आगरा में एक महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आधी रात को घर पहुंच गया। बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हुआ। उसने घरवालों को जगा दिया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने से पहले महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया। घरवालों ने पूरे कमरे में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बिना कपड़ों के छिपा हुआ मिला। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर कपड़े पहनाकर उसे घर के बाहर ले गए, जहां ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। घटना रविवार को फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी बोला- 5 साल से चल रहा प्रेम प्रसंग पुलिस ने बताया- आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम अजय है और वह बहा तहसील का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला का पति उसका दोस्त है। हम दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। पांच साल पहले मैं महिला के पति के साथ उसके घर आया था। इसके बाद कई बार और आया। बताया कि एक बार महिला के पति ने मेरे मोबाइल से उसे कॉल किया था। बस यहीं से हम लोगों के बीच बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम दोनों में प्रेम संबंध हो गए। महिला से करीब पांच साल से मेरा प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान मैं कई बार उससे बाहर भी मिला। आरोपी अजय ने बताया कि जब भी महिला का पति घर पर नहीं होता था, वह फोन कर मुझे बुला लेती थी। घरवाले छत पर सोने गए तो बुला लिया प्रेमी आरोपी ने बताया कि महिला के घर में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। रविवार को मेरी महिला से सुबह से ही बात हो रही थी। महिला ने मुझे बताया कि घर पर पति नहीं है। तुम मुझसे मिलने आ जाओ। मैं उसके बुलाने पर शाम को बाइक से उसके गांव पहुंच गया। रात करीब 10 बजे उसके जेठ और सास-ससुर खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर मुझे बुला लिया। उसने घर के गेट का मुख्य दरवाजा खोला। फिर वह मुझे अपने बेडरूम में ले गई। जेठ ने कमरे से सुनी आवाजें तो खुलवाया दरवाजा
पुलिस ने बताया कि रात करीब 1 बजे महिला का जेठ पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने महिला के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया। फिर उसने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। परिजनों के आ जाने पर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया। फिर उसने दरवाजा खोला। जेठ ने पूछा कि अंदर कौन था। इस पर महिला कुछ नहीं बोली। घर के लोगों ने बिस्तर और बेड के नीचे खोजबीन की। मगर वह नहीं मिला। इसी बीच जेठ की नजर संदूक पर पड़ी। उसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी। जेठ ने संदूक खोला तो अंदर मिला प्रेमी, पीटा जेठ ने संदूक खोला तो उसके अंदर प्रेमी बगैर कपड़े के बैठा था। उसे देखते ही घर वालों ने उसे जमकर पीटा। प्रेमी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिर महिला के घरवाले उसे कपड़े पहनाकर बाहर लेकर गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को जब हकीकत पता चला तो उन्होंने भी महिला के प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें- दामाद संग भागी सास का पति बोला- तलाक नहीं दूंगा:पत्नी मेरे पैसे वापस करे, कंगाल कर गई; 3 दिन से भूखा हूं मेरी पत्नी परिवार को कंगाल कर गई, हमने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। गांव के लोग हमारी मदद कर रहे हैं। वह झूठ बोल रही है कि कुछ लेकर नहीं गई। घर से जाते समय वह 3.50 लाख रुपए कैश और 5 लाख के जेवर ले गई। जब तक मेरे रुपए वापस नहीं मिलेंगे, मै उसे तलाक नहीं दूंगा। यह बातें अलीगढ़ की अनीता उर्फ अपना देवी के पति जितेंद्र ने कहीं। पढ़ें पूरी खबर आगरा में एक महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आधी रात को घर पहुंच गया। बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हुआ। उसने घरवालों को जगा दिया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने से पहले महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया। घरवालों ने पूरे कमरे में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बिना कपड़ों के छिपा हुआ मिला। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर कपड़े पहनाकर उसे घर के बाहर ले गए, जहां ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। घटना रविवार को फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी बोला- 5 साल से चल रहा प्रेम प्रसंग पुलिस ने बताया- आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम अजय है और वह बहा तहसील का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला का पति उसका दोस्त है। हम दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। पांच साल पहले मैं महिला के पति के साथ उसके घर आया था। इसके बाद कई बार और आया। बताया कि एक बार महिला के पति ने मेरे मोबाइल से उसे कॉल किया था। बस यहीं से हम लोगों के बीच बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम दोनों में प्रेम संबंध हो गए। महिला से करीब पांच साल से मेरा प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान मैं कई बार उससे बाहर भी मिला। आरोपी अजय ने बताया कि जब भी महिला का पति घर पर नहीं होता था, वह फोन कर मुझे बुला लेती थी। घरवाले छत पर सोने गए तो बुला लिया प्रेमी आरोपी ने बताया कि महिला के घर में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। रविवार को मेरी महिला से सुबह से ही बात हो रही थी। महिला ने मुझे बताया कि घर पर पति नहीं है। तुम मुझसे मिलने आ जाओ। मैं उसके बुलाने पर शाम को बाइक से उसके गांव पहुंच गया। रात करीब 10 बजे उसके जेठ और सास-ससुर खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर मुझे बुला लिया। उसने घर के गेट का मुख्य दरवाजा खोला। फिर वह मुझे अपने बेडरूम में ले गई। जेठ ने कमरे से सुनी आवाजें तो खुलवाया दरवाजा
पुलिस ने बताया कि रात करीब 1 बजे महिला का जेठ पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने महिला के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया। फिर उसने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। परिजनों के आ जाने पर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया। फिर उसने दरवाजा खोला। जेठ ने पूछा कि अंदर कौन था। इस पर महिला कुछ नहीं बोली। घर के लोगों ने बिस्तर और बेड के नीचे खोजबीन की। मगर वह नहीं मिला। इसी बीच जेठ की नजर संदूक पर पड़ी। उसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी। जेठ ने संदूक खोला तो अंदर मिला प्रेमी, पीटा जेठ ने संदूक खोला तो उसके अंदर प्रेमी बगैर कपड़े के बैठा था। उसे देखते ही घर वालों ने उसे जमकर पीटा। प्रेमी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिर महिला के घरवाले उसे कपड़े पहनाकर बाहर लेकर गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को जब हकीकत पता चला तो उन्होंने भी महिला के प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें- दामाद संग भागी सास का पति बोला- तलाक नहीं दूंगा:पत्नी मेरे पैसे वापस करे, कंगाल कर गई; 3 दिन से भूखा हूं मेरी पत्नी परिवार को कंगाल कर गई, हमने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। गांव के लोग हमारी मदद कर रहे हैं। वह झूठ बोल रही है कि कुछ लेकर नहीं गई। घर से जाते समय वह 3.50 लाख रुपए कैश और 5 लाख के जेवर ले गई। जब तक मेरे रुपए वापस नहीं मिलेंगे, मै उसे तलाक नहीं दूंगा। यह बातें अलीगढ़ की अनीता उर्फ अपना देवी के पति जितेंद्र ने कहीं। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में संदूक से निकला बॉयफ्रेंड:घरवाले जागे तो महिला ने छिपा दिया, कपड़े पहनाकर लाठी-डंडों से पीटा
