​​​​​​​’औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता’:धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश तोड़ने वाला नहीं जोड़ने वाला महान होता है; हिन्दू राष्ट्र बनाने को ब्रज से करेंगे शुरुआत

​​​​​​​’औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता’:धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश तोड़ने वाला नहीं जोड़ने वाला महान होता है; हिन्दू राष्ट्र बनाने को ब्रज से करेंगे शुरुआत

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा में कहा- औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता है। देश को तोड़ने वाला महान नहीं, बल्कि जोड़ने वाला महान होता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र बने। जल्द ही इसके लिए ब्रज में पदयात्रा शुरू करूंगा। सनातन के प्रति बुरी मानसिकता रखने वाले लोग लाइन में लग जाएंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां अपने शिष्य रोहित रिछारिया के घर गए। इसके बाद टटिया स्थान आश्रम पहुंचकर महंत का हालचाल जाना। इस दौरान मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा- जीवन का सार अगर प्रेम है तो प्रेम का सार ब्रज है। ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने के लिए पदयात्रा शुरुआत करने जा रहा हूं। कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर हमले की निंदा की
धीरेंद्र शास्त्री ने कुरुक्षेत्र में यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए ब्राह्मणों पर गोली चलाने की निंदा की। कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम कहेंगे कि मामले को गंभीरता से देखें और दोषियों पर कार्रवाई करें। मां यमुना शुद्ध हो, निर्मल हो और पुराने स्वरूप में नजर आएं, यही प्रार्थना भगवान से करने आए हैं। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… सपा सांसद बोले- काहे का माफीनामा, मैंने सच कहा है:ये ऐतिहासिक तथ्य, बाबर को भारत लाने वाली बात कोई ठुकरा नहीं सकता सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में कहा- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का DNA है, तो फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। पढ़िए पूरी खबर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा में कहा- औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता है। देश को तोड़ने वाला महान नहीं, बल्कि जोड़ने वाला महान होता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र बने। जल्द ही इसके लिए ब्रज में पदयात्रा शुरू करूंगा। सनातन के प्रति बुरी मानसिकता रखने वाले लोग लाइन में लग जाएंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां अपने शिष्य रोहित रिछारिया के घर गए। इसके बाद टटिया स्थान आश्रम पहुंचकर महंत का हालचाल जाना। इस दौरान मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा- जीवन का सार अगर प्रेम है तो प्रेम का सार ब्रज है। ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने के लिए पदयात्रा शुरुआत करने जा रहा हूं। कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर हमले की निंदा की
धीरेंद्र शास्त्री ने कुरुक्षेत्र में यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए ब्राह्मणों पर गोली चलाने की निंदा की। कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम कहेंगे कि मामले को गंभीरता से देखें और दोषियों पर कार्रवाई करें। मां यमुना शुद्ध हो, निर्मल हो और पुराने स्वरूप में नजर आएं, यही प्रार्थना भगवान से करने आए हैं। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… सपा सांसद बोले- काहे का माफीनामा, मैंने सच कहा है:ये ऐतिहासिक तथ्य, बाबर को भारत लाने वाली बात कोई ठुकरा नहीं सकता सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में कहा- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का DNA है, तो फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर