आगरा में बुधवार को ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची 5 महिलाओं ने दो लाख के जेवर पार कर दिए। तीन महिलाओं ने दुकानदार को जेवर देखने में उलझाए रखा। एक महिला निगरानी करती रही जबकि एक ने जेवर उड़ा दिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने आगरा के सदर थाने में तहरीर दी है। पुलिस महिलाओं की पहचान के प्रयास में लगी है। सबसे पहले देखिए तीन तस्वीरें सबसे पहले जानिए क्या था पूरा मामला आगरा के सुल्तानपुरा (सदर) स्थित यश गोयल की मोहिनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को अक्षय तृतीया पर दुकान में काफी भीड़ थी। इस बीच पांच महिलाएं दुकान पर आईं थी। उन्होंने सोने का टीका दिखाने को कहा। वह, महिलाओं को कुछ डिजायन निकालकर दिखाने लगे। लेकिन महिलाएं बार-बार दूसरी डिजाइन दिखाने की कह रही थीं। दुकान में और भी ग्राहक थे। ऐसे में वो उनको सामान दिखाने में व्यस्त हो गए। 22 मिनट तक देखती रहीं पर खरीदा कुछ नहीं यश गोयल के अनुसार तीन महिलाएं उसको घेरकर बैठी थीं। जिससे वह पीछे की ओर नहीं देख पा रहे थे। जबकि दो महिलाएं उनके पीछे खड़ी हो गईं। इस बीच एक महिला दूसरे काउंटर पर चली गई। उसने काउंटर खोला और उसमें से जेवरात की ट्रे निकाल ली। महिलाएं करीब 22 मिनट तक गहने देखती रहीं। इसके बाद बिना खरीदारी के लौट गईं। बाद में शाम को दुकान बंद करते समय उन्होंने सामान का मिलान किया तो वह कम था। उन्होंने तुरंत दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें महिलाएं जेवरात अपने कपड़ों में छिपाती दिखी। यश गोयल का कहना है कि महिलाएं करीब दो लाख रुपए के टीके चुराकर ले गईं हैं। महिलाओं के तीन पुरुष साथी बाहर खड़े थे। महिलाएं ई-रिक्शा में बैठकर गई हैं। अब जानिए सीसीटीवी में क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच महिलाएं दुकान में मौजूद हैं। पहले दुकानदार एक ट्रे लेकर आता है जिसमें मांग टीका थे। बाद में वह बैठकर टीका दिखाने लगे। महिलाएं उनको घेरकर खड़ी हैं। तभी लाल साड़ी में मौजूद एक मोटी सी दिखने वाली महिला ने दूसरी और के काउंटर से एक ट्रे निकाला और उसको अपनी साड़ी में छिपा लिया। इस बीच एक महिला उसे कैमरा लगा होने की ताकीद भी कर रही है। जिसके बाद उसने ठीक से पल्ली भी कर लिया है। सीसीटीवी में एक महिला का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस उसी के आधार पर पहचान के प्रयास में जुटी है। ———- यह खबर भी पढ़िए रामजीलाल पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन:आगरा में DM ऑफिस घेरा, रोड की जाम; वाराणसी में बोले-ये कैसी कानून व्यवस्था सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा आज यूपी भर में प्रदर्शन कर रही है। आगरा में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस जिसे खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं, वाराणसी में अंबेडकर चौराहा कचहरी पर सपाई पहुंच गए हैं। कहा-ये कैसा कानून है। जहां एक सांसद पर हमला हो जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़िए आगरा में बुधवार को ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची 5 महिलाओं ने दो लाख के जेवर पार कर दिए। तीन महिलाओं ने दुकानदार को जेवर देखने में उलझाए रखा। एक महिला निगरानी करती रही जबकि एक ने जेवर उड़ा दिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने आगरा के सदर थाने में तहरीर दी है। पुलिस महिलाओं की पहचान के प्रयास में लगी है। सबसे पहले देखिए तीन तस्वीरें सबसे पहले जानिए क्या था पूरा मामला आगरा के सुल्तानपुरा (सदर) स्थित यश गोयल की मोहिनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को अक्षय तृतीया पर दुकान में काफी भीड़ थी। इस बीच पांच महिलाएं दुकान पर आईं थी। उन्होंने सोने का टीका दिखाने को कहा। वह, महिलाओं को कुछ डिजायन निकालकर दिखाने लगे। लेकिन महिलाएं बार-बार दूसरी डिजाइन दिखाने की कह रही थीं। दुकान में और भी ग्राहक थे। ऐसे में वो उनको सामान दिखाने में व्यस्त हो गए। 22 मिनट तक देखती रहीं पर खरीदा कुछ नहीं यश गोयल के अनुसार तीन महिलाएं उसको घेरकर बैठी थीं। जिससे वह पीछे की ओर नहीं देख पा रहे थे। जबकि दो महिलाएं उनके पीछे खड़ी हो गईं। इस बीच एक महिला दूसरे काउंटर पर चली गई। उसने काउंटर खोला और उसमें से जेवरात की ट्रे निकाल ली। महिलाएं करीब 22 मिनट तक गहने देखती रहीं। इसके बाद बिना खरीदारी के लौट गईं। बाद में शाम को दुकान बंद करते समय उन्होंने सामान का मिलान किया तो वह कम था। उन्होंने तुरंत दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें महिलाएं जेवरात अपने कपड़ों में छिपाती दिखी। यश गोयल का कहना है कि महिलाएं करीब दो लाख रुपए के टीके चुराकर ले गईं हैं। महिलाओं के तीन पुरुष साथी बाहर खड़े थे। महिलाएं ई-रिक्शा में बैठकर गई हैं। अब जानिए सीसीटीवी में क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच महिलाएं दुकान में मौजूद हैं। पहले दुकानदार एक ट्रे लेकर आता है जिसमें मांग टीका थे। बाद में वह बैठकर टीका दिखाने लगे। महिलाएं उनको घेरकर खड़ी हैं। तभी लाल साड़ी में मौजूद एक मोटी सी दिखने वाली महिला ने दूसरी और के काउंटर से एक ट्रे निकाला और उसको अपनी साड़ी में छिपा लिया। इस बीच एक महिला उसे कैमरा लगा होने की ताकीद भी कर रही है। जिसके बाद उसने ठीक से पल्ली भी कर लिया है। सीसीटीवी में एक महिला का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस उसी के आधार पर पहचान के प्रयास में जुटी है। ———- यह खबर भी पढ़िए रामजीलाल पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन:आगरा में DM ऑफिस घेरा, रोड की जाम; वाराणसी में बोले-ये कैसी कानून व्यवस्था सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा आज यूपी भर में प्रदर्शन कर रही है। आगरा में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस जिसे खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं, वाराणसी में अंबेडकर चौराहा कचहरी पर सपाई पहुंच गए हैं। कहा-ये कैसा कानून है। जहां एक सांसद पर हमला हो जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में महिला गैंग ने गहने चुराए- VIDEO:अक्षय तृतीया पर खरीदारी के बहाने पहुंचीं, 22 मिनट ज्वेलरी देखी, दो लाख के गहने पार कर दिए
