आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या:मच्छरदानी लगाकर छत पर सो रही थी, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची

आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या:मच्छरदानी लगाकर छत पर सो रही थी, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची

आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। महिला रामदुलारी (54) रात में छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटे होमगार्ड पति जब घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है। वारदात तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर की है। पति अगस्त तिवारी ने बताया- मैं सुबह 7 बजे रात की ड्यूटी करके घर पहुंचा। तो बेटा घर के बाहर सो रहा था। मैंने घर का दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद सीढ़ी लगाकर छत पर गया तो मेरे होश उड़ गए थे। पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि मच्छरदानी अलग थी। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 5 बेटियों की हो चुकी है शादी
महिला रामदुलारी के 8 बच्चे हैं। इनमें से 5 बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि 2 बेटियां ननिहाल गईं थी। वहीं नाबालिग बेटा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। खबर अपडेट की जा रही है… आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। महिला रामदुलारी (54) रात में छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटे होमगार्ड पति जब घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है। वारदात तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर की है। पति अगस्त तिवारी ने बताया- मैं सुबह 7 बजे रात की ड्यूटी करके घर पहुंचा। तो बेटा घर के बाहर सो रहा था। मैंने घर का दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद सीढ़ी लगाकर छत पर गया तो मेरे होश उड़ गए थे। पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि मच्छरदानी अलग थी। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 5 बेटियों की हो चुकी है शादी
महिला रामदुलारी के 8 बच्चे हैं। इनमें से 5 बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि 2 बेटियां ननिहाल गईं थी। वहीं नाबालिग बेटा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर