दक्षिणी हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन की जड़ें मजबूत करने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए वे आज रेवाड़ी अनाज मंडी में भाकियू सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में दक्षिणी हरियाणा के पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा होगी। रेवाड़ी अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भाकियू चढूनी गुट की बैठक होगी। बैठक में संगठन को दक्षिणी हरियाणा के किसानों से कैसे जोड़ा जाए पर चर्चा होगी। दक्षिणी हरियाणा के किसानों में अभी किसी भी किसान संगठन की खासी पैठ नहीं हैं। जिसके चलते यहां के किसानों का सहयोग संगठनों को मिल नहीं पाता है। वहीं किसानों को भी अपने हकों की खातिर लड़ने में दिक्कत आती है। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से करेंगे मुलाकात भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आज वीरवार को अनाज मंडी में बैठक के बाद ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से भी मुलाकात करेंगे। रेवाड़ी में 3 बार ओलावृष्टि हो चुकी है। लेकिन दो बार की गिरदावरी रिपोर्ट से किसान संतुष्ट नहीं हैं। वहीं तीसरी के लिए अभी तक पोर्टल नहीं खुला है। जिसको लेकर गुरनाम सिंह चढूनी सरकार को अल्टीमेटम देने के साथ ही आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं। दक्षिणी हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन की जड़ें मजबूत करने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए वे आज रेवाड़ी अनाज मंडी में भाकियू सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में दक्षिणी हरियाणा के पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा होगी। रेवाड़ी अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भाकियू चढूनी गुट की बैठक होगी। बैठक में संगठन को दक्षिणी हरियाणा के किसानों से कैसे जोड़ा जाए पर चर्चा होगी। दक्षिणी हरियाणा के किसानों में अभी किसी भी किसान संगठन की खासी पैठ नहीं हैं। जिसके चलते यहां के किसानों का सहयोग संगठनों को मिल नहीं पाता है। वहीं किसानों को भी अपने हकों की खातिर लड़ने में दिक्कत आती है। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से करेंगे मुलाकात भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आज वीरवार को अनाज मंडी में बैठक के बाद ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से भी मुलाकात करेंगे। रेवाड़ी में 3 बार ओलावृष्टि हो चुकी है। लेकिन दो बार की गिरदावरी रिपोर्ट से किसान संतुष्ट नहीं हैं। वहीं तीसरी के लिए अभी तक पोर्टल नहीं खुला है। जिसको लेकर गुरनाम सिंह चढूनी सरकार को अल्टीमेटम देने के साथ ही आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
