किसी का पति तो किसी का बेटा छीन लेगी। पढ़ें पूरी खबर आगरा में कार पर बैठकर स्टंट करते और हथियार लहराते युवक-युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। सरेआम बीच सड़क पर चलती कार की छत पर खड़े होकर युवक पिस्टल और राइफल लहरा रहे हैं। लोगों ने वीडियो एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस वीडियो के आधार पर जानकारी इकट्ठा कर रही है। देखें वायरल वीडियो की फुटेज… वीडियो सिकंदरा या फतेहाबाद क्षेत्र में किसी पुल पर बनाया गया है। वीडियो में एक के पीछे एक करके कई गाड़ियां चल रही हैं। इनमें हर गाड़ी पर युवक और युवतियां हथियारों के साथ हैं। वीडियो में सबसे आगे चलने वाली कार थार के बोनट पर नीले सूट में एक युवती भी बैठी है, जो हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं। वीडियो में गाना चल रहा है और सभी हथियार लेकर चलती कारों पर बैठे हैं। वीडियो में कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है। इसके बाद थार के बोनट पर केक रखकर उसी ने केक काटा। सभी के हाथ में रिवाल्वर और पिस्टल
हैरानी की बात ये है कि आगे-पीछे चल रही सभी गाड़ियों में जितने भी लड़के सवार हैं, सभी के हाथ में पिस्टल, रिवाल्वर और राइफल थी। वीडियो इंस्टाग्राम पर दीपक जाट लोहकरेरा की आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो 24 सेकेंड का है। लोगों ने एक्स पर पुलिस के लिए वीडियो टैग कर पोस्ट किया और कार्यवाही की मांग की है। इसी आईडी पर और भी वीडियोज पोस्ट हुए हैं… इसी वीडियो में कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है। वीडियो 24 सेकेंड का है। लोगों ने एक्स पर पुलिस के लिए वीडियो टैग कर पोस्ट किया और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस आईडी से वीडियो शेयर किया गया है, उसकी जानकारी की जा रही है। लोकेशन भी निकाली जा रही है। जिसके आधार पर कार्यवाही की जा सके। ………… ये खबर भी पढ़ें:- कानपुर में हेयर-ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत: मां बोली-चेहरा सूजने लगा, रात भर दर्द से रोता रहा कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से एक और इंजीनियर की मौत हो गई। इन्होंने भी इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पीड़ित परिवार ने 6 महीने बाद 13 मई को पुलिस से शिकायत की है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मां कहना है कि बेटे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, डॉक्टर ने मेरा फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। इसे अरेस्ट करके जेल भेज देना चाहिए। नहीं तो ये फिर किसी का पति तो किसी का बेटा छीन लेगी। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में थार पर रिवाल्वर और पिस्टल लहराते युवक, VIDEO:सरेआम कारों में स्टंटबाजी, लड़कियों ने पहले काटा केक फिर लहराई राइफल
