जींद जिले के उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने उपमंडल कार्यालय के समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों में 2-3 दिन का समय दिया गया। प्रेसवार्ता में अत्री ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं को बिना सिफारिश और पैसों के नौकरियां मिल रही हैं। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह विफल है। जनता ने भाजपा को तीसरी बार जिताया जेपी द्वारा लगाए भाजपा में पैसे देकर नौकरी लगाने के आरोप का जवाब देते हुए अत्री ने कहा कि जनता ने भाजपा को तीसरी बार जिताया है। उन्होंने कांग्रेस शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि तब नौकरियां बिकती थी। मंत्रियों के रिश्तेदारों की नियुक्ति की खबरें नियुक्ति से पहले ही छप जाती थी। विधायक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने चिरायु योजना, उज्ज्वला योजना, लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोग बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा पा रहे हैं। अत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है। उनका मूल मंत्र ‘संकल्प से सिद्धि’ है। भाजपा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के सपने को पूरा करेगी। संसार का सबसे बड़ा ब्रिज चिनाब 6 जून को प्रधानमंत्री द्वारा चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, जो संसार का सबसे बड़ा ब्रिज है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक को जोड़ता है। वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि यह अंग्रेजों का सपना था ।अंग्रेज भी यही चाहते थे लेकिन वह नहीं कर पाए |बहुत लंबे समय से सोच रहे थे और पीछे कई सरकारें थी, लेकिन आज हम लोग सीधे कश्मीर से जुड़ गए हैं। यह हमारा बहुत बड़ा सपना था। इस ब्रिज के बनने से यहां टूरिज्म भी बढ़ेगा। लोगों दूर-दूर से देखने आएंगे लोग एफिल टावर को देखने जाते थे, अब हमारे इस ब्रिज को देखो जो सबसे बड़ा ब्रिज है। बहुत सारी योजनाएं जैसे तीन तलाक, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, राम मंदिर, धारा 370 तोड़ना कितना बड़ा ऐतिहासिक कार्य था।भाजपा सरकार इतिहास रचने वाली सरकार है ।भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही जो भी वादा करते हैं, वह 100 प्रतिशत पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश नए आयाम स्थापित कर रहा है। 2047 तक विकसित भारत विकसित हरियाणा और विकसित उचाना का जो सपना है, वह 100 प्रतिशत पूरा होगा । जींद जिले के उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने उपमंडल कार्यालय के समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों में 2-3 दिन का समय दिया गया। प्रेसवार्ता में अत्री ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं को बिना सिफारिश और पैसों के नौकरियां मिल रही हैं। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह विफल है। जनता ने भाजपा को तीसरी बार जिताया जेपी द्वारा लगाए भाजपा में पैसे देकर नौकरी लगाने के आरोप का जवाब देते हुए अत्री ने कहा कि जनता ने भाजपा को तीसरी बार जिताया है। उन्होंने कांग्रेस शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि तब नौकरियां बिकती थी। मंत्रियों के रिश्तेदारों की नियुक्ति की खबरें नियुक्ति से पहले ही छप जाती थी। विधायक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने चिरायु योजना, उज्ज्वला योजना, लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोग बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा पा रहे हैं। अत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है। उनका मूल मंत्र ‘संकल्प से सिद्धि’ है। भाजपा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के सपने को पूरा करेगी। संसार का सबसे बड़ा ब्रिज चिनाब 6 जून को प्रधानमंत्री द्वारा चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, जो संसार का सबसे बड़ा ब्रिज है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक को जोड़ता है। वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि यह अंग्रेजों का सपना था ।अंग्रेज भी यही चाहते थे लेकिन वह नहीं कर पाए |बहुत लंबे समय से सोच रहे थे और पीछे कई सरकारें थी, लेकिन आज हम लोग सीधे कश्मीर से जुड़ गए हैं। यह हमारा बहुत बड़ा सपना था। इस ब्रिज के बनने से यहां टूरिज्म भी बढ़ेगा। लोगों दूर-दूर से देखने आएंगे लोग एफिल टावर को देखने जाते थे, अब हमारे इस ब्रिज को देखो जो सबसे बड़ा ब्रिज है। बहुत सारी योजनाएं जैसे तीन तलाक, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, राम मंदिर, धारा 370 तोड़ना कितना बड़ा ऐतिहासिक कार्य था।भाजपा सरकार इतिहास रचने वाली सरकार है ।भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही जो भी वादा करते हैं, वह 100 प्रतिशत पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश नए आयाम स्थापित कर रहा है। 2047 तक विकसित भारत विकसित हरियाणा और विकसित उचाना का जो सपना है, वह 100 प्रतिशत पूरा होगा । हरियाणा | दैनिक भास्कर
