ऊना में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले गिरफ्तार:कैश छीनकर लेकर भागे थे पंजाब के युवक, नशे के लिए वारदात की

ऊना में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले गिरफ्तार:कैश छीनकर लेकर भागे थे पंजाब के युवक, नशे के लिए वारदात की

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने रात 3:15 बजे हथियारों के साथ पेट्रोल पंप पर लूट की। दोनों 60,000 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पकड़े गए आरोपियों में होशियारपुर की गढ़शंकर तहसील का मनप्रीत सिंह और नवांशहर का बलविंदर सिंह शामिल हैं। दोनों ड्रग्स एडिक्ट हैं और पंजाब में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। जांच में पता चला कि वारदात से 3 घंटे पहले आरोपियों ने स्विफ्ट कार में रेकी की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इस वारदात में और लोगों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने रात 3:15 बजे हथियारों के साथ पेट्रोल पंप पर लूट की। दोनों 60,000 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पकड़े गए आरोपियों में होशियारपुर की गढ़शंकर तहसील का मनप्रीत सिंह और नवांशहर का बलविंदर सिंह शामिल हैं। दोनों ड्रग्स एडिक्ट हैं और पंजाब में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। जांच में पता चला कि वारदात से 3 घंटे पहले आरोपियों ने स्विफ्ट कार में रेकी की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इस वारदात में और लोगों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर