आगरा में मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोग डिवाइडर पर बैठे थे। तीनों की मैक्स के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मैक्स गाड़ी का ड्राइवर स्टीयरिंग और बोनट के बीच फंस गया। वह एक घंटे तक तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों ने मैक्स को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्स में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। मैक्स में ड्राइवर के अलावा एक और व्यक्ति सवार था। हादसे बाद उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में बुधवार सुबह हुआ। आगरा निवासी राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर बुधवार सुबह करीब 4 बजे घर से टहलने निकले थे। टहलने के बाद तीनों लोग सड़क के डिवाइडर पर बैठ गए। इसी बीच तेज लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तीनों लोगों के ऊपर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गाड़ी के नीचे दब गए। वहां टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गए साथ ही पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को मंगाया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ी के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। साथ ही गाड़ी में फंसे परिचालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को अस्पताल भेजा गया जहां। राजेश, हरीबाबू और रामेश्वर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी में ही फंस गया। पुलिस ने पहले हाथों से गाड़ी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। फिर पुलिस ने कटर से गाड़ी के दरवाजे को काटा। चालक को बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान करीब एक घंटे तक चालक स्टेयरिंग में फंसा तड़पता रहा। वहीं हादसे के बाद से एक घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटा कर यातायात शुरू करवाया। खबर अपडेट की जा रही है आगरा में मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोग डिवाइडर पर बैठे थे। तीनों की मैक्स के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मैक्स गाड़ी का ड्राइवर स्टीयरिंग और बोनट के बीच फंस गया। वह एक घंटे तक तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों ने मैक्स को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्स में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। मैक्स में ड्राइवर के अलावा एक और व्यक्ति सवार था। हादसे बाद उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में बुधवार सुबह हुआ। आगरा निवासी राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर बुधवार सुबह करीब 4 बजे घर से टहलने निकले थे। टहलने के बाद तीनों लोग सड़क के डिवाइडर पर बैठ गए। इसी बीच तेज लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तीनों लोगों के ऊपर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गाड़ी के नीचे दब गए। वहां टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गए साथ ही पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को मंगाया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ी के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। साथ ही गाड़ी में फंसे परिचालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को अस्पताल भेजा गया जहां। राजेश, हरीबाबू और रामेश्वर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी में ही फंस गया। पुलिस ने पहले हाथों से गाड़ी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। फिर पुलिस ने कटर से गाड़ी के दरवाजे को काटा। चालक को बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान करीब एक घंटे तक चालक स्टेयरिंग में फंसा तड़पता रहा। वहीं हादसे के बाद से एक घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटा कर यातायात शुरू करवाया। खबर अपडेट की जा रही है उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में मॉर्निग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत:मैक्स डिवाइडर से टकराकर पलटी, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर चीखता रहा…फिर दम तोड़ा
