आज कुरुक्षेत्र आएंगे पंजाब के गवर्नर:चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होंगे गुलाब चंद कटारिया, 12 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

आज कुरुक्षेत्र आएंगे पंजाब के गवर्नर:चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होंगे गुलाब चंद कटारिया, 12 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर वेद विद्या शोध संस्थान की देखरेख में चल रहे 12 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आज पंजाब के गवर्नर बतौर मेहमान शामिल होंगे। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से यूनिवर्सिटी में उतरेंगे। उसके बाद वे दोपहर के भोजन के बाद यज्ञ में शामिल होंगे। इससे पहले करीब 2 महीने पहले गवर्नर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए थे। कल शनिवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भाग लिया था। समारोह में स्पीकर ने घी के साथ आहुतियां दी थी। यह यज्ञ 12 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक यज्ञ किया जा रहा है। आज गवर्नर गुलाब चंद भी यज्ञ में घी की आहुति देंगे। दूसरी बार हो रहा महायज्ञ का आयोजन कार्यक्रम के संयोजक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती का कहना है कि चारों वेदों का यज्ञ कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर दूसरी बार होना अलग संगम है। इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। लगातार दूसरी बार ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर चारों वेदों का यज्ञ होना सौभाग्य और गौरव की बात है। इस यज्ञ समारोह में पूरे देश व विदेशों से लोग भाग लेकर आहुति डाल रहे हैं। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर वेद विद्या शोध संस्थान की देखरेख में चल रहे 12 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आज पंजाब के गवर्नर बतौर मेहमान शामिल होंगे। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से यूनिवर्सिटी में उतरेंगे। उसके बाद वे दोपहर के भोजन के बाद यज्ञ में शामिल होंगे। इससे पहले करीब 2 महीने पहले गवर्नर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए थे। कल शनिवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भाग लिया था। समारोह में स्पीकर ने घी के साथ आहुतियां दी थी। यह यज्ञ 12 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक यज्ञ किया जा रहा है। आज गवर्नर गुलाब चंद भी यज्ञ में घी की आहुति देंगे। दूसरी बार हो रहा महायज्ञ का आयोजन कार्यक्रम के संयोजक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती का कहना है कि चारों वेदों का यज्ञ कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर दूसरी बार होना अलग संगम है। इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। लगातार दूसरी बार ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर चारों वेदों का यज्ञ होना सौभाग्य और गौरव की बात है। इस यज्ञ समारोह में पूरे देश व विदेशों से लोग भाग लेकर आहुति डाल रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर