पंजाब सरकार ने राज्य में निवेश लाने के लिए बड़ी कंपनियों को लाने के लिए नई स्ट्रेटजी बनाई है। इसके लिए अब पहली बार फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल तैयार किया गया है, जहां पर इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी। कहीं से भी बैठकर यह आवेदन हो पाएगा। यह दावा पंजाब सरकार का है। आज इस पोर्टल का सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इसको लेकर मोहाली में एक प्रोग्राम रखा गया है। इससे पहले मोहाली से सरकार ने ईजी रजिस्ट्री सिस्टम का आगाज किया है, जिसे अब पूरे राज्य में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। शुरू से ही इंडस्ट्री पर किया फोकस राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है। आ सरकार की तरफ से इन्वेस्ट पंजाब से एक बिल्कुल अलग दफ्तर स्थापित किया हुआ है। इसमें कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर इनवेस्ट पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है। उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है।हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं। 88 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब चार लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा। पंजाब सरकार ने राज्य में निवेश लाने के लिए बड़ी कंपनियों को लाने के लिए नई स्ट्रेटजी बनाई है। इसके लिए अब पहली बार फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल तैयार किया गया है, जहां पर इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी। कहीं से भी बैठकर यह आवेदन हो पाएगा। यह दावा पंजाब सरकार का है। आज इस पोर्टल का सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इसको लेकर मोहाली में एक प्रोग्राम रखा गया है। इससे पहले मोहाली से सरकार ने ईजी रजिस्ट्री सिस्टम का आगाज किया है, जिसे अब पूरे राज्य में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। शुरू से ही इंडस्ट्री पर किया फोकस राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है। आ सरकार की तरफ से इन्वेस्ट पंजाब से एक बिल्कुल अलग दफ्तर स्थापित किया हुआ है। इसमें कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर इनवेस्ट पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है। उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है।हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं। 88 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब चार लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
