भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) में सत्र 2025 में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए यूजी-पीजी कोर्सेस में आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आयोजित होने वाले आईसर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) का आयोजन 25 मई को होगा। खास बात यह है कि मोहाली सहित देश के सात आईसर में प्रवेश प्रक्रिया एक साथ होगी। जबकि मोहाली सहित देश भर के आईसर में कुल 2333 सीटों पर एडमिशन होंगे। आईसर में प्रवेश के लिए होने वाले आईसर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) में 12वीं में साइंस स्ट्रीम वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। उनका इस कक्षा में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स में से कम से कम तीन विषय होना चाहिए। इसके लिए वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिनका जन्म एक अक्टूबर 2000 या उसके बाद हुआ है। एससी-एसटी कैंडिडेट्स को पांच साल की छूट रहेगी। परीक्षा के लिए पिछले साल के पेपर भी अपलोड किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र इन्हें देख सकते हैं। इसी के साथ छात्रों को एनसीईआरटी सिलेबस पर भी फोकस करना चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट पर विभिन्न विषयों से संबंधित सिलेबस भी अपलोड कर दिया गया है। आईएटी में पूछे जाने वाले प्रश्न एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित रहेंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक छात्रों को एनसीईआरटी की किताबों से भी पढ़ना चाहिए। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रकिया 5 मार्च से शुरू होगी और उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवार को 21–22 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए जाएंगे, वहीं 25 मई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, निगेटिव मार्किंग भी होगी आईएटी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। इसमें 60 प्रश्न होंगे। यह मल्टीपल चॉइस टाइप होंगे। इनमें से बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स के 15–15 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 60 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक दिए जाएंगे गलत उत्तर का एक नंबर कटेगा। जिस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उसमें शून्य मिलेगा। आईएटी अधिकतम 240 नंबर का होगा। भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) में सत्र 2025 में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए यूजी-पीजी कोर्सेस में आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आयोजित होने वाले आईसर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) का आयोजन 25 मई को होगा। खास बात यह है कि मोहाली सहित देश के सात आईसर में प्रवेश प्रक्रिया एक साथ होगी। जबकि मोहाली सहित देश भर के आईसर में कुल 2333 सीटों पर एडमिशन होंगे। आईसर में प्रवेश के लिए होने वाले आईसर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) में 12वीं में साइंस स्ट्रीम वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। उनका इस कक्षा में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स में से कम से कम तीन विषय होना चाहिए। इसके लिए वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिनका जन्म एक अक्टूबर 2000 या उसके बाद हुआ है। एससी-एसटी कैंडिडेट्स को पांच साल की छूट रहेगी। परीक्षा के लिए पिछले साल के पेपर भी अपलोड किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र इन्हें देख सकते हैं। इसी के साथ छात्रों को एनसीईआरटी सिलेबस पर भी फोकस करना चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट पर विभिन्न विषयों से संबंधित सिलेबस भी अपलोड कर दिया गया है। आईएटी में पूछे जाने वाले प्रश्न एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित रहेंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक छात्रों को एनसीईआरटी की किताबों से भी पढ़ना चाहिए। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रकिया 5 मार्च से शुरू होगी और उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवार को 21–22 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए जाएंगे, वहीं 25 मई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, निगेटिव मार्किंग भी होगी आईएटी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। इसमें 60 प्रश्न होंगे। यह मल्टीपल चॉइस टाइप होंगे। इनमें से बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स के 15–15 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 60 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक दिए जाएंगे गलत उत्तर का एक नंबर कटेगा। जिस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उसमें शून्य मिलेगा। आईएटी अधिकतम 240 नंबर का होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
![मोगा में बेटे ने मां को लगाई आग:जमीनी विवाद में की मारपीट, फेंकी जलती तीली, संपत्ति से किया गया बेदखल](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/06/08/12cf29e3-0a1c-4d0c-9541-8323d8b50352_1717838731872.jpg)
मोगा में बेटे ने मां को लगाई आग:जमीनी विवाद में की मारपीट, फेंकी जलती तीली, संपत्ति से किया गया बेदखल
मोगा में बेटे ने मां को लगाई आग:जमीनी विवाद में की मारपीट, फेंकी जलती तीली, संपत्ति से किया गया बेदखल पंजाब के मोगा के गांव लुहारा में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां पर माचिस की जलती तीली फेंक दी, जिससे महिला के कपड़ों में आग लग गई। महिला को झुलसी अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए झुलसी महिला 67 वर्षीय मलकीत कौर के बेटे राज कुमार ने बताया कि, जमीनी विवाद के चलते उसके भाई ने उसकी माता के साथ पहले मारपीट की और बाद में माचिस की जलती तीली फेंक दी, जिस कारण गुरमीत कौर के कपड़ों में आग लग गई। कपड़ों में आग लगने के बाद गुरमीत ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और झुलसी मलकीत कौर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। राज कुमार ने बताया कि उसकी मां मलकीत कौर ने उसके भाई को संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। उसका भाई गांव की ही रहने वाली एक महिला के बहकावे में आकर परिजनों से झगड़ता रहता है। आज भी उक्त महिला के साथ मिलकर उसने मारपीट की। वहीं जब इस बारे में थाना मेहना पुलिस इस बारे में बात की तो पुलिस का कहना था कि थाने में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
![अमृतसर में नशे की ओवरडोज से मौत:हाथ में लगी मिली सिरिंज, शव की शिनाख्त बाकी, एक्टिवा के जरिए पहचान में जुटी पुलिस](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/08/16/gif5_1723781175.gif)
अमृतसर में नशे की ओवरडोज से मौत:हाथ में लगी मिली सिरिंज, शव की शिनाख्त बाकी, एक्टिवा के जरिए पहचान में जुटी पुलिस
अमृतसर में नशे की ओवरडोज से मौत:हाथ में लगी मिली सिरिंज, शव की शिनाख्त बाकी, एक्टिवा के जरिए पहचान में जुटी पुलिस पंजाब के अमृतसर में नशे के ओवरडोज ने एक और युवक की जान ले ली। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो उसके हाथ में एक सिरिंज लगी हुई मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। यह घटना अमृतसर के अजनाला में आईटीआई रोड पर सुए के पास सामने आई। अजनाला थाने के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि थाने को सूचना मिली थी कि वहां एक शव पड़ा है। सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास एक एक्टिवा पड़ी है। वहीं युवक के शरीर पर किसी तरह का घाव या वार नहीं मिला है। शव दयनीय हालत में मिला जब पुलिस ने शव बरामद किया तो उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। शव के कुछ हिस्सों पर चींटियां भी लग रही थी। इतना ही नहीं युवक के हाथ पर इंजेक्शन लगा हुआ था। वह इतना नशे में था कि उसे इंजेक्शन हटाने का मौका भी नहीं मिला। शव को अस्पताल भिजवाया एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि शव के पास कोई पहचान नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एक्टिवा में एक पर्ची मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला भिजवाया गया है। मौत का सही कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
![पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/11/29/gif3_1732900346.gif)
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवाओं का रुख पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर है। ताजा बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अगर कल की बात करें तो आदमपुर में सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। बारिश के बाद प्रदूषण से राहत संभव बारिश न होने के कारण उत्तर भारत करीब डेढ़ महीने से प्रदूषण की चपेट में है। बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। पंजाब में लुधियाना और अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है। जबकि अन्य शहरों में यह 100 से 200 के बीच है। लेकिन, चंडीगढ़ में थोड़ी राहत देखने को मिली है। हवा का रुख पश्चिम की ओर होने के कारण वायु प्रदूषण में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ में AQI 200 से नीचे बना हुआ है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में मौसम का पूर्वानुमान चंडीगढ़- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं, दोपहर के बाद धूप खिलेगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है। अमृतसर- शहर में धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है।