इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष बोले- अनिल विज बताएंगे:मंत्री ने रिजाइन देने को कहा था; हिमाचल पुलिस ने गैंगरेप केस में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की

इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष बोले- अनिल विज बताएंगे:मंत्री ने रिजाइन देने को कहा था; हिमाचल पुलिस ने गैंगरेप केस में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हिमाचल में गैंगरेप की FIR दर्ज होने के बाद मंगलवार को पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरोप झूठे हैं। मंत्री अनिल विज के इस्तीफे मांगने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर अनिल विज ही बोलेंगे। 2 दिन पहले सोनीपत में अनिल विज ने कहा था कि मोहनलाल बड़ौली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस पर IPC की धारा-376D (महिला से गैंगरेप) के आरोप हों, वह महिलाओं की मीटिंग किस तरह ले सकता है। धारा-376 का आरोपी शख्स प्रदेशाध्यक्ष नहीं रह सकता। उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। उधर, हिमाचल के कसौली कोर्ट में पीड़ित महिला की अर्जी पर पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 18 लोगों के बयान ले लिए हैं। जांच चल रही है। कोर्ट में पीड़ित महिला और उसकी साथी गवाह महिला के भी बयान हो गए हैं। वहीं SP सोलन गौरव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की गई। मोहन लाल बड़ौली (63) और रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें महिला ने 3 जुलाई 2023 को कसौली के होटल में उसे जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। अब 6 पॉइंट में पढ़िए हिमाचल पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट… 1. 13 दिसंबर 2024 को महिला सहेली के साथ थाने आई
कसौली पुलिस ने 30 जनवरी को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर कहा कि 13 दिसंबर 2024 को पीड़िता महिला ने अपनी सहेली के साथ थाना आकर एक शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि वह अमित निवासी सोनीपत के पास करीब 2 साल से नौकरी करती थी। 2. होटल में घूमते वक्त बड़ौली और रॉकी मिले
अमित का ऑफिस नेताजी सुभाष पैलेस में था। 3 जुलाई 2023 को वह अपनी दोस्त और अमित के साथ हिमाचल घूमने आई। कसौली में होटल रोज कॉमन में ठहरे। शाम पांच बजे होटल में पहुंचे। शाम सात बजे जब वह घूम रहे थे तो उन्हें दो व्यक्ति मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल मिले। बात-करते-करते वो उन्हें अपने कमरे में ले गए। 3. एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी का झांसा दिया
रॉकी मित्तल ने बोला कि वो महिला को अपनी एल्बम में एक्ट्रेस का रोल देगा। बड़ौली ने महिला को सरकारी नौकरी देने की बात कही। फिर बातों बातों में उन्होंने शराब ऑफर की, जिसके लिए इन्होंने मना किया। मना करने के बावजूद बातों बातों में उन्होंने जबरन शराब पिलाई। 4. जबरदस्ती रेप किया, वीडियो बनाई
इसके बाद पूनम को डरा धमकाकर एक तरफ बैठाया और शिकायतकर्ता के साथ जबरदस्ती रेप किया। इसकी अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई। उन्होंने गायब करने की भी धमकी दी। करीब दो महीने पहले उन्होंने इन्हें फिर से डरा कर पंचकूला बुलाया, जहां इनके खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। इन्हें फंसाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने 13 दिसंबर 2024 को 376D, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत कसौली थाना में मामला दर्ज कराया। 5. मेडिकल करवाने से मना किया
पीड़ित महिला ने सोलन चिकित्सा अधिकारी के समक्ष मेडिकल कराने से इनकार किया। 14 दिसंबर 2024 को पीड़िता का बयान कलमबद्ध किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी की गई। 6. निशानदेही के लिए मौके पर पहुंची पीड़िता
पीड़िता 16 दिसंबर 2024 को अपनी सहेली के साथ मौके की निशानदेही के लिए थाने में आई। मौके की निशानदेही गवाहों के सामने करवाई गई। निशानदेही व शिनाख्तगी होटल के कमरा नंबर 226 व 206 पर तैयार की। होटल के पंजीकरण रजिस्टर से भी रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। 17 दिसंबर को कसौली आए शिकायतकर्ता के बॉस अमित बिंदल का बयान लिया गया। पुलिस ने इस केस में 18 गवाहों के बयान लिए हैं। बाकी हर एंगल पर पुलिस ने जांच का दावा किया। अब पढ़िए पीड़िता, उसकी सहेली और बॉस ने क्या क्या कहा… ————————— बड़ौली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा BJP अध्यक्ष गैंगरेप केस में दावा, साजिश रच बड़ौली की राज्यसभा टिकट कटाई हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गैंगरेप केस में दूसरे आरोपी सिंगर रॉकी मित्तल ने नया दावा किया है। रॉकी ने कहा कि यह पूरा खेल बड़ौली को फंसाने के लिए रचा गया है। जब बड़ौली को राज्यसभा भेजा जा रहा था तो इसी महिला के जरिए भाजपा हाईकमान को शिकायत भिजवाई गई। जिससे बड़ौली का नाम कट गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हिमाचल में गैंगरेप की FIR दर्ज होने के बाद मंगलवार को पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरोप झूठे हैं। मंत्री अनिल विज के इस्तीफे मांगने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर अनिल विज ही बोलेंगे। 2 दिन पहले सोनीपत में अनिल विज ने कहा था कि मोहनलाल बड़ौली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस पर IPC की धारा-376D (महिला से गैंगरेप) के आरोप हों, वह महिलाओं की मीटिंग किस तरह ले सकता है। धारा-376 का आरोपी शख्स प्रदेशाध्यक्ष नहीं रह सकता। उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। उधर, हिमाचल के कसौली कोर्ट में पीड़ित महिला की अर्जी पर पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 18 लोगों के बयान ले लिए हैं। जांच चल रही है। कोर्ट में पीड़ित महिला और उसकी साथी गवाह महिला के भी बयान हो गए हैं। वहीं SP सोलन गौरव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की गई। मोहन लाल बड़ौली (63) और रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें महिला ने 3 जुलाई 2023 को कसौली के होटल में उसे जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। अब 6 पॉइंट में पढ़िए हिमाचल पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट… 1. 13 दिसंबर 2024 को महिला सहेली के साथ थाने आई
कसौली पुलिस ने 30 जनवरी को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर कहा कि 13 दिसंबर 2024 को पीड़िता महिला ने अपनी सहेली के साथ थाना आकर एक शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि वह अमित निवासी सोनीपत के पास करीब 2 साल से नौकरी करती थी। 2. होटल में घूमते वक्त बड़ौली और रॉकी मिले
अमित का ऑफिस नेताजी सुभाष पैलेस में था। 3 जुलाई 2023 को वह अपनी दोस्त और अमित के साथ हिमाचल घूमने आई। कसौली में होटल रोज कॉमन में ठहरे। शाम पांच बजे होटल में पहुंचे। शाम सात बजे जब वह घूम रहे थे तो उन्हें दो व्यक्ति मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल मिले। बात-करते-करते वो उन्हें अपने कमरे में ले गए। 3. एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी का झांसा दिया
रॉकी मित्तल ने बोला कि वो महिला को अपनी एल्बम में एक्ट्रेस का रोल देगा। बड़ौली ने महिला को सरकारी नौकरी देने की बात कही। फिर बातों बातों में उन्होंने शराब ऑफर की, जिसके लिए इन्होंने मना किया। मना करने के बावजूद बातों बातों में उन्होंने जबरन शराब पिलाई। 4. जबरदस्ती रेप किया, वीडियो बनाई
इसके बाद पूनम को डरा धमकाकर एक तरफ बैठाया और शिकायतकर्ता के साथ जबरदस्ती रेप किया। इसकी अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई। उन्होंने गायब करने की भी धमकी दी। करीब दो महीने पहले उन्होंने इन्हें फिर से डरा कर पंचकूला बुलाया, जहां इनके खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। इन्हें फंसाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने 13 दिसंबर 2024 को 376D, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत कसौली थाना में मामला दर्ज कराया। 5. मेडिकल करवाने से मना किया
पीड़ित महिला ने सोलन चिकित्सा अधिकारी के समक्ष मेडिकल कराने से इनकार किया। 14 दिसंबर 2024 को पीड़िता का बयान कलमबद्ध किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी की गई। 6. निशानदेही के लिए मौके पर पहुंची पीड़िता
पीड़िता 16 दिसंबर 2024 को अपनी सहेली के साथ मौके की निशानदेही के लिए थाने में आई। मौके की निशानदेही गवाहों के सामने करवाई गई। निशानदेही व शिनाख्तगी होटल के कमरा नंबर 226 व 206 पर तैयार की। होटल के पंजीकरण रजिस्टर से भी रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। 17 दिसंबर को कसौली आए शिकायतकर्ता के बॉस अमित बिंदल का बयान लिया गया। पुलिस ने इस केस में 18 गवाहों के बयान लिए हैं। बाकी हर एंगल पर पुलिस ने जांच का दावा किया। अब पढ़िए पीड़िता, उसकी सहेली और बॉस ने क्या क्या कहा… ————————— बड़ौली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा BJP अध्यक्ष गैंगरेप केस में दावा, साजिश रच बड़ौली की राज्यसभा टिकट कटाई हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गैंगरेप केस में दूसरे आरोपी सिंगर रॉकी मित्तल ने नया दावा किया है। रॉकी ने कहा कि यह पूरा खेल बड़ौली को फंसाने के लिए रचा गया है। जब बड़ौली को राज्यसभा भेजा जा रहा था तो इसी महिला के जरिए भाजपा हाईकमान को शिकायत भिजवाई गई। जिससे बड़ौली का नाम कट गया। पूरी खबर पढ़ें…   हरियाणा | दैनिक भास्कर