आज पूरे हरियाणा में आंधी-बारिश का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 साल बाद मई में सबसे ज्यादा बारिश

आज पूरे हरियाणा में आंधी-बारिश का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 साल बाद मई में सबसे ज्यादा बारिश

हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिखाई देगा। पूरे हरियाणा में आज (सोमवार) बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से पूरे हरियाणा में मौसम बदल रहा है। IMD की ओर से 23 मई से 29 मई तक की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मई में हरियाणा में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। करीब 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2008 में मई महीने में 72.1 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस बार मई महीने में 59.7 एमएम बारिश हुई है। जून के शुरुआती दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस बारिश से अब काफी हद तक लू का असर खत्म हो जाएगा। बारिश की वजह से उमस के कारण गर्म हवा के थपेड़ों से राहत मिलेगी। एक दिन पहले 6 जिलों में हुई बारिश
वहीं एक दिन पहले 1 जून को हरियाणा के 5 जिलों गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में हल्की बारिश देखने को मिली। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे। भिवानी और चरखीदादरी में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, हिसार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। पिछले एक सप्ताह में भिवानी छोड़कर सभी जगह अच्छी बारिश
हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो भिवानी को छोड़कर सभी जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। पानीपत में सबसे ज्यादा 2533 % बारिश हुई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 1167%, यमुनानगर में 956%, करनाल में 982%, कैथल में 857%, झज्जर में 844% बारिश हुई। इसके अलावा फतेहाबाद में 673%, गुरुग्राम में 606%, जींद में 511%, सिरसा में 510%, अंबाला में 512%, नूंह में 496%, महेंद्रगढ़ में 352%, हिसार में 341%, सोनीपत में 304%, रोहतक में 293%, पलवल में 216% और भिवानी में 16% बारिश हुई है। हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिखाई देगा। पूरे हरियाणा में आज (सोमवार) बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से पूरे हरियाणा में मौसम बदल रहा है। IMD की ओर से 23 मई से 29 मई तक की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मई में हरियाणा में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। करीब 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2008 में मई महीने में 72.1 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस बार मई महीने में 59.7 एमएम बारिश हुई है। जून के शुरुआती दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस बारिश से अब काफी हद तक लू का असर खत्म हो जाएगा। बारिश की वजह से उमस के कारण गर्म हवा के थपेड़ों से राहत मिलेगी। एक दिन पहले 6 जिलों में हुई बारिश
वहीं एक दिन पहले 1 जून को हरियाणा के 5 जिलों गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में हल्की बारिश देखने को मिली। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे। भिवानी और चरखीदादरी में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, हिसार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। पिछले एक सप्ताह में भिवानी छोड़कर सभी जगह अच्छी बारिश
हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो भिवानी को छोड़कर सभी जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। पानीपत में सबसे ज्यादा 2533 % बारिश हुई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 1167%, यमुनानगर में 956%, करनाल में 982%, कैथल में 857%, झज्जर में 844% बारिश हुई। इसके अलावा फतेहाबाद में 673%, गुरुग्राम में 606%, जींद में 511%, सिरसा में 510%, अंबाला में 512%, नूंह में 496%, महेंद्रगढ़ में 352%, हिसार में 341%, सोनीपत में 304%, रोहतक में 293%, पलवल में 216% और भिवानी में 16% बारिश हुई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर